इतिहास बनकर रह गया पडरौना का कृष्णा टॉकीज, अब नए अवतार में लौटेगा आधुनिक व्यावसायिक परिसर के साथ फिर बनेगा मनोरंजन का केंद्र हंगामा टाइम्स न्यूज़ पडरौना, कुशीनगर। पडरौना नगर के मनोरंजन इतिहास का गवाह रहा कृष्णा टॉकीज एक बार फिर चर्चा में है। वर्ष 1956 में जिसका निर्माण शुरू हुआ और वर्ष 1964 में आम लोगों के मनोरंजन के लिए जिसके दरवाजे खुले, वह ऐतिहासिक सिनेमा हॉल अब नए स्वरूप में लौटने जा रहा है। कभी पडरौना के लोगों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र रहा कृष्णा टॉकीज अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नए परिसर के रूप में अपनी पहचान बनाने की तैयारी में है। बंगाली समाज ने की थी पहली दुर्गा पूजा, पहली फिल्म थी ‘श्री गणेश’ जानकारों के अनुसार कृष्णा टॉकीज परिसर में सबसे पहले बंगाली समाज के लोगों द्वारा दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई थी। बाद में यह परंपरा श्याम जी के कटरा में स्थानांतरित हो गई। कृष्णा टॉकीज में प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म ‘श्री गणेश’ बताई जाती है। इसके संचालक स्वर्गीय श्री कृष्ण प्रसाद, पुत्र स्वर्गीय बिंदेश्वरी जायसवाल थे। लंबे समय तक यह सिनेमा हॉल पडरौना के लोगों के लिए मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बना रहा। 1992 के बाद पुत्रों ने संभाली कमान, 2010 में बंद हुआ टॉकीज वर्ष 1992 में स्वर्गीय श्री कृष्ण प्रसाद के निधन के बाद उनके पुत्रों ने कृष्णा टॉकीज की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2010 तक यह सिनेमा हॉल लगातार पडरौना वासियों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना रहा। समय के साथ मनोरंजन के साधनों में बदलाव, मल्टीप्लेक्स संस्कृति के विस्तार और कारोबार में घाटे सहित विभिन्न परिस्थितियों के चलते कृष्णा टॉकीज को बंद करना पड़ा। इसके बाद कभी गुलजार रहने वाला यह परिसर धीरे-धीरे इतिहास का हिस्सा बन गया। अब नए अवतार में लौटेगा कृष्णा टॉकीज अब इस ऐतिहासिक विरासत को नया जीवन देने की तैयारी है। पुराने जर्जर भवन को हटाकर यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया व्यावसायिक परिसर विकसित किया जाएगा। खास बात यह है कि नए परिसर में एक बार फिर सिनेमा हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। नए परिसर के संचालक डॉ. सचिन, पुत्र स्वर्गीय श्री कृष्ण प्रसाद होंगे। नए सिनेमाघर का नाम भी ‘कृष्णा टॉकीज’ ही रखा जाएगा। आधुनिक स्वरूप, नई सुविधाओं और नए अंदाज के साथ कृष्णा टॉकीज की वापसी पडरौना के पुराने दौर की यादों को फिर से ताजा करने के साथ ही नगर में मनोरंजन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ सकती है।
इतिहास बनकर रह गया पडरौना का कृष्णा टॉकीज, अब नए अवतार में लौटेगा आधुनिक व्यावसायिक परिसर के साथ फिर बनेगा मनोरंजन का केंद्र हंगामा टाइम्स न्यूज़ पडरौना, कुशीनगर। पडरौना नगर के मनोरंजन इतिहास का गवाह रहा कृष्णा टॉकीज एक बार फिर चर्चा में है। वर्ष 1956 में जिसका निर्माण शुरू हुआ और वर्ष 1964 में आम लोगों के मनोरंजन के लिए जिसके दरवाजे खुले, वह ऐतिहासिक सिनेमा हॉल अब नए स्वरूप में लौटने जा रहा है। कभी पडरौना के लोगों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र रहा कृष्णा टॉकीज अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नए परिसर के रूप में अपनी पहचान बनाने की तैयारी में है। बंगाली समाज ने की थी पहली दुर्गा पूजा, पहली फिल्म थी ‘श्री गणेश’ जानकारों के अनुसार कृष्णा टॉकीज परिसर में सबसे पहले बंगाली समाज के लोगों द्वारा दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई थी। बाद में यह परंपरा श्याम जी के कटरा में स्थानांतरित हो गई। कृष्णा टॉकीज में प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म ‘श्री गणेश’ बताई जाती है। इसके संचालक स्वर्गीय श्री कृष्ण प्रसाद, पुत्र स्वर्गीय बिंदेश्वरी जायसवाल थे। लंबे समय तक यह सिनेमा हॉल पडरौना के लोगों के लिए मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बना रहा। 1992 के बाद पुत्रों
