*महोबा: चरखारी के नटर्रा में फर्जी सर्वे कर वसूली करने वाले दो युवक पकड़े, चूड़ियां पहनाकर पुलिस को सौंपा* *चरखारी (महोबा)।* विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल नुकसान सर्वे के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार दो युवक खुद को सर्वेयर बताकर किसानों से पैसे की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी जब चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया को लगी तो उन्होंने समर्थकों को मौके पर भेजा। विधायक समर्थकों ने दोनों कथित सर्वेयरों को रंगे हाथ पकड़ लिया और विरोध स्वरूप उन्हें चूड़ियां और पेटीकोट पहनाया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में किसानों का शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
*महोबा: चरखारी के नटर्रा में फर्जी सर्वे कर वसूली करने वाले दो युवक पकड़े, चूड़ियां पहनाकर पुलिस को सौंपा* *चरखारी (महोबा)।* विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल नुकसान सर्वे के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार दो युवक खुद को सर्वेयर बताकर किसानों से पैसे की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी जब चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया को लगी तो उन्होंने समर्थकों को मौके पर भेजा। विधायक समर्थकों ने दोनों कथित सर्वेयरों को रंगे हाथ पकड़ लिया और विरोध स्वरूप उन्हें चूड़ियां और पेटीकोट पहनाया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में किसानों का शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- *महोबा: चरखारी के नटर्रा में फर्जी सर्वे कर वसूली करने वाले दो युवक पकड़े, चूड़ियां पहनाकर पुलिस को सौंपा* *चरखारी (महोबा)।* विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल नुकसान सर्वे के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार दो युवक खुद को सर्वेयर बताकर किसानों से पैसे की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी जब चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया को लगी तो उन्होंने समर्थकों को मौके पर भेजा। विधायक समर्थकों ने दोनों कथित सर्वेयरों को रंगे हाथ पकड़ लिया और विरोध स्वरूप उन्हें चूड़ियां और पेटीकोट पहनाया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में किसानों का शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- महोबा से भ्रष्टाचार पर किसानों के अनोखे विरोध की तस्वीर सामने आई है,जहां फसल सर्वे के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से भड़के किसानों ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है। पूरा मामला चरखारी कोतवाली के नटर्रा गांव का है। आरोप है कि अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के सर्वे के नाम पर किसानों से एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक मांगे जा रहे थे। गुरुवार देर रात सर्वे के लिए पहुंचे बीमा कंपनी से जुड़े दो कर्मियों को किसानों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पेटीकोट, ब्लाउज और चूड़ियां पहनाईं,जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसानों ने तहरीर में नौ किसानों से कथित तौर पर रकम लिए जाने का आरोप लगाया है। कुछ भुगतान फोनपे के जरिए किए जाने की बात भी कही गई है। मामला सामने आते ही चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने डीएम को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने भी दोषियों को न बख्शने की बात कही। डीएम के निर्देश पर कृषि और तहसील के अधिकारी देर रात कोतवाली पहुंचे।1
- एनआईए की टीम ने होटल में किया छापामारी जिसमें 12 लाख से ज्यादा कैश और कुछ सोना भी प्राप्त किया एनआईए की टीम ने होटल में किया छापामारी जिसमें 12 लाख से ज्यादा कैश और कुछ सोना भी प्राप्त किया1
- जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे का हुआ तबादला राजेश कुमार पांडे को बहराइच का डीएम बनाया गया1
- फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा चरखारी, महोबा। चरखारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल नुकसान के सर्वे के नाम पर किसानों से कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनी की ओर से किए जा रहे फसल नुकसान के सर्वे के दौरान दो व्यक्तियों द्वारा उनसे पैसे की मांग की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद विधायक समर्थकों और किसानों ने दोनों कथित सर्वेयरों को पकड़ लिया। आक्रोशित किसानों ने विरोध स्वरूप दोनों को चूड़ियां और पेटीकोट पहनाया तथा बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि दोनों व्यक्ति वास्तव में बीमा कंपनी की ओर से फसल नुकसान का सर्वे करने के लिए अधिकृत थे अथवा नहीं और यदि वे सर्वे कार्य से जुड़े थे तो किसानों से कथित रूप से धन की मांग किस आधार पर की जा रही थी। वहीं, किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मेरी विधानसभा में किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फसल नुकसान के सर्वे के नाम पर यदि किसानों से अवैध वसूली की जा रही है तो जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।” अब पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच और संबंधित बीमा कंपनी के स्तर से होने वाली पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।4
- उरई का होप हॉस्पिटल या मौत का कुआँ'? पेट की नसें काटीं, ₹20 हजार में सौदा और जबरन लगवाया अंगूठा उरई का होप हॉस्पिटल या मौत का कुआँ'? पेट की नसें काटीं, ₹20 हजार में सौदा और जबरन लगवाया अंगूठा—पढ़िए इस अस्पताल की खौफनाक काली करतूत की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट! उरई शहर में कालपी रोड पर संचालित होप हॉस्पिटल का नाम अब इलाज नहीं, बल्कि इंसानी जिंदगियों से खिलवाड़ का दूसरा नाम बन चुका है। मध्य प्रदेश के भिंड से उरई पहुँची एक बेहद गरीब और बेबस महिला शिव कुमारी के साथ जो हुआ, उसने उरई के प्राइवेट मेडिकल सिंडिकेट की सबसे बदसूरत और खौफनाक तस्वीर पेश कर दी है। आरोप हैं कि डॉक्टर आदिल अंसारी ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही की सारी सीमाएं लांघते हुए महिला की पेशाब की थैली और नसों को बुरी तरह काट डाला—और जब मामला हाथ से निकलने लगा, तो उसे दबाने के लिए खेला गया प्रशासनिक व वित्तीय साजिश का घिनौना खेल! 1. सर्जिकल ब्लेड का कहर: बच्चेदानी के नाम पर शरीर को कर दिया छलनी पीड़िता शिव कुमारी ने गत 4 जुलाई 2026 को होप हॉस्पिटल में बच्चेदानी (Hysterectomy) का ऑपरेशन करवाया था। लापरवाही की इंतहा: आरोप है कि डॉ. आदिल अंसारी ने घोर लापरवाही में सर्जिकल ब्लेड से पीड़िता के यूरेन ब्लेडर (Pessab Ki Thaili) और उससे जुड़ी संवेदनशील नसों में दो गंभीर कट लगा दिए। इन्फेक्शन और रिसाव: ऑपरेशन के तुरंत बाद से ही महिला का अपने पेशाब पर नियंत्रण खत्म हो गया। शरीर के भीतर लगातार एसिडिक रिसाव होने से पेट के अंदर भयंकर इन्फेक्शन फैल गया और मरीज तड़पने के लिए मजबूर हो गई। 2. ₹20 हजार का लालच, गुर्गों की धमकी और सहमति पत्र का मास्टरमाइंड जाल जब 2 अगस्त 2026 को मरीज की स्थिति जीवन और मौत के बीच झूलने लगी, तो परिजन बदहवास होकर डॉक्टर के पास पहुंचे। यहाँ शुरू हुआ असली कातिलाना खेल: ₹20 हजार में जिंदगी का सौदा: आरोप है कि डॉ. आदिल अंसारी ने अपनी गलती छुपाने के लिए परिजनों के हाथ में ₹20,000 थमाए और मामले को वहीं दफन करने की कोशिश की। गुर्गों से घेरकर लगवाया अंगूठा: मरीज मध्य प्रदेश का था और आर्थिक व सामाजिक रूप से बेहद कमजोर (धोबी समाज) था। आरोप है कि डॉक्टर ने अपने गुर्गों को बुलाकर परिजनों को डरा-धमकाकर और घेरकर जबरन राजीनामे के कागजों पर अंगूठा व हस्ताक्षर करवा लिए। प्री-प्रिंटेड लीगल जाल: अस्पताल प्रशासन ने पहले ही एक ऐसा कंसेंट फॉर्म (सहमति पत्र) छपवा रखा था, जिसमें पहले से लिखा होता है कि ऑपरेशन के दौरान नली/थैली कटने या इन्फेक्शन होने की जिम्मेदारी स्वयं मरीज की होगी। यह साबित करता है कि अस्पताल कानूनी शिकंजे से बचने का पूरा प्लान पहले से बनाकर मरीजों को टेबल पर लिटाता है। 3. ग्वालियर के डॉक्टरों के उड़े होश: 6 घंटे का जटिल ऑपरेशन ही बचा सकता है जान उरई से निराश होकर जब परिजन महिला को ग्वालियर के अपोलो और सिंह हॉस्पिटल ले गए, तो वहां के विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिपोर्ट ने सबको सन्न कर दिया। 