logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी से शिकायत सोशल मीडिया पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी से शिकायत महोबा। थाना महोबा क्षेत्र के ग्राम मझलवारा निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्रपाल राजपूत और रानू सोनी पुत्र चन्द्रभान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां करने, छवि खराब करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 7 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर उनके और परिवार के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। उन्होंने गांव के पवन रावत व अन्य पर इस तरह के पोस्ट करने का आरोप लगाया है। शिकायत में वर्ष 2017 से चले आ रहे पुराने विवाद का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही पूर्व प्रधान बृजभान राजपूत के संबंध में भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच, कथित पोस्ट हटवाने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया है। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

21 hrs ago
user_Laxmi Kant Soni
Laxmi Kant Soni
Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
92bd8175-1a81-4abc-9a03-1b69010f0d3d

सोशल मीडिया पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी से शिकायत सोशल मीडिया पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी से शिकायत महोबा। थाना महोबा क्षेत्र के ग्राम मझलवारा निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्रपाल राजपूत और रानू सोनी पुत्र चन्द्रभान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां करने, छवि खराब करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 7 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर उनके और परिवार के

विरुद्ध कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। उन्होंने गांव के पवन रावत व अन्य पर इस तरह के पोस्ट करने का आरोप लगाया है। शिकायत में वर्ष 2017 से चले आ रहे पुराने विवाद का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही पूर्व प्रधान बृजभान राजपूत के संबंध में भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच, कथित पोस्ट हटवाने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया है। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माँ माहेश्वरी देवी मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का सदर विधायक ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास माँ माहेश्वरी देवी मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का सदर विधायक ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास
    1
    माँ माहेश्वरी देवी मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का सदर विधायक ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास
माँ माहेश्वरी देवी मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का सदर विधायक ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • एनआईए की टीम ने होटल में किया छापामारी जिसमें 12 लाख से ज्यादा कैश और कुछ सोना भी प्राप्त किया एनआईए की टीम ने होटल में किया छापामारी जिसमें 12 लाख से ज्यादा कैश और कुछ सोना भी प्राप्त किया
    1
    एनआईए की टीम ने होटल में किया छापामारी जिसमें 12 लाख से ज्यादा कैश और कुछ सोना भी प्राप्त किया
एनआईए की टीम ने होटल में किया छापामारी जिसमें 12 लाख से ज्यादा कैश और कुछ सोना भी प्राप्त किया
    user_दैनिक भास्कर न्याय
    दैनिक भास्कर न्याय
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा चरखारी, महोबा। चरखारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल नुकसान के सर्वे के नाम पर किसानों से कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनी की ओर से किए जा रहे फसल नुकसान के सर्वे के दौरान दो व्यक्तियों द्वारा उनसे पैसे की मांग की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद विधायक समर्थकों और किसानों ने दोनों कथित सर्वेयरों को पकड़ लिया। आक्रोशित किसानों ने विरोध स्वरूप दोनों को चूड़ियां और पेटीकोट पहनाया तथा बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि दोनों व्यक्ति वास्तव में बीमा कंपनी की ओर से फसल नुकसान का सर्वे करने के लिए अधिकृत थे अथवा नहीं और यदि वे सर्वे कार्य से जुड़े थे तो किसानों से कथित रूप से धन की मांग किस आधार पर की जा रही थी। वहीं, किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मेरी विधानसभा में किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फसल नुकसान के सर्वे के नाम पर यदि किसानों से अवैध वसूली की जा रही है तो जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।” अब पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच और संबंधित बीमा कंपनी के स्तर से होने वाली पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा
फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा
चरखारी, महोबा। चरखारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल नुकसान के सर्वे के नाम पर किसानों से कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनी की ओर से किए जा रहे फसल नुकसान के सर्वे के दौरान दो व्यक्तियों द्वारा उनसे पैसे की मांग की जा रही थी।
मामले की जानकारी मिलते ही विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद विधायक समर्थकों और किसानों ने दोनों कथित सर्वेयरों को पकड़ लिया। आक्रोशित किसानों ने विरोध स्वरूप दोनों को चूड़ियां और पेटीकोट पहनाया तथा बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि दोनों व्यक्ति वास्तव में बीमा कंपनी की ओर से फसल नुकसान का सर्वे करने के लिए अधिकृत थे अथवा नहीं और यदि वे सर्वे कार्य से जुड़े थे तो किसानों से कथित रूप से धन की मांग किस आधार पर की जा रही थी।
