logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वल्लभनगर में पालिका बनने के बाद पहली बार खिला कमल, भींडर और कानोड़ में कांग्रेस का दबदबा उदयपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं वल्लभनगर, भींडर और कानोड़ के लिए आयोजित निकाय चुनावों की मतगणना प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। सामने आए चुनाव परिणामों ने सभी को चौंकाते हुए नए राजनीतिक समीकरण तैयार कर दिए हैं। वल्लभनगर में जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार बोर्ड बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है, वहीं भींडर व कानोड़ नगर पालिकाओं में कांग्रेस का परचम लहराया है।

10 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

वल्लभनगर में पालिका बनने के बाद पहली बार खिला कमल, भींडर और कानोड़ में कांग्रेस का दबदबा उदयपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं वल्लभनगर, भींडर और कानोड़ के लिए आयोजित निकाय चुनावों की मतगणना प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। सामने आए चुनाव परिणामों ने सभी को चौंकाते हुए नए राजनीतिक समीकरण तैयार कर दिए हैं। वल्लभनगर में जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार बोर्ड बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है, वहीं भींडर व कानोड़ नगर पालिकाओं में कांग्रेस का परचम लहराया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी से दूसरे चरण में निकले ₹7.51 करोड़ श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना पूरी, अब तक 15 करोड़ 05 लाख 54 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त
    1
    श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी से दूसरे चरण में निकले ₹7.51 करोड़
श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना पूरी, अब तक 15 करोड़ 05 लाख 54 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • घोसुण्डा में बाबा रामदेव जी पीर का जुलूस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा गांव में बाबा रामदेव मंदिर रेगर समाज घोसुण्डा के तत्वावधान में लोक देवता बाबा रामदेव जी पीर का भादवी बीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य जुलूस निकाला गया मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि जुलूस में आर के डीजे की मधुर धुन पर सभी भक्तजन और माताएं-बहनें नाचते-गाते बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा कस्बा बाबा मय हो गया जुलूस बाबा रामदेव मंदिर रेगर मोहल्ले से शुरू होकर कलालो का मोहल्ला, लोधा मोहल्ला, नायक मोहल्ला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुराने हॉस्पिटल, धान मंडी, माहेश्वरी बाजार, लक्ष्मीनाथ बड़े मंदिर, जीनगर मार्केट, सराफा बाजार, प्रजापत मोहल्ला, बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, पुरबिया मोहल्ला होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी घोसुण्डा प्रभारी ए.एस.आई. राजेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह मय जाब्ता मौजूद रहे जुलूस में समस्त रेगर समाज घोसुण्डा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा चित्तौड़गढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर 7689909050
    2
    घोसुण्डा में बाबा रामदेव जी पीर का जुलूस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा गांव में बाबा रामदेव मंदिर रेगर समाज घोसुण्डा के तत्वावधान में लोक देवता बाबा रामदेव जी पीर का भादवी बीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य जुलूस निकाला गया मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि जुलूस में आर के डीजे की मधुर धुन पर सभी भक्तजन और माताएं-बहनें नाचते-गाते बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा कस्बा बाबा मय हो गया जुलूस बाबा रामदेव मंदिर रेगर मोहल्ले से शुरू होकर कलालो का मोहल्ला, लोधा मोहल्ला, नायक मोहल्ला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुराने हॉस्पिटल, धान मंडी, माहेश्वरी बाजार, लक्ष्मीनाथ बड़े मंदिर, जीनगर मार्केट, सराफा बाजार, प्रजापत मोहल्ला, बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, पुरबिया मोहल्ला होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी घोसुण्डा प्रभारी ए.एस.आई. राजेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह मय जाब्ता मौजूद रहे जुलूस में समस्त रेगर समाज घोसुण्डा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा चित्तौड़गढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर 7689909050
