भीनमाल: अमृत भारत स्टेशन पर लहराता फटा तिरंगा, जनता में जनाक्रोश राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से लोगों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज भीनमाल (विक्रम राठी) अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित हो रहे भीनमाल रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ मिलने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने इसे तिरंगे के सम्मान के साथ गंभीर लापरवाही करार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेशन परिसर में लगा तिरंगा फटा हुआ दिखाई दिया, जो काफी समय से उसी स्थिति में होने की आशंका जताई जा रही है। इस दृश्य को देखने के बाद स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने मौके पर ही नाराजगी व्यक्त की। घटना की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद आमजन, युवाओं और समाजसेवियों ने रेलवे प्रशासन पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की शान और गौरव का प्रतीक है, ऐसे में उसका इस तरह फटा हुआ होना बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस घटना ने अमृत भारत स्टेशन परियोजना की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि केवल जांच नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई ही इस आक्रोश को शांत कर सकती है।
भीनमाल: अमृत भारत स्टेशन पर लहराता फटा तिरंगा, जनता में जनाक्रोश राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से लोगों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज भीनमाल (विक्रम राठी) अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित हो रहे भीनमाल रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ मिलने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने इसे तिरंगे के सम्मान के साथ गंभीर लापरवाही करार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेशन परिसर में लगा तिरंगा फटा हुआ दिखाई दिया, जो काफी समय से उसी स्थिति में होने की आशंका जताई जा रही है। इस दृश्य को देखने के बाद स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने मौके पर ही नाराजगी व्यक्त की। घटना की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया,
जिसके बाद आमजन, युवाओं और समाजसेवियों ने रेलवे प्रशासन पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की शान और गौरव का प्रतीक है, ऐसे में उसका इस तरह फटा हुआ होना बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस घटना ने अमृत भारत स्टेशन परियोजना की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि केवल जांच नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई ही इस आक्रोश को शांत कर सकती है।
- बाड़मेर बाड़मेर शहर स्थित लक्ष्मी सनेमा के पास वाली गली में दिनदहाड़े दो अज्ञात व्यक्ति 5000₹ की लूट कर मौके से फरार घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया अब सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बागपुरा क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार1
- पुरानी यादें एमडिऐम अस्पताल में जोधपुर में यह हालत रहे हैं फिर से बारिश की मोसम आगया है अगली बार ऐमडिऐम अस्पताल में पानी भर गया था प्रसासन ने किया तैयारी किया है1
- जोधपुर में हिट एंड रन का मामला आया सामने l नागोरी गेट क्षेत्र में 15 नंबर सिटी बस ने बाइक चालक को मारी टक्कर l टक्कर मार बस चालक बस लेकर मौके से हुआ फरार l राह चलते लोगों ने स्कूली बच्ची व पिता को पहुंचाया अस्पताल l घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो आया सामने l आज सुबह की बताई जा रही है घटना l महामंदिर थाना क्षेत्र का है मामला l1
- Post by Jodhpur news4
- बाड़मेर में कांग्रेस ऑफिस के लिए आवंटित जमीन पर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा का कहना है कि भूमाफिया और नगर परिषद अधिकारी मिलकर हमें परेशान कर रहे हैं। प्रशासन के पास तथ्यात्मक बात नहीं है। हमें मौके पर फिलहाल बाउंड्री बनाने दी जाए। भवन निर्माण की परमिशन मिलने पर भवन बनाएंगे, इसी कारण प्रशासन के खिलाफ टेंट लगाकर आवंटित जमीन पर धरने पर बैठे हैं।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by नरेशभील2