Shuru
Apke Nagar Ki App…
वैलेंटाइन डे: मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू,,,,,,, गीत ने मोह लिया मन वैलेंटाइन डे पर सदाबहार रोमांटिक गीतों की धूम शनिवार को मल्लीताल बैंड हाउस में देखने को मिली। पर्यटकों ने फिल्मी गीतों का आनंद उठाया
Chandra
वैलेंटाइन डे: मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू,,,,,,, गीत ने मोह लिया मन वैलेंटाइन डे पर सदाबहार रोमांटिक गीतों की धूम शनिवार को मल्लीताल बैंड हाउस में देखने को मिली। पर्यटकों ने फिल्मी गीतों का आनंद उठाया
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नैनीताल: भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल झीलों का होगा सौन्दर्यीकरण आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय के दिशानिर्देशों पर जिला विकास अधिकारी गोस्वामी ने झीलों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण में संबंधित झील से जुड़े दर्जन भर विभागों शहर के सामाजिक वर्गों से जुड़े लोगों के साथ समीक्षा बैठक की, वन विभाग, प्राधिकरण, जिला ग्राम्य अभिकरण, कृषि, उद्यान, पर्यटन, उरेडा, सिंचाई, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका, जिला पंचायत आदि विभागों से जुड़े अधिकारियों से सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सभी झीलों के सौन्दर्यीकरण के लिए बड़ी उच्च कोटि, कुमाऊँनी शैली में योजना तैयार करने की मांग की, झीलों की सुरक्षा हेतु प्रस्ताव तैयार करने की मांग की, बी.डी. पलड़िया ने कहाँ भीमताल झील की गाद मिट्टी निकासी कराये विभाग झील में आने वाले नालों की नियमित सफाई करे विभाग, ग्राफिक गेरा कॉलेज प्रतिनिधि डॉ फरहा खान ने सभी अधिकारियों से सभी झीलों के नियमित कूड़ा सफाई, प्लास्टिक मुक्त झीलों को रखने की मांग साथ ही सभी झीलों के चारो ओर अच्छी रैलिंग एवं लाइटिंग लगाने को कहाँ, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या ने सात ताल से नियमित कूड़ा सफाई के लिए गाड़ी कर्मचारियों की तैनाती की मांग की, रमेश पलड़िया ने बाग के आतंक से निजात दिलाने की मांग की साथ ही ग्रामीण रास्तो पर सौर ऊर्जा लाइट लगाने की मांग की, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने उद्यान विभाग से कहा डैम समीप पार्क, अन्य पार्क, सभी झीलों किनारे फूल शोदार सौंदर्य करने पर कार्य करे, वन विभाग, सिचाई विभाग, नगर पालिका झील किनारे झील में गिरे लकड़ी, पेड़ों को दौरा कर चयनित कर शीघ्र हटाए, झील में ज़मी गंदगी को हटाने के लिए सिंचाई विभाग कार्यवाही करे, साथ ही झीलों के संबंध में सरकार एवं केंद्र की चल रही योजना को झीलों से जोड़ने पर जोर दे, झीलों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर सभी विभाग दौरा कागजी कार्य कर रिपोर्ट विकास भवन कार्यालय को माह भीतर भेजे l पूरन बृजवासी ने कमल ताल एवं नल दमयन्ती ताल के लिए भी सौंदर्यीकरण एवं स्वैच्छिक कार्य करने पर जोर दिया जिस पर नगर पालिका एवं सिचाई विभाग ने योजना पर कार्य चलने की बात बताई...1
- अल्मोड़ा। खाद्य आयुक्त उत्तराखंड और जिलााधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर से सटे क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय प्रतिष्ठानों के साथ ही बाहरी जनपदों से आने वाले आपूर्ति वाहनों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़े संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई और होली पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मिष्ठान, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद-फरोख्त केवल विधिवत बिल के साथ करने को कहा गया। अभियान के दौरान चार प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर संबंधित संचालकों को मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा संदेह के आधार पर मसाले, केक, रस्क और दुग्ध उत्पादों के चार नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने लोगों से अपील की है कि होली के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें और अत्यधिक रंगयुक्त वस्तुओं से परहेज करें। निरीक्षण टीम में ईश्वर सिंह नेगी और कुन्दन चम्याल भी शामिल रहे।4
- *महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस सख्त, कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटल बंद* *ठाकुरद्वारा में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर संचालित मीट और चिकन होटलों को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है।* *संवाददाता इस्लाम सलमानी*1
- हल्द्वानी: कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक1
- उत्तराखंड व्यूरो रिपोर्ट देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 से 16 फरवरी तक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है ।1
- Post by Laxman bisht1
- बीती रात कृष्णा हॉस्पिटल के डॉ हरभजन को बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीररूप से घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद आयुक्त दीपक रावत हरकत में आ गए और आज शुक्रवार को जिला प्रशासन को ट्रैफिक को लेकर सख्त हिदायते देकर ट्रैफिक नियंत्रण करने को कहा।2
- अल्मोड़ा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी और पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों और हाल की आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे मैदान में उतरकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा रहे गोपाल दत्त जोशी के देहरादून स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वहीं बलवन्त सिंह रावत को अल्मोड़ा सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और गंभीर मामलों में फॉरेंसिक टीम के साथ समन्वय बढ़ाकर साक्ष्य संकलन को मजबूत किया जाए। बीट पुलिसिंग, गश्त और पिकेट ड्यूटी को और प्रभावी बनाने, साथ ही साइबर अपराधों में त्वरित एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 'पुलिस आपके द्वार', 'ऑपरेशन कालनेमि' और 'ऑपरेशन भल छौ' जैसे अभियानों को गंभीरता से लागू किया जाए। संगठित अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई करने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव, रेट्रो साइलेंसर और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्ती बरतने को कहा गया। महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई पर विशेष बल देते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत गुमशुदा लोगों की तलाश तेज करने और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश भी दिए गए। सम्मेलन के दौरान जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह और हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार को 'पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ' चुना गया। इनके अलावा विभिन्न थानों और इकाइयों के कुल 21 पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा सहित जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- *मुरादाबाद भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मुरादाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा का डीएम को ज्ञापन* *संवाददाता इस्लाम सलमानी*1