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु। कांकरवा/भूपालसागर । लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव एवं भादवी बीज के अवसर पर रविवार को कांकरवा में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिला। गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा माहौल बाबा रामदेव जी के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े का 15 दिनों तक संचालन के बाद रविवार को हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य समापन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा बस स्टैंड से रवाना होकर राजपूत मोहल्ला, गणेश चौक, खोड़ा जी बावजी चौक, रावला चौक होते हुए बाबा रामदेव मंदिर एवं गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की। इधर, रेगर समाज की ओर से रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। यह रेगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, यादव मोहल्ला, खोड़ा जी बावजी चौक और रावला चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। खोड़ा जी बावजी चौक पर दोनों शोभायात्राओं के एक साथ पहुंचने से आकर्षक और उत्साहपूर्ण दृश्य बना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी से चौक पर मेले जैसा माहौल नजर आया। लोगों ने बाबा रामदेव जी को धूप-प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। युवाओं ने पूरे गांव में नुक्ती और केले का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार रात्रि को भी धार्मिक आयोजन हुए। रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में विशाल भजन संध्या के साथ ध्वज/निशान चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े पर भी भजन संध्या हुई, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह पानी, पुष्प और प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। धार्मिक आयोजनों में सर्वसमाज की भागीदारी से गांव में आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। आशीष जाटोलिया ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में एकता, भक्ति, सेवा और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।
    1
    कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु।
कांकरवा/भूपालसागर  । लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव एवं भादवी बीज के अवसर पर रविवार को कांकरवा में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिला। गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा माहौल बाबा रामदेव जी के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े का 15 दिनों तक संचालन के बाद रविवार को हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य समापन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा बस स्टैंड से रवाना होकर राजपूत मोहल्ला, गणेश चौक, खोड़ा जी बावजी चौक, रावला चौक होते हुए बाबा रामदेव मंदिर एवं गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की।
इधर, रेगर समाज की ओर से रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। यह रेगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, यादव मोहल्ला, खोड़ा जी बावजी चौक और रावला चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
खोड़ा जी बावजी चौक पर दोनों शोभायात्राओं के एक साथ पहुंचने से आकर्षक और उत्साहपूर्ण दृश्य बना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी से चौक पर मेले जैसा माहौल नजर आया। लोगों ने बाबा रामदेव जी को धूप-प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। युवाओं ने पूरे गांव में नुक्ती और केले का प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार रात्रि को भी धार्मिक आयोजन हुए। रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में विशाल भजन संध्या के साथ ध्वज/निशान चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े पर भी भजन संध्या हुई, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया।
आयोजन के दौरान ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह पानी, पुष्प और प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। धार्मिक आयोजनों में सर्वसमाज की भागीदारी से गांव में आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला।
आशीष जाटोलिया ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में एकता, भक्ति, सेवा और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।
    user_JBNEWS29
    JBNEWS29
    Advertising agency चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • नगर पालिका चुनाव परिणाम सामने आ गए अब कौन बनेगा चेयर मेन कमेंट कर के जरूर बताएं
    1
    नगर पालिका चुनाव परिणाम सामने आ गए अब कौन बनेगा चेयर मेन कमेंट कर के जरूर बताएं
