logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु।

16 hrs ago
user_पत्रकार आशीष कोदली
पत्रकार आशीष कोदली
Local News Reporter Kapasan, Chittorgarh•
16 hrs ago

कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु।

More news from Chittorgarh and nearby areas
  • कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु।
    1
    कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु।
    user_पत्रकार आशीष कोदली
    पत्रकार आशीष कोदली
    Local News Reporter Kapasan, Chittorgarh•
    16 hrs ago
  • श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी से दूसरे चरण में निकले ₹7.51 करोड़ श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना पूरी, अब तक 15 करोड़ 05 लाख 54 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त
    1
    श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी से दूसरे चरण में निकले ₹7.51 करोड़
श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना पूरी, अब तक 15 करोड़ 05 लाख 54 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • वल्लभनगर में पालिका बनने के बाद पहली बार खिला कमल, भींडर और कानोड़ में कांग्रेस का दबदबा उदयपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं वल्लभनगर, भींडर और कानोड़ के लिए आयोजित निकाय चुनावों की मतगणना प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। सामने आए चुनाव परिणामों ने सभी को चौंकाते हुए नए राजनीतिक समीकरण तैयार कर दिए हैं। वल्लभनगर में जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार बोर्ड बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है, वहीं भींडर व कानोड़ नगर पालिकाओं में कांग्रेस का परचम लहराया है।
    1
    वल्लभनगर में पालिका बनने के बाद पहली बार खिला कमल, भींडर और कानोड़ में कांग्रेस का दबदबा
उदयपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं वल्लभनगर, भींडर और कानोड़ के लिए आयोजित निकाय चुनावों की मतगणना प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। सामने आए चुनाव परिणामों ने सभी को चौंकाते हुए नए राजनीतिक समीकरण तैयार कर दिए हैं। वल्लभनगर में जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार बोर्ड बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है, वहीं भींडर व कानोड़ नगर पालिकाओं में कांग्रेस का परचम लहराया है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • घोसुण्डा में बाबा रामदेव जी पीर का जुलूस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा गांव में बाबा रामदेव मंदिर रेगर समाज घोसुण्डा के तत्वावधान में लोक देवता बाबा रामदेव जी पीर का भादवी बीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य जुलूस निकाला गया मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि जुलूस में आर के डीजे की मधुर धुन पर सभी भक्तजन और माताएं-बहनें नाचते-गाते बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा कस्बा बाबा मय हो गया जुलूस बाबा रामदेव मंदिर रेगर मोहल्ले से शुरू होकर कलालो का मोहल्ला, लोधा मोहल्ला, नायक मोहल्ला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुराने हॉस्पिटल, धान मंडी, माहेश्वरी बाजार, लक्ष्मीनाथ बड़े मंदिर, जीनगर मार्केट, सराफा बाजार, प्रजापत मोहल्ला, बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, पुरबिया मोहल्ला होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी घोसुण्डा प्रभारी ए.एस.आई. राजेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह मय जाब्ता मौजूद रहे जुलूस में समस्त रेगर समाज घोसुण्डा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा चित्तौड़गढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर 7689909050
    2
    घोसुण्डा में बाबा रामदेव जी पीर का जुलूस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा गांव में बाबा रामदेव मंदिर रेगर समाज घोसुण्डा के तत्वावधान में लोक देवता बाबा रामदेव जी पीर का भादवी बीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य जुलूस निकाला गया मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि जुलूस में आर के डीजे की मधुर धुन पर सभी भक्तजन और माताएं-बहनें नाचते-गाते बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा कस्बा बाबा मय हो गया जुलूस बाबा रामदेव मंदिर रेगर मोहल्ले से शुरू होकर कलालो का मोहल्ला, लोधा मोहल्ला, नायक मोहल्ला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुराने हॉस्पिटल, धान मंडी, माहेश्वरी बाजार, लक्ष्मीनाथ बड़े मंदिर, जीनगर मार्केट, सराफा बाजार, प्रजापत मोहल्ला, बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, पुरबिया मोहल्ला होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी घोसुण्डा प्रभारी ए.एस.आई. राजेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह मय जाब्ता मौजूद रहे जुलूस में समस्त रेगर समाज घोसुण्डा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा चित्तौड़गढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर 7689909050
