Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनरेगा के नाम फर्जी तरीके से करोड़ों रुपए का घोटाला खुद प्रोग्राम अधिकारी P.O.
Ajit dhidhi
मनरेगा के नाम फर्जी तरीके से करोड़ों रुपए का घोटाला खुद प्रोग्राम अधिकारी P.O.
- Satyanarayan BargahBilha, Bilaspur😂on 24 January
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में पंचायत सचिव के लगातार तबादले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सचिव को यथावत रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार सचिव बदलने से पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कामकाज पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में स्थायी रूप से सचिव की नियुक्ति की जाए ताकि विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। इस मामले में ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। 📍 स्थान – ग्राम पंचायत हथबंद, जनपद पंचायत सिमगा 🎥 चैनल – जय जोहार CG न्यूज़2
- 14 मार्च शनिवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के गण्डई स्थित माँ नर्मदा गौशाला समिति, चकनार में 14 मार्च को दोपहर 1 बजे से गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से गौसंवर्धन, गौशालाओं के विकास और पशुधन संरक्षण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।1
- Post by User27951
- बलौदा बाजार कवि सम्मेलन हुआ था मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा से1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- 🚨 कबीरधाम में 2.8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार नकदी और मोबाइल सहित 1.87 लाख का सामान जब्त कवर्धा, 14 मार्च 2026। जिला कबीरधाम में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.821 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दशरंगपुर निवासी अजय गणवीर को दुधिया रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने बैग में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बैग से 2.821 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 1,05,350 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से 67,150 रुपये नगद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15,000 रुपये) भी जब्त किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 1,87,500 रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026, धारा 20(बी)2(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*_Paid Preview_ *For 18th March* _Evening & Night show only_ *05:00 PM & 09:00 PM* *ADVANCE BOOKINGS OPEN✨*1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला पंचायत सभाकक्ष में “जल संचय जन भागीदारी 2.0” पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार ने जल संरक्षण और भू-जल प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जल बजट, जल संसाधनों के संतुलित उपयोग और “मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यशाला में जल संरक्षण को समझाने के लिए विशेष डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे कलेक्टर कुंदन कुमार और एसएसपी भोजराम पटेल ने देखा। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।1
- कवर्धा में बिजली विभाग का बड़ा घोटाला: कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से वसूले लाखों, बैंक में जमा नहीं किए?1