ने संभाली कमान, 2010 में बंद हुआ टॉकीज वर्ष 1992 में स्वर्गीय श्री कृष्ण प्रसाद के निधन के बाद उनके पुत्रों ने कृष्णा टॉकीज की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2010 तक यह सिनेमा हॉल लगातार पडरौना वासियों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना रहा। समय के साथ मनोरंजन के साधनों में बदलाव, मल्टीप्लेक्स संस्कृति के विस्तार और कारोबार में घाटे सहित विभिन्न परिस्थितियों के चलते कृष्णा टॉकीज को बंद करना पड़ा। इसके बाद कभी गुलजार रहने वाला यह परिसर धीरे-धीरे इतिहास का हिस्सा बन गया। अब नए अवतार में लौटेगा कृष्णा टॉकीज अब इस ऐतिहासिक विरासत को नया जीवन देने की तैयारी है। पुराने जर्जर भवन को हटाकर यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया व्यावसायिक परिसर विकसित किया जाएगा। खास बात यह है कि नए परिसर में एक बार फिर सिनेमा हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। नए परिसर के संचालक डॉ. सचिन, पुत्र स्वर्गीय श्री कृष्ण प्रसाद होंगे। नए सिनेमाघर का नाम भी ‘कृष्णा टॉकीज’ ही रखा जाएगा। आधुनिक स्वरूप, नई सुविधाओं और नए अंदाज के साथ कृष्णा टॉकीज की वापसी पडरौना के पुराने दौर की यादों को फिर से ताजा करने के साथ ही नगर में मनोरंजन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ सकती है।
- हाटा में जमीन विवाद में महिला और उसकी वृद्ध सास को लाठी-रॉड से पीटा, सोने के जेवर छीने। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी मलाव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों द्वारा एक महिला और उसकी वृद्ध सास के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला ? प्रार्थिनी आशा देवी पत्नी उपेन्द्र यादव ने बताया कि वह अपनी निजी भूमि पर दिनांक 21 अगस्त 2026 को बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रही थी। इसी रंजिश को लेकर 22 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 8:30 बजे उनके पट्टीदार रामायन पुत्र रामजीत, निखिल पुत्र रामायन, पूजा व कल्पना पुत्रियां रामायन और कोमल पत्नी रामायन एकराय होकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। विरोध करने पर सभी ने आशा देवी और उनकी वृद्ध सास रामकली देवी पत्नी स्व. बाबूलाल के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशा देवी को भी शरीर में काफी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जेवरात छीनने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हमलावरों ने उनका मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने की जिउतिया जबरन छीन ली। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना थाना हाटा पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने 14 सितंबर को जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लूटे गए जेवरात बरामद करने की मांग की है।1
- नवलपुर सरकारी योजना में धांधली जांच का विषय जनता का मांग1
- Vishwakarma puja ki taiyari chal raha hai aur Bane rahiye aap log agale video mein Vishwakarma puja ki taiyari chal raha hai aaj 16 September 2026 cal ke video aapke pass jarur share karenge1
- बरहज पुलिस फरियादियों को मार रही हैं लप्पड.............. देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्र के बडका गांव निवासी ने बरहज थाना में तैनात सिपाही पर लप्पड़ मारकर गम्भीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर से मिलकर आरोपी सिपाही पर विधि संगत कार्यवाही की मांग की हैं।3
- पडरौना ब्लॉक के ग्राम माघी विशुनपुरा में राशन दुकान के चयन पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, डीएम से लगाई जांच की गुहार। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पड़रौना, कुशीनगर। विकास खंड पडरौना के ग्राम माघी विशुनपुरा, पोस्ट परसौनी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की राशन की दुकान पहले अनुसूचित जाति के कोटे में थी, जो अनियमितता के चलते निरस्त हो गई। इसके बाद शासन से सामान्य श्रेणी के EWS कोटे में दुकान आवंटित करने का आदेश आया। ग्रामीणों का आरोप ग्रामीण जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को हुई खुली बैठक में जबरन एक ऐसे संपन्न व्यक्ति का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके पास दो जगह मेडिकल स्टोर और बड़ी-बड़ी पक्की मकान हैं। ऐसे में वह व्यक्ति EWS के मानक में नहीं आता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उस व्यक्ति की संपत्ति की जांच कराकर उसे EWS दायरे से बाहर किया जाए। साथ ही 19 सितंबर 2026 को लगी अगली तारीख को निरस्त कर पहले जांच कराई जाए, फिर नए सिरे से मानक के अनुसार चयन किया जाए। ग्रामीणों का तर्क है कि उनके गांव में 99 प्रतिशत आबादी OBC और SC वर्ग की है, इसलिए राशन दुकान का चयन भी गांव की सामाजिक स्थिति और मानक के अनुसार ही होना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र व्यक्ति के नाम ही राशन की दुकान का चयन कराया जाए।1