2 जगहों से पूरी तरह कटी नसें: Scans और इन्फेक्शन जांच से खुलासा हुआ कि यूरेन ब्लेडर की नसें दो जगहों से बुरी तरह कटी हुई हैं। जिंदगी और मौत की जंग: ग्वालियर के डॉक्टरों के अनुसार अब महिला को 6 घंटे लंबे एक अति-जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन से गुजरना होगा। गरीब परिवार अब तक ₹2 लाख से ज्यादा लुटा चुका है और कर्ज के बोझ तले पूरी तरह टूट चुका है। 4. सरकारी की आड़ में प्राइवेट लूट': जानिए डॉ. आदिल अंसारी का पूरा इतिहास सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. आदिल अंसारी और उनकी पत्नी डॉ. फातिमा अंसारी का यह पहला कारनामा नहीं है: सरकारी अस्पताल से प्राइवेट का रैकेट: ये दोनों पहले उरई के जिला सरकारी अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में पदस्थ थे। आरोप है कि सरकारी अस्पताल में आने वाले भोले-भाले गरीब मरीजों को फुसलाकर अपने प्राइवेट होप हॉस्पिटल लाया जाता था और उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। पुरानी आदत: लगभग एक साल पहले पिपराया निवासी एक मरीज के साथ भी ऐसा ही हुआ था—मोटी रकम ऐंठने के बाद जब केस बिगड़ गया तो मरीज को तुरंत रेफर कर पल्ला झाड़ लिया गया। धर्म देखकर इलाज और पैसों का रसूख: सूत्रों का यह भी दावा है कि अस्पताल में मरीजों से धर्म देखकर व्यवहार और इलाज किया जाता है। दर्जनों मरीजों की जिंदगी से खेलना इनका पुराना खेल है, लेकिन पैसों की चमक और चंद दलालों की बदौलत यह डॉक्टर हर बार बच निकलता रहा। जल्द होगा अगला बड़ा पर्दाफाश! अधिनियम और कानून को जेब में लेकर घूमने वाले ऐसे डॉक्टरों और अस्पतालों की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। गलत काम करने वाले चाहे जितनी पैंतरेबाजी कर लें, कर्मों का हिसाब एक न एक दिन भुगतना ही पड़ता है। आपकी क्या राय है? क्या ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों पर बुलडोजर चलना चाहिए या इनका लाइसेंस तुरंत रद्द होना चाहिए? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई और गरीब इस जाल में न फंसे! वैधानिक चेतावनी / अस्वीकरण (Disclaimer) यह विस्तृत समाचार रिपोर्ट पीड़ित परिवार द्वारा जालौन के जिलाधिकारी (DM) को दिए गए लिखित शिकायती पत्र, पीड़िता के पति अशोक कुमार के दूरभाषीय बयानों एवं स्थानीय सूत्रों/प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें लगाए गए सभी आरोप प्राथमिक शिकायत पर आधारित हैं। मामले की निष्पक्ष सत्यता, डॉक्टरी लापरवाही के तकनीकी पहलुओं और वैधानिक स्थिति की पुष्टि शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सिद्ध हो सकेगी। #HopeHospitalOrai #DrAdilAnsari #MedicalNegligence #JusticeForShivKumari #OraiNews #JalaunNews #UPHealthScam #DMJalaun #JalaunPolice #MedicalMalpractice1
- टिकारिया में शवदाह के लिए जलभराव से भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण #महोबा। जिले के टिकारिया गांव में शवदाह के लिए ग्रामीणों को जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत की गई खुदाई के बाद रास्ते की स्थिति बदहाल हो गई, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते पर पानी भर जाने से शव को श्मशान घाट तक ले जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। #MahobaInsight #IndiaKhoz #Vichar #NitendraJha #Mahoba #CDOMahoba1
- *हरसुंडी में भरभराकर गिरा मकान, भूसा और पशुओं की खाद सामग्री मलबे में दबी* *सरीला (हमीरपुर)।* क्षेत्र के हरसुंडी गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी महेश पुत्र जसपाल का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि बच गई। बताया गया कि मकान के अंदर पशुओं के लिए रखा भूसा और खाद सामग्री थी, जो पूरी तरह मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। इससे पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने मलबा हटाने में मदद की। ग्रामीणों के मुताबिक मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। मकान गिरने से महेश के सामने पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।1