वहीं, किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मेरी विधानसभा में किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फसल नुकसान के सर्वे के नाम पर यदि किसानों से अवैध वसूली की जा रही है तो जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।”
अब पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच और संबंधित बीमा कंपनी के स्तर से होने वाली पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • टिकारिया में शवदाह के लिए जलभराव से भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण #महोबा। जिले के टिकारिया गांव में शवदाह के लिए ग्रामीणों को जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत की गई खुदाई के बाद रास्ते की स्थिति बदहाल हो गई, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते पर पानी भर जाने से शव को श्मशान घाट तक ले जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। #MahobaInsight #IndiaKhoz #Vichar #NitendraJha #Mahoba #CDOMahoba
    1
    टिकारिया में शवदाह के लिए जलभराव से भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
#महोबा। जिले के टिकारिया गांव में शवदाह के लिए ग्रामीणों को जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत की गई खुदाई के बाद रास्ते की स्थिति बदहाल हो गई, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते पर पानी भर जाने से शव को श्मशान घाट तक ले जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
#MahobaInsight #IndiaKhoz #Vichar #NitendraJha #Mahoba #CDOMahoba
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    10 hrs ago
  • महोबा के ग्योड़ी गांव में बेखौफ चोरों का तांडव: दो महीने में 8 बड़ी चोरियां, सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे ग्योड़ी गांव में बेखौफ चोरों का तांडव: दो महीने में 8 बड़ी चोरियां, सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे महोबा खन्ना (उत्तर प्रदेश): खन्ना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ग्योड़ी (चौकी गोड़ी) में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब ग्रामीणों का रातों का सुकून छिन गया है। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में पीड़ित मोहन पाल की करीब ₹80,000 की कीमती बकरी चोरी होने का मामला पुलिस की फाइलों में दर्ज ही हुआ था कि गांव में बीते दो महीनों के भीतर हुई चोरियों की एक चौंकाने वाली सूची सामने आ गई है। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस के प्रति नाराजगी और दहशत का माहौल है।स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो महीनों के अंदर ग्योड़ी गांव और उसके आसपास के डेरों में कुल 8 बड़ी चोरियां हो चुकी हैं, जो पुलिस की रात की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलती हैं। चोरों ने चुन-चुनकर किसानों के घरों, खेतों और फार्म हाउसों को निशाना बनाया है। पीड़ितों और प्रभावित स्थानों की सूची इस प्रकार है:कैलाश बाबा के यहाँ चोरों ने हाथ साफ किया।हिमांशु प्रताप सिंह के फार्म हाउस में सेंधमारी कर कीमती सामान उड़ाया गया।अनूप सिंह के बोर (ट्यूबवेल) से चोरों ने जरूरी उपकरण चोरी कर लिए।ग्रामीण मिजाजी वर्मा और सत्यबाबू के यहाँ भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया।इसके अलावा सिद्धन डेरा, पलवार और पाल डेरा जैसे ग्रामीण इलाकों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया।पुलिस गश्त न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोशएक ही गांव और चौकी क्षेत्र में महज दो महीने के भीतर बैक-टू-बैक 8 वारदातों ने पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय पुलिस की मुस्तैदी शून्य है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। किसान अपनी फसलों, मवेशियों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।पीड़ितों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जिला पुलिस प्रशासन और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि इन सभी मामलों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। साथ ही, गांव में रात्रि गश्त को तत्काल बढ़ाया जाए ताकि चोरों पर लगाम कसी जा सके और ग्रामीण चैन की नींद सो सकें। यदि जल्द ही पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
    1
    महोबा के ग्योड़ी गांव में बेखौफ चोरों का तांडव: दो महीने में 8 बड़ी चोरियां, सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
ग्योड़ी गांव में बेखौफ चोरों का तांडव: दो महीने में 8 बड़ी चोरियां, सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
महोबा खन्ना (उत्तर प्रदेश): खन्ना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ग्योड़ी (चौकी गोड़ी) में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब ग्रामीणों का रातों का सुकून छिन गया है। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में पीड़ित मोहन पाल की करीब ₹80,000 की कीमती बकरी चोरी होने का मामला पुलिस की फाइलों में दर्ज ही हुआ था कि गांव में बीते दो महीनों के भीतर हुई चोरियों की एक चौंकाने वाली सूची सामने आ गई है। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस के प्रति नाराजगी और दहशत का माहौल है।स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो महीनों के अंदर ग्योड़ी गांव और उसके आसपास के डेरों में कुल 8 बड़ी चोरियां हो चुकी हैं, जो पुलिस की रात की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलती हैं। चोरों ने चुन-चुनकर किसानों के घरों, खेतों और फार्म हाउसों को निशाना बनाया है। पीड़ितों और प्रभावित स्थानों की सूची इस प्रकार है:कैलाश बाबा के यहाँ चोरों ने हाथ साफ किया।हिमांशु प्रताप सिंह के फार्म हाउस में सेंधमारी कर कीमती सामान उड़ाया गया।अनूप सिंह के बोर (ट्यूबवेल) से चोरों ने जरूरी उपकरण चोरी कर लिए।ग्रामीण मिजाजी वर्मा और सत्यबाबू के यहाँ भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया।इसके अलावा सिद्धन डेरा, पलवार और पाल डेरा जैसे ग्रामीण इलाकों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया।पुलिस गश्त न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोशएक ही गांव और चौकी क्षेत्र में महज दो महीने के भीतर बैक-टू-बैक 8 वारदातों ने पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय पुलिस की मुस्तैदी शून्य है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। किसान अपनी फसलों, मवेशियों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।पीड़ितों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जिला पुलिस प्रशासन और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि इन सभी मामलों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। साथ ही, गांव में रात्रि गश्त को तत्काल बढ़ाया जाए ताकि चोरों पर लगाम कसी जा सके और ग्रामीण चैन की नींद सो सकें। यदि जल्द ही पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_राजीव कुमार पत्रकार
    राजीव कुमार पत्रकार
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *महोबा: चरखारी के नटर्रा में फर्जी सर्वे कर वसूली करने वाले दो युवक पकड़े, चूड़ियां पहनाकर पुलिस को सौंपा* *चरखारी (महोबा)।* विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल नुकसान सर्वे के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार दो युवक खुद को सर्वेयर बताकर किसानों से पैसे की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी जब चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया को लगी तो उन्होंने समर्थकों को मौके पर भेजा। विधायक समर्थकों ने दोनों कथित सर्वेयरों को रंगे हाथ पकड़ लिया और विरोध स्वरूप उन्हें चूड़ियां और पेटीकोट पहनाया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में किसानों का शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    *महोबा: चरखारी के नटर्रा में फर्जी सर्वे कर वसूली करने वाले दो युवक पकड़े, चूड़ियां पहनाकर पुलिस को सौंपा*
*चरखारी (महोबा)।* विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल नुकसान सर्वे के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों के अनुसार दो युवक खुद को सर्वेयर बताकर किसानों से पैसे की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी जब चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया को लगी तो उन्होंने समर्थकों को मौके पर भेजा।
विधायक समर्थकों ने दोनों कथित सर्वेयरों को रंगे हाथ पकड़ लिया और विरोध स्वरूप उन्हें चूड़ियां और पेटीकोट पहनाया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में किसानों का शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महोबा से भ्रष्टाचार पर किसानों के अनोखे विरोध की तस्वीर सामने आई है,जहां फसल सर्वे के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से भड़के किसानों ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है। पूरा मामला चरखारी कोतवाली के नटर्रा गांव का है। आरोप है कि अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के सर्वे के नाम पर किसानों से एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक मांगे जा रहे थे। गुरुवार देर रात सर्वे के लिए पहुंचे बीमा कंपनी से जुड़े दो कर्मियों को किसानों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पेटीकोट, ब्लाउज और चूड़ियां पहनाईं,जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसानों ने तहरीर में नौ किसानों से कथित तौर पर रकम लिए जाने का आरोप लगाया है। कुछ भुगतान फोनपे के जरिए किए जाने की बात भी कही गई है। मामला सामने आते ही चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने डीएम को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने भी दोषियों को न बख्शने की बात कही। डीएम के निर्देश पर कृषि और तहसील के अधिकारी देर रात कोतवाली पहुंचे।
    1
    महोबा से भ्रष्टाचार पर किसानों के अनोखे विरोध की तस्वीर सामने आई है,जहां फसल सर्वे के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से भड़के किसानों ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है। पूरा मामला चरखारी कोतवाली के नटर्रा गांव का है। आरोप है कि अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के सर्वे के नाम पर किसानों से एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक मांगे जा रहे थे। गुरुवार देर रात सर्वे के लिए पहुंचे बीमा कंपनी से जुड़े दो कर्मियों को किसानों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पेटीकोट, ब्लाउज और चूड़ियां पहनाईं,जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसानों ने तहरीर में नौ किसानों से कथित तौर पर रकम लिए जाने का आरोप लगाया है। कुछ भुगतान फोनपे के जरिए किए जाने की बात भी कही गई है। मामला सामने आते ही चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने डीएम को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने भी दोषियों को न बख्शने की बात कही। डीएम के निर्देश पर कृषि और तहसील के अधिकारी देर रात कोतवाली पहुंचे।
    user_Avdhesh Pal
    Avdhesh Pal
    Fabric wholesaler राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गड्ढों में डूबने से तीन बच्चों की पानी से भरे गड्ढों में हुई मृत्यु बच्चों के परिजनों से मिले - कांग्रेस प्रतिमंडल गड्ढों में डूबने से तीन बच्चों की पानी से भरे गड्ढों में हुई मृत्यु बच्चों के परिजनों से मिले - कांग्रेस प्रतिमंडल
    1
    गड्ढों में डूबने से तीन बच्चों की  पानी से भरे गड्ढों में हुई मृत्यु बच्चों के परिजनों से मिले - कांग्रेस प्रतिमंडल 
गड्ढों में डूबने से तीन बच्चों की  पानी से भरे गड्ढों में हुई मृत्यु बच्चों के परिजनों से मिले - कांग्रेस प्रतिमंडल
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.