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन पर कहा कि भाजपा की कार्यकर्ताओं की जीत है पिछले दस साल सेकांग्रेस के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन पर कहा कि भाजपा की कार्यकर्ताओं की जीत है पिछले दस साल सेकांग्रेस के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
    1
    कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन पर कहा कि भाजपा की कार्यकर्ताओं की जीत है पिछले दस साल सेकांग्रेस के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन पर कहा कि भाजपा की कार्यकर्ताओं की जीत है पिछले दस साल सेकांग्रेस के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
    user_प्रभु गुर्जर Bikawasआमेट  P 24
    प्रभु गुर्जर Bikawasआमेट P 24
    आमेट, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन राजस्थान राजसमंद रिपोर्टर मीठालाल गुर्जर मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन संध्या आरती में शामिल हुए मोहन भागवत, चारभुजा नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे RSS सरसंघचालक, पुजारियों ने मेवाड़ी पगड़ी एवं छवि भेट कर किया स्वागत आसमान जिले के चारभुजा। पांडवकालीन एवं मेवाड़ के आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने 7.35 बजे संध्या आरती में शामिल होकर भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। उन्हें पान बीड़ा, चरणामृत, इत्र व प्रसाद भेंट किया गया। पुजारियों ने उनके मस्तक पर केसर का लेपन कर माला पहनाई तथा मेवाड़ी पगड़ी एवं चारभुजा नाथ की छवि भेंट कर स्वागत किया। डॉ. भागवत ने भगवान के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों पुरानी परंपराओं एवं पांडवकालीन इतिहास के बारे में भी जानकारी ली। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा भागवत के दौरे को लेकर मंदिर एवं कस्बे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर में ट्रस्टी, पुजारी, चोवटिया, भंडारी तथा 18 पासधारकों को ही प्रवेश एवं अंदर रुकने की अनुमति दी गई। अन्य लोगों को पुलिस प्रशासन ने पहले ही मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। दर्शन के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, एएसपी महेंद्र पारीक, कुंभलगढ़ डीएसपी जितेंद्र सिंह, कुंभलगढ़ एसडीएम एवं मेला मजिस्ट्रेट नरेश सोनी, तहसीलदार तोलाराम देवासी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बाजार में वाहनों की आवाजाही रोकी डॉ. भागवत के आगमन से पहले बस स्टैंड से बाजार तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई। रामदेवरा से लौट रहे दर्शनार्थी जातरुओं को भी कुछ समय के लिए कस्बे में प्रवेश नहीं दिया गया।। डॉ. भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच कार से मंदिर चौक पहुंचे। यहां से उन्हें बारी वाले रास्ते से मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने संध्या आरती में भाग लिया और चारभुजा नाथ के दर्शन किए। धनाईका पहुंचे भागवत दर्शन के बाद डॉ. भागवत मंदिर से भोपाजी की भागल मार्ग होते हुए बाईपास-बोरड़ तलाई के रास्ते अपनी कार एवं पुलिस काफिले के साथ साथिया ग्राम पंचायत के धनाईका पहुंचे। यहां वे आरएसएस के स्थानीय खंड प्रचारक श्रेणीदान सिंह चारण, पिता वासुदेव सिंह चारण के घर पहुंचे। भागवत के आगमन को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
    4
    मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन
राजस्थान राजसमंद 
रिपोर्टर मीठालाल गुर्जर
मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन
संध्या आरती में शामिल हुए मोहन भागवत, चारभुजा नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे RSS सरसंघचालक, पुजारियों ने मेवाड़ी पगड़ी एवं छवि भेट कर किया स्वागत
आसमान जिले के
चारभुजा। पांडवकालीन एवं मेवाड़ के आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने 7.35 बजे संध्या आरती में शामिल होकर भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। उन्हें पान बीड़ा, चरणामृत, इत्र व प्रसाद भेंट किया गया। पुजारियों ने उनके मस्तक पर केसर का लेपन कर माला पहनाई तथा मेवाड़ी पगड़ी एवं चारभुजा नाथ की छवि भेंट कर स्वागत किया।
डॉ. भागवत ने भगवान के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों पुरानी परंपराओं एवं पांडवकालीन इतिहास के बारे में भी जानकारी ली।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
भागवत के दौरे को लेकर मंदिर एवं कस्बे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर में ट्रस्टी, पुजारी, चोवटिया, भंडारी तथा 18 पासधारकों को ही प्रवेश एवं अंदर रुकने की अनुमति दी गई। अन्य लोगों को पुलिस प्रशासन ने पहले ही मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।