- पडरौना ब्लॉक के ग्राम माघी विशुनपुरा में राशन दुकान के चयन पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, डीएम से लगाई जांच की गुहार। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर विकास खंड पडरौना के ग्राम माघी विशुनपुरा, पोस्ट परसौनी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की राशन की दुकान पहले अनुसूचित जाति के कोटे में थी, जो अनियमितता के चलते निरस्त हो गई। इसके बाद शासन से सामान्य श्रेणी के EWS कोटे में दुकान आवंटित करने का आदेश आया। ग्रामीणों का आरोप ग्रामीण जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को हुई खुली बैठक में जबरन एक ऐसे संपन्न व्यक्ति का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके पास दो जगह मेडिकल स्टोर और बड़ी-बड़ी पक्की मकान हैं। ऐसे में वह व्यक्ति EWS के मानक में नहीं आता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उस व्यक्ति की संपत्ति की जांच कराकर उसे EWS दायरे से बाहर किया जाए। साथ ही 19 सितंबर 2026 को लगी अगली तारीख को निरस्त कर पहले जांच कराई जाए, फिर नए सिरे से मानक के अनुसार चयन किया जाए। ग्रामीणों का तर्क है कि उनके गांव में 99 प्रतिशत आबादी OBC और SC वर्ग की है, इसलिए राशन दुकान का चयन भी गांव की सामाजिक स्थिति और मानक के अनुसार ही होना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र व्यक्ति के नाम ही राशन की दुकान का चयन कराया जाए।1
- डीएम ने नवीन मंडी के निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे कराने के निर्देश, लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी देवरिया, 16 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को नवीन मंडी स्थल देवरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन 25 ‘स’ श्रेणी की दुकानों, छायादार नीलामी चबूतरा, चार वाटर स्टैंड पोस्ट, जलापूर्ति व्यवस्था, आरसीसी नाली तथा आंतरिक मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधूरे कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। नाली और आंतरिक मार्गों का कार्य शीघ्र पूरा कराकर मंडी परिसर में जल निकासी और आवागमन की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने व्यापारियों और आमजन के लिए पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए वाटर स्टैंड पोस्ट एवं जलापूर्ति से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा कराने को कहा। साथ ही छायादार नीलामी चबूतरे का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मंडी की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। जिन दुकानों में वर्तमान में सामान रखा हुआ है, उन्हें खाली कराकर नियमानुसार हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुरानी दुकानों के आवंटन से संबंधित पत्रावलियां प्रस्तुत करने को कहा, ताकि लंबित कार्रवाई को शीघ्र पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने अथवा निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण और व्यवस्थागत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बोकड़ा जंगल में नाला पार करते समय हादसा, मां और दो बच्चों की डूबने से मौत महराजगंज।* सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोकड़ा जंगल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नाला पार करते समय पानी में डूबने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को दोपहर करीब 1:37 बजे धर्मेन्द्र निवासी डिंगुरी ने सूचना दी कि उनकी बहन पूनम अपने दो बच्चों के साथ मायके डिंगुरी से ससुराल बीट नर्सरी जा रही थी। जंगल स्थित नाले को पार करते समय तीनों डूब गए। मृतकों की पहचान पूनम (45) पत्नी मोहित चौहान निवासी डिंगुरी, बेटा सोमनाथ (7) और बेटी सुहानी (5) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पूनम घरेलू सामान बोरे में लेकर पैदल जा रही थी। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना पाया गया। शवों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवती वहां पहले से मौजूद थी। इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शाहनवाज दूसरी युवती के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1