Shuru
Apke Nagar Ki App…
आम आदमी का Helmet नहीं तो Fine, Plate नहीं तो Fine क्यों नहीं? गया नगर निगम जवाब दे!
AMIT KUMAR
आम आदमी का Helmet नहीं तो Fine, Plate नहीं तो Fine क्यों नहीं? गया नगर निगम जवाब दे!
- Kundan Kumarबोधगया, गया, बिहार👏1 hr ago
More news from Bihar and nearby areas
- प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 25 मार्च 2026 स्थान: गया, बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गया जिला के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता स्वर्गीय महादेव प्रसाद जी के आकस्मिक निधन से पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। आज प्रातः उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। स्वर्गीय महादेव प्रसाद जी का राजनीतिक जीवन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सदैव पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे और अपने मृदुल स्वभाव एवं कुशल नेतृत्व के कारण सभी के प्रिय बने रहे। वे गया नगर के तत्कालीन म्युनिसिपालिटी वार्ड पार्षद एवं उपाध्यक्ष रहे। साथ ही वर्ष 1995 में गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भी रहे। वर्ष 1994 से 1996 तक उन्होंने भाजपा गया जिला के जिलाध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक दायित्व का निर्वहन किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। निधन के उपरांत भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार मांझी एवं जिला उपाध्यक्ष व मानद प्रतिनिधि पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार विकास कुमार गया जी मुक्तिधाम पहुंचकर स्वर्गीय महादेव प्रसाद जी के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दुखद अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष व नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी, जिला उपाध्यक्ष व मानद प्रतिनिधि पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार विकास कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, अजय कुमार तनी, सुधांशु मिश्रा, वंदना कुमारी, निकिता रजक, संफुल देवी, जिला महामंत्री अशोक कुमार, विनोद सिंह, पप्पू चंद्रवंशी, जिला मंत्री मुनीलाल, नीमा देवी, मिथिलेश मांझी, पुष्पा सिंह, खुशबू कुमारी, प्रेम सागर, भोला मिश्रा ,पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल स्वामी, ललित सिंह, जैनेंद्र सिंह, सिंधु भूषण ओझा, मुकेश कुमार शर्मा (अधिवक्ता), सुनील कुमार सिन्हा (अधिवक्ता), अनिल कुमार गुप्ता (अधिवक्ता), मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, हरि यादव, मनीष कुमार सोनू, राजेश मस्तान, गुंजन मिश्रा, सूरज राणा, राजनंदन प्रसाद गांधी, शंभू यादव, कृष्णा साव, ऋषि लोहानी, श्रीमती करूणा सिंह, अमर शेखर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय महादेव प्रसाद जी एक सरल, मृदुल एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उनके नेतृत्व में भाजपा गया जिला संगठन ने उल्लेखनीय प्रगति की। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना अत्यंत कठिन है। भाजपा गया जिला परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। – जारीकर्ता विकास कुमार जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, गया जी जिला (पूर्वी)1
- गया धामीटोला केपी रोड मे अतिक्रमण हटा, अब पुनर्वास की बारी—कठोकर तालाब वेंडिंग जोन पर चर्चा1
- गया शहर केरुक्मिणी सरोवर परिसर में रुक्मिणी विकास समिति माडनपुर गयाजी द्वारा सांस्कृतिक दोगोला का कार्यक्रम किया गया। आए हुए लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिए।1
- Post by जन सेवक1
- रामनवमी पर्व को लेकर परैया में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील परैया (गया)। आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर परैया प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी आई. एस. ट्विंकल एवं थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया और आम लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसआई प्रशांत कुमार, देवराज कुमार रजक, राजेश यादव, रामबाबू पासवान, सुरेंद्र प्रसाद, एएसआई बसंत कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। वहीं सामाजिक सहयोग के रूप में नवयुवक बजरंग दल परैया खुर्द के निखिल सिंह उर्फ बड़ू बाबू, शोभराज सिंह उर्फ बुबुन सिंह, विवेक कुमार सिंह, पंकज कुमार, चंदन सिंह, ई. मंतोष कुमार (दास), सुमेर रंजन, आयुष सिंह, हर्ष सिंह, साकेत सिंह, आदित्य कुमार, आदर्श कुमार समेत अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और लोगों को यह संदेश देना था कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे पर्व को मिल-जुलकर, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- श्री भागवत ज्ञान यज्ञ में गायक सुमंत कुमार के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य ने दिया आशीर्वाद कोंच प्रखंड के प्रसिद्ध बाला जी ठाकुर बाड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान उस समय भक्ति का उल्लास दोगुना हो गया, जब सुप्रसिद्ध गायक सुमंत कुमार का आगमन हुआ। कार्यक्रम में परम पूज्य स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में गायक सुमंत कुमार का भव्य स्वागत किया गया। कथा स्थल पर पहुँचते ही स्वामी जी ने सुमंत कुमार को माला पहनाकर अपना मंगलमय आशीर्वाद दिया। इसके पश्चात गायक सुमंत कुमार ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों के रसपान से कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पंडाल में उपस्थित जनसमूह झूमने पर मजबूर हो गया।सुमंत कुमार की प्रस्तुति और उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हो गया। स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य जी महाराज की अमृतमयी कथा और भजनों के इस संगम ने यज्ञ की दिव्यता को और बढ़ा दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और दूर-दराज से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- आम आदमी का Helmet नहीं तो Fine, Plate नहीं तो Fine क्यों नहीं? गया नगर निगम जवाब दे!1