दर्शन के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, एएसपी महेंद्र पारीक, कुंभलगढ़ डीएसपी जितेंद्र सिंह, कुंभलगढ़ एसडीएम एवं मेला मजिस्ट्रेट नरेश सोनी, तहसीलदार तोलाराम देवासी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बाजार में वाहनों की आवाजाही रोकी
डॉ. भागवत के आगमन से पहले बस स्टैंड से बाजार तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई। रामदेवरा से लौट रहे दर्शनार्थी जातरुओं को भी कुछ समय के लिए कस्बे में प्रवेश नहीं दिया गया।।
डॉ. भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच कार से मंदिर चौक पहुंचे। यहां से उन्हें बारी वाले रास्ते से मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने संध्या आरती में भाग लिया और चारभुजा नाथ के दर्शन किए।
धनाईका पहुंचे भागवत
दर्शन के बाद डॉ. भागवत मंदिर से भोपाजी की भागल मार्ग होते हुए बाईपास-बोरड़ तलाई के रास्ते अपनी कार एवं पुलिस काफिले के साथ साथिया ग्राम पंचायत के धनाईका पहुंचे। यहां वे आरएसएस के स्थानीय खंड प्रचारक श्रेणीदान सिंह चारण, पिता वासुदेव सिंह चारण के घर पहुंचे।
भागवत के आगमन को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी, चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी, सभी ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी करेंगे लॉटरी प्रक्रिया।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी,


चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी, सभी ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी करेंगे लॉटरी प्रक्रिया।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया…’ दिशा सालियान केस में पिता सतीश ने CBI को बताया पूरा घटनाक्रम, वकील ने भी खोले कई राज दिशा सालियान केस एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके पिता सतीश सालियान ने सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने जांच अधिकारियों को कई अहम नाम औरमुंबई में दिवंगत दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शुक्रवार को सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मामले से जुड़ी सभी बातें और जिन लोगों के नाम उनके सामने आए हैं, उनकी जानकारी दी है। बयान दर्ज होने के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर नजरें जांच एजेंसी पर हैं। घटनाओं से जुड़ी जानकारी दी है, जिसके बाद मामले में हलचल बढ़ गई है।सतीश सालियान ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में आदित्य ठाकरे, सूरज पांचोली, डिनो मोरिया और सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड समेत कई लोगों के नाम बताए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनकी बातों को लिखित रूप में दर्ज किया और उन्हें बताया कि कुछ दिनों में इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। ‘सत्य पराजित नहीं होता’, बोले सतीश सालियान बयान दर्ज कराने के बाद सतीश सालियान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को वही बताया है जो तथ्य उनके सामने हैं। जब उनसे पूछा गया कि इतने लंबे समय तक उनकी बात नहीं सुनी गई और अब मामले में सुनवाई आगे बढ़ रही है, तो उन्होंने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने कहा, “जिधर सत्य है, उधर भगवान खड़ा रहता है।” सतीश सालियान ने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत से जुड़े सभी दस्तावेज हासिल करने के लिए पहले मालवणी पुलिस से संपर्क किया था। शुक्रवार को डीएसपी पूरन कुमार की देखरेख में सतीश सालियान का बयान दर्ज किया गया। हालांकि, सीबीआई ने इस घटनाक्रम पर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दिशा और सुशांत केस को जोड़ने का दावा सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने दावा किया कि दिशा सालियान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक पहले सतीश सालियान का बयान दर्ज किया जाना और एफआईआर दर्ज करना जरूरी है। इसके बाद जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओझा ने दावा किया कि जांच से जुड़े पर्याप्त सबूत उनके पास हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ बातें अभी सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।
    2
    आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया…’ दिशा सालियान केस में पिता सतीश ने CBI को बताया पूरा घटनाक्रम, वकील ने भी खोले कई राज