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु। कांकरवा/भूपालसागर । लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव एवं भादवी बीज के अवसर पर रविवार को कांकरवा में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिला। गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा माहौल बाबा रामदेव जी के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े का 15 दिनों तक संचालन के बाद रविवार को हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य समापन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा बस स्टैंड से रवाना होकर राजपूत मोहल्ला, गणेश चौक, खोड़ा जी बावजी चौक, रावला चौक होते हुए बाबा रामदेव मंदिर एवं गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की। इधर, रेगर समाज की ओर से रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। यह रेगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, यादव मोहल्ला, खोड़ा जी बावजी चौक और रावला चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। खोड़ा जी बावजी चौक पर दोनों शोभायात्राओं के एक साथ पहुंचने से आकर्षक और उत्साहपूर्ण दृश्य बना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी से चौक पर मेले जैसा माहौल नजर आया। लोगों ने बाबा रामदेव जी को धूप-प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। युवाओं ने पूरे गांव में नुक्ती और केले का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार रात्रि को भी धार्मिक आयोजन हुए। रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में विशाल भजन संध्या के साथ ध्वज/निशान चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े पर भी भजन संध्या हुई, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह पानी, पुष्प और प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। धार्मिक आयोजनों में सर्वसमाज की भागीदारी से गांव में आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। आशीष जाटोलिया ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में एकता, भक्ति, सेवा और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।
    1
    कांकरवा में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु।
कांकरवा/भूपालसागर  । लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव एवं भादवी बीज के अवसर पर रविवार को कांकरवा में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिला। गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा माहौल बाबा रामदेव जी के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े का 15 दिनों तक संचालन के बाद रविवार को हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य समापन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा बस स्टैंड से रवाना होकर राजपूत मोहल्ला, गणेश चौक, खोड़ा जी बावजी चौक, रावला चौक होते हुए बाबा रामदेव मंदिर एवं गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की।
इधर, रेगर समाज की ओर से रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। यह रेगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, यादव मोहल्ला, खोड़ा जी बावजी चौक और रावला चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
खोड़ा जी बावजी चौक पर दोनों शोभायात्राओं के एक साथ पहुंचने से आकर्षक और उत्साहपूर्ण दृश्य बना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी से चौक पर मेले जैसा माहौल नजर आया। लोगों ने बाबा रामदेव जी को धूप-प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। युवाओं ने पूरे गांव में नुक्ती और केले का प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार रात्रि को भी धार्मिक आयोजन हुए। रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में विशाल भजन संध्या के साथ ध्वज/निशान चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बस स्टैंड स्थित राम रसोड़े पर भी भजन संध्या हुई, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया।
आयोजन के दौरान ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह पानी, पुष्प और प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। धार्मिक आयोजनों में सर्वसमाज की भागीदारी से गांव में आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला।
आशीष जाटोलिया ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में एकता, भक्ति, सेवा और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।
    user_JBNEWS29
    JBNEWS29
    Advertising agency चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • संगेसरा गांव के खटीक मोहल्ले में गणपति गणेश चतुर्थी को गणपति की स्थापना की थी उसमें सभी महिला वासियों ने धूमधाम के गणपति का आदर सत्कार किया
    4
    संगेसरा गांव के खटीक मोहल्ले में गणपति गणेश चतुर्थी को गणपति की स्थापना की थी उसमें सभी महिला वासियों ने धूमधाम के गणपति का आदर सत्कार किया
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज राजसमंद में बारिश का आगमन गणपति बप्पा इंद्रदेव को लेकर साथ बहुत दिनों से किसानों की नजर इंद्रदेव पर टिकी थी कि कब इंद्रदेव इस राजसमंद की धरती पर बरसेंगे आज बारिश का दौर शुरू हो गया गणपति जी के आगमन के साथ इंद्रदेव भी
    1
    आज राजसमंद में बारिश का आगमन गणपति बप्पा इंद्रदेव को लेकर साथ
बहुत दिनों से किसानों की नजर इंद्रदेव पर टिकी थी कि कब इंद्रदेव इस राजसमंद की धरती पर बरसेंगे आज बारिश का दौर शुरू हो गया गणपति जी के आगमन के साथ इंद्रदेव भी
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी, चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी, सभी ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी करेंगे लॉटरी प्रक्रिया।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी,


चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर! सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी, सभी ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी करेंगे लॉटरी प्रक्रिया।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.