Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला ने बीजेपी के मंत्री की, बीच सड़क पर लगाई क्लास ! मंत्री से क्यों कहा"गेट आउट फ्रॉम हियर" #VIPCulture #mumbai
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
महिला ने बीजेपी के मंत्री की, बीच सड़क पर लगाई क्लास ! मंत्री से क्यों कहा"गेट आउट फ्रॉम हियर" #VIPCulture #mumbai
More news from Sonbhadra and nearby areas
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमे दूर के रिश्ते के मामा ने ही लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी,सोनभद्र पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पड़ोसी और दूर के रिश्ते के मामा को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस का दावा है कि 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने सिर्फ कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी को चिन्हित कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया,पूरा मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 27 अप्रैल दिन सोमवार को एक 12 वर्षीय बालिका का शव घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में संदिग्ध हालत में बरामद किया था,घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गांव आक्रोश का माहौल बन गया था,सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तेजी से तकनीकी और मैनुअल इनपुट पर काम करते हुए साक्ष्य जुटा और महज कुछ घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण कर दिया और आरोपी दूर के रिश्ते के मामा को गिरफ्तार कर लिया,जांच के दौरान आरोपी के रूप में दीपक कुमार का नाम सामने आया जो मृतका का दूर का मामा बताया जा रहा है और पड़ोस में ही रहता था। पुलिस टीम जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, उसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की…और मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है…फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। सोनभद्र पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है…फिलहाल पूरे मामले में आगे की जांच जारी है…क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडे ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार पुत्र नंदलाल,मृतका का दूर का रिश्तेदार है,मुखबिर से सूचना मिलने पर जब पुलिस ने दबिश दिया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर लिया उसे पूछताछ जारी है,संभवतः किशोरी से गलत कार्य की नीयत में सफल नही हो पाने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया।4
- धुख धुख करें1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by आजाद जमावादी1
- सोमवार दोपहर ओडिशा के क्योंझर ज़िले के एक बैंक के कर्मचारी और वहां मौजूद ग्राहक स्तब्ध थे. दरअसल 52 वर्षीय जीतू मुंडा कंधे पर कंकाल लेकर बैंक में दाख़िल हुए थे. ये ओडिशा ग्रामीण बैंक की पाटना ब्लॉक के मल्लीपोशी गांव की ब्रांच थी. जीतू मुंडा पाटना ब्लॉक के दियानाली गांव के रहने वाले हैं. वह अपनी बहन के ग्रामीण बैंक खाते से 19,300 रुपये निकालना चाहते थे. उनकी 56 वर्षीय बहन कलरा मुंडा की शादी पड़ोसी जाजपुर ज़िले के सुकरु मुंडा से हुई थी.1
- रेणुकूट: खाटू श्याम मंदिर में छप्पन भोग और विशाल निशान यात्रा का भव्य आयोजन रेणुकूट (सोनभद्र): औद्योगिक नगर रेणुकूट स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव के अवसर पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। बाबा श्याम के प्रति अगाध श्रद्धा प्रकट करते हुए एक भक्त द्वारा "छप्पन भोग" का भव्य अर्पण किया गया, जिसकी छटा देखते ही बन रही थी। भक्तिमय नृत्य और 'निशान यात्रा' वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में एक विशाल निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त हाथों में बाबा का पावन निशान (ध्वज) लेकर शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान वातावरण 'जय श्री श्याम' के जयकारों से गुंजायमान रहा। भजनों की धूम: श्याम बाबा के मधुर भजनों पर भक्त झूमते और नृत्य करते नजर आए। श्रद्धालुओं का हुजूम: स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। छप्पन भोग का विशेष आकर्षण मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से विशेष रूप से सजाया गया था। बाबा को अर्पित किए गए छप्पन भोग के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों का मानना है कि बाबा श्याम के दरबार में जो भी सच्चे मन से हाजिरी लगाता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।1
- महिला ने बीजेपी के मंत्री की, बीच सड़क पर लगाई क्लास ! मंत्री से क्यों कहा"गेट आउट फ्रॉम हियर" #VIPCulture #mumbai1