स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर गिर रहे, किताबें हो रही खराब *चौपारण (हजारीबाग)।* प्रखंड के दैहर पंचायत अंतर्गत ग्राम दैहर, हथिंदर, सोहरा, नीमा तथा झापा पंचायत के बेढ़ना गांव को जोड़ते हुए दैहर मोड़ तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह मार्ग दो पंचायतों के हजारों ग्रामीणों के लिए हजारीबाग-चौपारण मुख्य मार्ग से जुड़ने का एकमात्र साधन है। बरसात के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से यह मार्ग कीचड़ के दलदल में तब्दील हो गया है। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं पैदल व साइकिल से विद्यालय जाते हैं। कीचड़ अधिक होने के कारण बच्चे अक्सर फिसल कर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और बैग में रखी किताबें-कॉपियां खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दैहर पंचायत को स्मार्ट विलेज का दर्जा दिया गया है, लेकिन मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मार्ग का अविलंब पक्कीकरण कराने की मांग की है।
स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर गिर रहे, किताबें हो रही खराब *चौपारण (हजारीबाग)।* प्रखंड के दैहर पंचायत अंतर्गत ग्राम दैहर, हथिंदर, सोहरा, नीमा तथा झापा पंचायत के बेढ़ना गांव को जोड़ते हुए
दैहर मोड़ तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह मार्ग दो पंचायतों के हजारों ग्रामीणों के लिए हजारीबाग-चौपारण मुख्य मार्ग से जुड़ने का एकमात्र साधन है। बरसात के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से यह मार्ग कीचड़ के दलदल में
तब्दील हो गया है। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं पैदल व साइकिल से विद्यालय जाते हैं। कीचड़ अधिक होने के कारण बच्चे अक्सर फिसल कर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और बैग में रखी किताबें-कॉपियां खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दैहर पंचायत को स्मार्ट
विलेज का दर्जा दिया गया है, लेकिन मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मार्ग का अविलंब पक्कीकरण कराने की मांग की है।
- xyktzsykzkzzkkykxxkkxkxkyxkxkxyxkzkxkkxkxkzzjjzjzzjJjJzjzjzjz1
- दलहन और फसलों की उन्नत खेती को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में खरीफ मौसम को देखते हुए दलहन की खेती के साथ-साथ फसलों की उन्नत खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में होने वाले दलहन एवं अन्य फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित इस किसान गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन के द्वारा कृषि के आत्मा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ दलहन फसल का तकनीकी जानकारी भी दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित कृषि समन्वयक राकेश कुमार के द्वारा खरीफ मौसम में चलने वाली सारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी वर्मी पिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जो किसान आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं। मौके पर कृषि समन्वयक रणधीर राम, शंभू कुमार, राजेश रंजन, जदयू जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अलखदेव यादव, अनिरुद्ध कुमार, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।2
- वायरल ऑडियो मामले पर जयराम महतो बोले, जनता के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी, न डरेंगे, न झुकेंगे। #JairamMahato #TigerJairamMahato #ViralAudio #AudioViral #JharkhandNews #JharkhandPolitics #JairamMahatoNews #BreakingNews वायरल ऑडियो मामले पर जयराम महतो बोले, जनता के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी, न डरेंगे, न झुकेंगे। #JairamMahato #TigerJairamMahato #ViralAudio #AudioViral #JharkhandNews #JharkhandPolitics #JairamMahatoNews #BreakingNews1
- पटना के छात्र आंदोलन में GEN Alpha की एंट्री! ‘सातवीं फेल मुख्यमंत्री’ को लेकर मीडिया के सामने रखी अपनी बात, एसपी ने छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों करवाया?1
- हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन भट्ठियां ध्वस्त हजारीबाग, 25 अगस्त 2026। उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में बरही अंचल के पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी और पिंडारपुर में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की तीन भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके से करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 3,400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध चुलाई शराब के कारोबार में शामिल भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। — उत्पाद टीम, हजारीबाग1
- *अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियां ध्वस्त* उपायुक्त श्री हेमन्त सती के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में आज 25 अगस्त 2026 को बरही अंचल अंतर्गत पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी एवं पिंडारपुर में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। अभियान के क्रम में 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 3,400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया। अवैध चुलाई शराब भट्ठी के संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।3
- हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान का महापौर अरविंद कुमार राणा ने किया उद्घाटन --- नए प्रतिष्ठान से बढ़ेगी शहर की रौनक, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: महापौर --- हजारीबाग। शहर के एनएच-33 स्थित बाली कॉम्प्लेक्स, महफिल बैंक्विट के सामने, बुलेट शोरूम सिंदूर चौक के समीप हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक उमेश मेहता ने बताया कि हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज उचित एवं वाजिब कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां इलेक्ट्रिकल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न उत्पादों के साथ-साथ स्विचेस, केबल, फैंसी लाइट्स, स्विचेस एंड एक्सेसरीज तथा वायर एंड केबल्स समेत कई प्रकार के गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में महापौर अरविंद कुमार राणा ने प्रतिष्ठान के संचालक एवं उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान के खुलने से निश्चित तौर पर शहर की रौनक बढ़ेगी। साथ ही ग्राहकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पाद और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। व्यापार और ग्राहक सुविधा की दिशा में यह प्रतिष्ठान हजारीबाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। महापौर ने कहा कि शहर में इस तरह के नए एवं व्यवस्थित प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलती है और लोगों को बेहतर विकल्प प्राप्त होते हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना करते हुए संचालक उमेश मेहता को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सचिन मेहता, जीवन मेहता, अमर यादव, मुरारी मेहता, विनय मेहता, प्रदीप मेहता, रवि यादव, संजय यादव, नरेश मेहता, आनंद मेहता, आशा देवी, उषा देवी, चिंता देवी, पूर्व देवी, छोटकी देवी, कैलाश मेहता, भुवनेश्वर कुमार, उपेंद्र कुमार, नेहा कुमारी एवं कपिल देव मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- वायरल वीडियो में आपलोग देखिए गाड़ी एक्सीडेंट में एक ड्राइवर दब गया।1