Shuru
Apke Nagar Ki App…
रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैननः मंत्री कश्यप का निवास घेरने निकले; रास्ते में पुलिस ने रोका
AAJNYA News
रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैननः मंत्री कश्यप का निवास घेरने निकले; रास्ते में पुलिस ने रोका
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई ताकत! विधायक रमीला खड़िया ने माँ भारती हॉस्पिटल की सराहना की कुशलगढ़। कुशलगढ़ क्षेत्र विधायक रमीला खड़िया ने मंगलवार को जिले के सबसे बड़े माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर करणी सिंह राठौड़ ने उन्हें अत्याधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति एवं शिशु चिकित्सा, डिजिटल जांच व्यवस्था तथा 24 घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद विधायक रमीला खड़िया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान कुशलगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान करणी सिंह राठौड़ ने कहा कि माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को मानवीय संवेदनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना है। विधायक ने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासित व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना करते हुए अस्पताल परिवार को शुभकामनाएँ दीं।2
- गुजरात प्रदेश की टीम पंहुची केंद्रीय कार्यालय रामधाम आश्रम कुशलगढ़ प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के गुजरात की एक टीम केंद्रीय कार्यालय रामधाम आश्रम कुशलगढ़ पंहुची जंहा राष्ट्रीय प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने टीम का स्वागत किया वहीं संगठन के युवा संत जिला बांसवाड़ा के अध्यक्ष, थावरचंद महाराज, उपाध्यक्ष धनसिंग भुरीया, महामंत्री धिरु महाराज,अनाथ आश्रम गुरु मां शारदा देवी डामोर ने बारी बारी संगठन की कार्यप्रणाली से सभी को अवगत कराया, राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा ने संगठन में मिडिया की भूमिका के बारे में जानकारी दी तथा गुजरात प्रदेश में दैनिक प्राइम न्यूज के ने रिपोर्टरो की नियुक्ति के लिए प्रदेश मिडिया प्रभारी के पद पर परशु भाई भेदी को गुजरात प्रदेश पर संगठन ने प्रदेश मिडिया प्रभारी नियुक्त किया,वसी नारी शक्ति जिला प्रमुख श्रीमती सविता बेन, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भाई डिडोड, मगन भाई अमलियार विभाग संघ प्रमुख, भरत भाई आदी मिडिया प्रभारी प्रवीन डामोर भी मौजूद थे1
- ॥ सत्यनाम ॥ साहेब बंदगी ॥ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहेब की तपोभूमि कबीर धाम लहरतारा, काशी में आयोजित विराट महादीक्षा समारोह में राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं मूकनायक राजस्थान के संपादक रामलाल यादव (झडस) को विश्व वंदनीय पंथ श्री 1008 हुजूर अर्धनाम साहेब के पावन करकमलों से महंत पद की दिव्य दीक्षा प्रदान की गई। अब वे श्री श्री 108 महंत रामानंद दास साहेब के नाम से समाज, मानवता, समता, शिक्षा और सद्गुरु कबीर साहेब के संदेश के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर से आए संत-महंतों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। "मानव सेवा ही सच्ची साधना है।" #Hashtags #MahantRamanandDasSahab #RamlalYadav #KabirPanth #KabirSahab #GuruPurnima2026 #Kashi #Lahartara #Satynam #SahebBandagi #Humanity #Samta #Manavta #KabirVani #SpiritualIndia #SantSamagam #MahantDiksha #Rajasthan #Banswara #Mooknayak #AwajTV3IndiaNews #SadguruKabir #KabirGurukul #SocialJustice #EducationForAll #Seva #Truth #Equality #IndianSaints #KabirMission #JaiGuruDev4
- अरनोद थाना परिसर में जीवनरक्षक प्रशिक्षण, सीपीआर और प्राथमिक उपचार की दी जानकारी1
- गेहूं और सोयाबीन के ताजा भाव अपडेट कृषि उपज मंडी आलोट से आज दिनांक 4 अगस्त 20261
- उपचुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, ." उपचुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास बाकी कुछ बचा ही नहीं है। भाजपा को 12 साल का यह रिटर्न गिफ्ट मिला है। भाजपा अगर कुन्दरकी की तरह चुनाव लड़ती या बंगाल की तरह चुनाव लड़ती और फोर्स लगा देती तो भाजपा की हार नहीं होती। वो पुलिस प्रशासन को लगाए बिना, बेईमानी किए बिना और EVM में घोटाला किए बिना देखना चाहते थे कि कितनी नाराजगी है। ये हार नहीं है। उन्होंने अपना तय किया है कि बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी..."1
- कुशलगढ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी अपनी ही दुर्दशा पर आंसु बहाता कुशलगढ़ बाईपास का रोड़ दो राजनेतिक दलों के दिग्गजों का मार्ग बदहाल , जवाबदेही से पिछे क्यु जनप्रतिनिधि व अधिकारी एक और केंद्र सरकार से लेकर राजस्थान में डबल इंजन की सरकार वही जीस कस्बे पर हमारी टीम पंहुची कुशलगढ़ वहां भी प्रधान भाजपा के तथा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड विराजमान,फीर भी कुशलगढ़ में बने बाईपास का डामरीकरण गड्ढों में तब्दील हो कर सरकार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता हुआ नजर आ रहा है, इस रोड़ पर सेकंडों दो पहिया व अन्य वाहनों का आवागमन होता है इतना ही नहीं सेकंडों लोग भी इसी मार्ग पर पेदल चलते हैं आलम यह है कि यह रोड़ बरसात में छोटे-छोटे नहीं बल्कि बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है पर सभी के सभी कुंभकर्ण की निंद क्यों सोएं हुएं हैं!हम आपको बतादे की जीस मार्ग पर हमारी कलम से पाठकों सरकार व जनप्रतिनिधियों तक ध्यान दिला रहे हैं उस मार्ग पर भाजपा नेता तथा पुर्व विधायक व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर तथा वर्तमान विधायक श्रीमती रमीला हुरतींग खडीया भी उसी मार्ग से गुजर कर अपने निवास पर आना जाना करते हैं वहीं अधिकारीयों का आना-जाना उसी मार्ग पर लगा रहता है पर इस मार्ग की दशा दिशा पर ध्यान केंद्रित क्यों नहीं क्या जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों व नगरपालिका प्रशासन की जवाबदारी नहीं तो क्या लोगों ने बताया कि इस बाईपास रोड पर खड्डे इतने की जरा सी चूक कभी भी हादसे को न्योता देदे लोगों ने बताया कि राजनेतिक दलों के लोग वोट बैंक और सत्ता के सिंहासन पर विराजमान हो कर जनप्रतिनिधि तो बनकर सत्ता का सुख प्राप्त कर लेते हैं पर इस मार्ग को सुधारने की आगे रहकर पहल क्यों नहीं करतें देखना यह होगा कि क्या मौजूदा सरकार जनप्रतिनिधि अधिकारी व नगरपालिका प्रशासन इस समस्या से निजात दिलाएंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!4
- मध्यप्रदेश में पढ़ना है, तो छलांग लगानी पड़ेगी! कांग्रेस विधायक महेश परमार का शिवराज सिंह से सवाल तराना विधानसभा से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाते हुए विदिशा जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर मुद्दा उठाया है। महेश परमार का कहना है कि विदिशा, जो शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है, वहाँ आठवीं के बाद पढ़ाई के लिए जाने वाले बच्चों को बेतवा नदी के चेक डैम पर कई जगह छलांग लगाकर रास्ता पार करना पड़ता है। उनका आरोप है कि करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए बच्चों के सामने या तो लगभग बारह किलोमीटर का लंबा रास्ता अपनाने की मजबूरी है, या फिर जोखिम भरा चेक डैम पार करना पड़ता है। महेश परमार ने सवाल किया है कि जब विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, तो फिर बच्चों को सुरक्षित पुल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएँ क्यों नहीं मिल पा रही हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस मामले में जवाब देने की मांग की है और कहा है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। हालांकि, इस मामले में संबंधित विभाग या केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस खबर पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।1