Shuru
Apke Nagar Ki App…
बच्चा चोर की अफवाह पर ध्यान ना दे, अविलम्ब 112 को सूचित करें बच्चा चोर की अफवाह से सावधान, क़ानून अपने हाथ में ना ले. अविलम्ब 112 नंबर पर कॉल कर जानकारी दे.
प्रेम कुमार साव
बच्चा चोर की अफवाह पर ध्यान ना दे, अविलम्ब 112 को सूचित करें बच्चा चोर की अफवाह से सावधान, क़ानून अपने हाथ में ना ले. अविलम्ब 112 नंबर पर कॉल कर जानकारी दे.
More news from झारखंड and nearby areas
- कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के लिए भैया-बहनों ने जेईई मेन्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्राप्त परिणाम के अनुसार भैया-बहनों की उपलब्धि (Percentile के क्रम में) इस प्रकार है— इमरान हुसैन 97.7 परसेंटाइल, रोशनी 95.9 परसेंटाइल, रितुराज सिंह 94.4 परसेंटाइल, संजना कुमारी 92.9 परसेंटाइल, प्रिया कुमारी 91 परसेंटाइल, आकाश मंडल 87 परसेंटाइल एवं विवेक मंडल 87 परसेंटाइल। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप खेमका ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित वातावरण एवं सतत परिश्रम का प्रतिफल है। सचिव विक्रम कुमार राजगढ़िया ने विद्यालय परिवार के लिए इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया. विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार ने कहा की सफल भैया-बहनों की यह सफलता समर्पित अध्ययन, नियमित अभ्यास एवं सकारात्मक सोच का परिणाम है तथा इसमें अभिभावकों एवं आचार्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उप-प्राचार्या श्रीमती श्रेया सरकार ने भी सभी सफल भैया/बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल भैया-बहनों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।1
- मेला में हथियार के साथ घुमना दो युवकों को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने धुनाई के बाद किया पुलिस के हवाले। Dhanbad .महाशिवरात्रि के अवसर पर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में आयोजित मेले में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार, उदयपुर निवासी प्रदीप साव और कृष्णा साव मेले में हथियार लेकर घूम रहे थे। वहीं, जब मेले में ऑर्केस्ट्रा शुरू हुआ तो दोनों युवक हथिया लहराते हुए लोगों के साथ बदतमीजी करने लगे। दोनों युवक एक बड़े नेता का नाम लेकर लोगों को धमका रहे थे, जिससे मेले में दहशत का माहौल बन गया। इनकी दबंगई को देख आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ कर इनकी जम कर धुनाई कर दी। और बाद में दोनों युवकों को हथियार के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं भीड़ से पीटने के बाद दोनों युवक मेला घूमने आने की बात कहते हुए अपने साथ लाए गए हथियार को नकली बता रहे है। फिलहाल यह हथियार असली है या नकली, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- छाताबाद #वार्ड #नंबर 2 के #मतदाताओं में विकास नहीं होने से मतदाताओं में आक्रोश1
- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में चला सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने चिपकाए स्टिकर।1
- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना ढाबा के समीप दिल्ली – कोलकाता मार्ग पर मंगलवार की सुबह 7 बजे हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपना ढाबा के ऑपोजिट जीटी रोड किनारे एक भारी वाहन खड़ी अवस्था में थी, तभी राजगंज की ओर से आ रही पिक अप वाहन ने खड़ी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर एक पिक अप वाहन सवार की मौत हो जाने की सूचना है वहीं दो अन्य घायल हैं।1
- viral rilass video1
- Post by Public Media news1
- बच्चा चोर की शंका पर दो अलग अलग स्थान पर उग्र भीड़ ने दो महिलाओं की कर दी पिटाई,सूचना पर पहुँची पुलिस भीड़ से बचाकर महिलाओं को लाई थाना,जाँच में जुटी,पुलिस ने किया अपील बच्चा चोर की अफवाह से बचे Dhanbad.झारखंड में बच्चा चोर के अफवाह पर लगाम नही लग पा रहा है।बच्चा चोर की शंका होते ही लोग उग्र होकर मारपीट घटना को अंजाम दे रहे।ताजा मामला धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में घटित हुआ है।थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थान खानुडीह और हरिणा चौक में बच्चा चोर अफवाह पर लोगो ने महिलाओं को पकड़ पिटाई मारपीट कर दिया।भीड़ महिला को बच्चा चोर समझ पीटने लगा।मौके पर अफरा तफरी मच गया। सूचना मिलने पर बाघमारा और बरोरा दोनों थाना की भीड़ मौके पर पहुँची।उग्र भीड़ को किसी तरह शांत कराने के बाद दोनों महिला को ग्रामीणों से बचाकर बाघमारा थाना ले आई। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। वही पुलिस लोगो से अपील कर रही है कि बच्चा चोर के अफवाह से बचे।बच्चा चोर की शंका होने पर पुलिस को सूचना दे।किसी के साथ मारपीट नही करे नही तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।1