दिशा सालियान केस एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके पिता सतीश सालियान ने सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने जांच अधिकारियों को कई अहम नाम औरमुंबई में दिवंगत दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शुक्रवार को सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मामले से जुड़ी सभी बातें और जिन लोगों के नाम उनके सामने आए हैं, उनकी जानकारी दी है। बयान दर्ज होने के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर नजरें जांच एजेंसी पर हैं। घटनाओं से जुड़ी जानकारी दी है, जिसके बाद मामले में हलचल बढ़ गई है।सतीश सालियान ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में आदित्य ठाकरे, सूरज पांचोली, डिनो मोरिया और सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड समेत कई लोगों के नाम बताए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनकी बातों को लिखित रूप में दर्ज किया और उन्हें बताया कि कुछ दिनों में इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
‘सत्य पराजित नहीं होता’, बोले सतीश सालियान
बयान दर्ज कराने के बाद सतीश सालियान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को वही बताया है जो तथ्य उनके सामने हैं। जब उनसे पूछा गया कि इतने लंबे समय तक उनकी बात नहीं सुनी गई और अब मामले में सुनवाई आगे बढ़ रही है, तो उन्होंने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने कहा, “जिधर सत्य है, उधर भगवान खड़ा रहता है।” सतीश सालियान ने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत से जुड़े सभी दस्तावेज हासिल करने के लिए पहले मालवणी पुलिस से संपर्क किया था। शुक्रवार को डीएसपी पूरन कुमार की देखरेख में सतीश सालियान का बयान दर्ज किया गया। हालांकि, सीबीआई ने इस घटनाक्रम पर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
दिशा और सुशांत केस को जोड़ने का दावा
सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने दावा किया कि दिशा सालियान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक पहले सतीश सालियान का बयान दर्ज किया जाना और एफआईआर दर्ज करना जरूरी है।
इसके बाद जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओझा ने दावा किया कि जांच से जुड़े पर्याप्त सबूत उनके पास हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ बातें अभी सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    2 hrs ago
  • सवेरे घर से निकला बुजुर्ग , तालाब में मिली लाश एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर ,आसपुर थाना क्षेत्र की घटना सवेरे घर से निकला बुजुर्ग , तालाब में मिली लाश एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर ,आसपुर थाना क्षेत्र की घटना आसपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा आसपुर में एक बुजुर्ग सवेरे पांच बजे घर से निकल गया और शाम को उसकी लाश पास के ही तालाब में मिली ।शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा आसपुर निवासी शंकर मीणा(65) पुत्र कानजी अपने घर के पास बने कमरे में रहता था ।जो सवेरे उठ कर कही निकल गया । सवेरे सात बजे घर वाले उसे चाय देने गए तो कमरे में नहीं मिले ।तब आस पास देखा कोई सुराग नहीं लगा ।करीब दो बजे टोकवासा मोड पर मॉडल तालाब की सीढ़ियों पर बुजुर्ग की लकड़ी मिली ।जिससे अनुमान लगाया की इसी में गिरे है । जानकारी मिलते ही तहसीलदार नारायण लाल सुथार ,एएसआई कान्तिलाल मीणा कांस्टेबल अर्जुन कटारा मौके पर पहुंचे । लेकिन शव अंदर दिखाई नहीं दिया तो डुंगरपुर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की 13 सदस्यों की टीम अनोप सिंह के नेतृत्व में पहुंच कर पानी से शव को निकाल दिया गया । और शव को आसपुर सीएचसी ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया ।
    1
    सवेरे घर से निकला बुजुर्ग , तालाब में मिली लाश 
एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर ,आसपुर थाना क्षेत्र की घटना
सवेरे घर से निकला बुजुर्ग , तालाब में मिली लाश 
एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर ,आसपुर थाना क्षेत्र की घटना
आसपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा आसपुर में एक बुजुर्ग सवेरे पांच बजे घर से निकल गया और शाम को उसकी लाश पास के ही तालाब में मिली ।शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा आसपुर निवासी शंकर मीणा(65) पुत्र  कानजी अपने घर के पास बने कमरे में रहता था ।जो सवेरे उठ कर कही निकल गया । सवेरे सात बजे घर वाले उसे चाय देने गए तो कमरे में नहीं मिले ।तब आस पास देखा कोई सुराग नहीं लगा ।करीब दो बजे टोकवासा मोड पर मॉडल तालाब की सीढ़ियों पर बुजुर्ग की लकड़ी मिली ।जिससे अनुमान लगाया की इसी में गिरे है । जानकारी मिलते ही तहसीलदार नारायण लाल सुथार ,एएसआई कान्तिलाल मीणा कांस्टेबल अर्जुन कटारा मौके पर पहुंचे । लेकिन शव अंदर दिखाई नहीं दिया तो डुंगरपुर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की 13 सदस्यों की टीम अनोप सिंह के नेतृत्व में पहुंच कर पानी से शव को निकाल दिया गया । और शव को आसपुर सीएचसी ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया ।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.