कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु। कांकरवा/भूपालसागर । लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव एवं भादवी बीज के अवसर पर रविवार को कांकरवा में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिला। गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा माहौल बाबा रामदेव जी के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े का 15 दिनों तक संचालन के बाद रविवार को हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य समापन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा बस स्टैंड से रवाना होकर राजपूत मोहल्ला, गणेश चौक, खोड़ा जी बावजी चौक, रावला चौक होते हुए बाबा रामदेव मंदिर एवं गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की। इधर, रेगर समाज की ओर से रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। यह रेगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, यादव मोहल्ला, खोड़ा जी बावजी चौक और रावला चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। खोड़ा जी बावजी चौक पर दोनों शोभायात्राओं के एक साथ पहुंचने से आकर्षक और उत्साहपूर्ण दृश्य बना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी से चौक पर मेले जैसा माहौल नजर आया। लोगों ने बाबा रामदेव जी को धूप-प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। युवाओं ने पूरे गांव में नुक्ती और केले का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार रात्रि को भी धार्मिक आयोजन हुए। रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में विशाल भजन संध्या के साथ ध्वज/निशान चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े पर भी भजन संध्या हुई, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह पानी, पुष्प और प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। धार्मिक आयोजनों में सर्वसमाज की भागीदारी से गांव में आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। आशीष जाटोलिया ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में एकता, भक्ति, सेवा और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।

- श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी से दूसरे चरण में निकले ₹7.51 करोड़ श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना पूरी, अब तक 15 करोड़ 05 लाख 54 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त1
- घोसुण्डा में बाबा रामदेव जी पीर का जुलूस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा गांव में बाबा रामदेव मंदिर रेगर समाज घोसुण्डा के तत्वावधान में लोक देवता बाबा रामदेव जी पीर का भादवी बीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य जुलूस निकाला गया मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि जुलूस में आर के डीजे की मधुर धुन पर सभी भक्तजन और माताएं-बहनें नाचते-गाते बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा कस्बा बाबा मय हो गया जुलूस बाबा रामदेव मंदिर रेगर मोहल्ले से शुरू होकर कलालो का मोहल्ला, लोधा मोहल्ला, नायक मोहल्ला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुराने हॉस्पिटल, धान मंडी, माहेश्वरी बाजार, लक्ष्मीनाथ बड़े मंदिर, जीनगर मार्केट, सराफा बाजार, प्रजापत मोहल्ला, बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, पुरबिया मोहल्ला होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी घोसुण्डा प्रभारी ए.एस.आई. राजेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह मय जाब्ता मौजूद रहे जुलूस में समस्त रेगर समाज घोसुण्डा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा चित्तौड़गढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर 76899090502
- कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु। कांकरवा/भूपालसागर । लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव एवं भादवी बीज के अवसर पर रविवार को कांकरवा में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिला। गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा माहौल बाबा रामदेव जी के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े का 15 दिनों तक संचालन के बाद रविवार को हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य समापन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा बस स्टैंड से रवाना होकर राजपूत मोहल्ला, गणेश चौक, खोड़ा जी बावजी चौक, रावला चौक होते हुए बाबा रामदेव मंदिर एवं गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की। इधर, रेगर समाज की ओर से रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। यह रेगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, यादव मोहल्ला, खोड़ा जी बावजी चौक और रावला चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। खोड़ा जी बावजी चौक पर दोनों शोभायात्राओं के एक साथ पहुंचने से आकर्षक और उत्साहपूर्ण दृश्य बना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी से चौक पर मेले जैसा माहौल नजर आया। लोगों ने बाबा रामदेव जी को धूप-प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। युवाओं ने पूरे गांव में नुक्ती और केले का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार रात्रि को भी धार्मिक आयोजन हुए। रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में विशाल भजन संध्या के साथ ध्वज/निशान चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े पर भी भजन संध्या हुई, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह पानी, पुष्प और प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। धार्मिक आयोजनों में सर्वसमाज की भागीदारी से गांव में आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। आशीष जाटोलिया ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में एकता, भक्ति, सेवा और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।1
- कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु।1
- आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया…’ दिशा सालियान केस में पिता सतीश ने CBI को बताया पूरा घटनाक्रम, वकील ने भी खोले कई राज दिशा सालियान केस एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके पिता सतीश सालियान ने सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने जांच अधिकारियों को कई अहम नाम औरमुंबई में दिवंगत दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शुक्रवार को सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मामले से जुड़ी सभी बातें और जिन लोगों के नाम उनके सामने आए हैं, उनकी जानकारी दी है। बयान दर्ज होने के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर नजरें जांच एजेंसी पर हैं। घटनाओं से जुड़ी जानकारी दी है, जिसके बाद मामले में हलचल बढ़ गई है।सतीश सालियान ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में आदित्य ठाकरे, सूरज पांचोली, डिनो मोरिया और सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड समेत कई लोगों के नाम बताए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनकी बातों को लिखित रूप में दर्ज किया और उन्हें बताया कि कुछ दिनों में इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। ‘सत्य पराजित नहीं होता’, बोले सतीश सालियान बयान दर्ज कराने के बाद सतीश सालियान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को वही बताया है जो तथ्य उनके सामने हैं। जब उनसे पूछा गया कि इतने लंबे समय तक उनकी बात नहीं सुनी गई और अब मामले में सुनवाई आगे बढ़ रही है, तो उन्होंने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने कहा, “जिधर सत्य है, उधर भगवान खड़ा रहता है।” सतीश सालियान ने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत से जुड़े सभी दस्तावेज हासिल करने के लिए पहले मालवणी पुलिस से संपर्क किया था। शुक्रवार को डीएसपी पूरन कुमार की देखरेख में सतीश सालियान का बयान दर्ज किया गया। हालांकि, सीबीआई ने इस घटनाक्रम पर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दिशा और सुशांत केस को जोड़ने का दावा सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने दावा किया कि दिशा सालियान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक पहले सतीश सालियान का बयान दर्ज किया जाना और एफआईआर दर्ज करना जरूरी है। इसके बाद जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओझा ने दावा किया कि जांच से जुड़े पर्याप्त सबूत उनके पास हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ बातें अभी सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।2
- नगर पालिका चुनाव परिणाम सामने आ गए अब कौन बनेगा चेयर मेन कमेंट कर के जरूर बताएं1
- भीलवाड़ा को चाहिए मजबूत महापौर, जनता बोली—रिमोट कंट्रोल से चलने वाला चेहरा नहीं - |Vande Bharat News1
- चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी, चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी, सभी ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी करेंगे लॉटरी प्रक्रिया।1