logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🫣🫣🫣🫣

22 hrs ago
user_Puranpur
Puranpur
Udaraha•
22 hrs ago

🫣🫣🫣🫣

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • पूरनपुर,पीलीभीत। पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी मेडिकेयर हॉस्पिटल में शनिवार को होली मिलन समारोह उत्साह और सौहार्द के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताओं और पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।समारोह की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से हुई। रस्साकशी, फुटबॉल और क्रिकेट सहित कई रोमांचक मुकाबलों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने लायक था। खिलाड़ियों के उम्दा खेल पर मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया। इसके बाद पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को स्मृति चिन्ह (मेमेण्टो) और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई। कॉलेज के एमडी अमित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “होली मिलन जैसे आयोजन आपसी भाईचारे, संवाद और सकारात्मक संबंधों को मजबूत करते हैं। छात्र और पत्रकार समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। ऐसे कार्यक्रमों से पारस्परिक सहयोग, विश्वास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक आयोजन लगातार होते रहें।” कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार सरफराज अहमद, शैलेंद्र शर्मा, शबलू खान, विकास सिंह, मीनू बरकाती, रामनरेश शर्मा,रामगोपाल कुशवाहा, दिनेश कुमार, राजेश कुशवाहा, अजय पांडेय, अमित कुमार, मीनू बरकाती, जुनैद, प्रशांत शर्मा, सद्दाम, चुन्नन खान, जसवंत, वेद प्रकाश, श्रीकृष्ण भास्कर, हनीफ, एहतसामुल हक खान, हैदर खान, जितेंद्र कुमार, रुशान, सुनील, जसवंत कुमार, रहीश सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इसके अलावा पूरनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, अचलेन्द्र अचल, गढ़वाखेड़ा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार और अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं और होली की अग्रिम बधाइयों के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह, सम्मान और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला।
    2
    पूरनपुर,पीलीभीत। पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी मेडिकेयर हॉस्पिटल में शनिवार को होली मिलन समारोह उत्साह और सौहार्द के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताओं और पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।समारोह की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से हुई। रस्साकशी, फुटबॉल और क्रिकेट सहित कई रोमांचक मुकाबलों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने लायक था। खिलाड़ियों के उम्दा खेल पर मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया।
इसके बाद पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को स्मृति चिन्ह (मेमेण्टो) और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई। कॉलेज के एमडी अमित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “होली मिलन जैसे आयोजन आपसी भाईचारे, संवाद और सकारात्मक संबंधों को मजबूत करते हैं। छात्र और पत्रकार समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। ऐसे कार्यक्रमों से पारस्परिक सहयोग, विश्वास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक आयोजन लगातार होते रहें।” कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार सरफराज अहमद, शैलेंद्र शर्मा, शबलू खान, विकास सिंह, मीनू बरकाती, रामनरेश शर्मा,रामगोपाल कुशवाहा, दिनेश कुमार, राजेश कुशवाहा, अजय पांडेय, अमित कुमार, मीनू बरकाती, जुनैद, प्रशांत शर्मा, सद्दाम, चुन्नन खान, जसवंत, वेद प्रकाश, श्रीकृष्ण भास्कर, हनीफ, एहतसामुल हक खान, हैदर खान, जितेंद्र कुमार, रुशान, सुनील, जसवंत कुमार, रहीश सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इसके अलावा पूरनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, अचलेन्द्र अचल, गढ़वाखेड़ा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार और अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं और होली की अग्रिम बधाइयों के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह, सम्मान और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • 🫣🫣🫣🫣
    1
    🫣🫣🫣🫣
    user_Puranpur
    Puranpur
    Udaraha•
    22 hrs ago
  • महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समर्थन में डॉक्टर बी पी अशोक
    1
    महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समर्थन में डॉक्टर बी पी अशोक
    user_Munish Chaudhry
    Munish Chaudhry
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीलीभीत के बीसलपुर तहसील में ईंट गांव के पास ग्राम घुंघोरा में दिनांक 27/2/2026 को ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ जिसमें आगामी विधानसभा सीटों के वितरण में हिस्सेदारी की मांग उठीं , मनीष कश्यप, देवेंद्र कश्यप, अनुज कश्यप पुत्र पूर्व जिला पंचायत, जगदीश प्रसाद कश्यप, श्यामलाल कश्यप,वीरपाल, श्रीकृष्ण कश्यप, श्यामपाल कश्यप फौजी, अजय कश्यप एडवोकेट,आदि सभी कश्यप समाज उपस्थिति रहा
    1
    पीलीभीत के बीसलपुर तहसील में ईंट गांव के पास ग्राम घुंघोरा में दिनांक 27/2/2026 को ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ जिसमें आगामी विधानसभा सीटों के वितरण में हिस्सेदारी की मांग उठीं , मनीष कश्यप, देवेंद्र कश्यप, अनुज कश्यप पुत्र पूर्व जिला पंचायत, जगदीश प्रसाद कश्यप, श्यामलाल कश्यप,वीरपाल, श्रीकृष्ण कश्यप, श्यामपाल कश्यप फौजी, अजय कश्यप एडवोकेट,आदि सभी कश्यप समाज उपस्थिति रहा
    user_मनीष कश्यप
    मनीष कश्यप
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पूरनपुर में राईस मिल सौदे में गड़बड़ी के आरोप, स्थानीय व्यापारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप। पूरनपुर की अशोक कालोनी निवासी संजीव अग्रवाल ने अपनी शिरडी राईस मिल के सौदे में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी मिल की जमीन (गाटा सं० 403, रक्वा 1.121 हे०) बैंक द्वारा नीलामी में नहीं बेची गई है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकी और उत्पीड़न किया जा रहा है।संजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने पार्टनरों के साथ मिल का सौदा आपस में किया था, जिसमें कुछ परिवार के लोग गवाह हैं। उनका कहना है कि बैंक में उनकी दूसरी सम्पत्ति बंधक है, और बैंक ने कभी भी उनकी मिल की जमीन की नीलामी नहीं की है संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके मोबाइल फोन छीनकर ले गए हैं, जिसमें उनके पारिवारिक फोटो और वीडियो हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि उन्हें राजेन्द्र कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा एक नोटिस दिया गया है, जिसमें 2,46,87,062.82 रुपये की धनराशि मांगी गई है, जिसमें एग्रीमेंट के समय से अब तक का ब्याज भी शामिल है।संजीव अग्रवाल ने मांग की है कि उनकी शिकायत की जांच की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे और न्याय पाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
    1
    पूरनपुर में राईस मिल सौदे में गड़बड़ी के आरोप, स्थानीय व्यापारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप।
पूरनपुर की अशोक कालोनी निवासी संजीव अग्रवाल ने अपनी शिरडी राईस मिल के सौदे में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी मिल की जमीन (गाटा सं० 403, रक्वा 1.121 हे०) बैंक द्वारा नीलामी में नहीं बेची गई है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकी और उत्पीड़न किया जा रहा है।संजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने पार्टनरों के साथ मिल का सौदा आपस में किया था, जिसमें कुछ परिवार के लोग गवाह हैं। उनका कहना है कि बैंक में उनकी दूसरी सम्पत्ति बंधक है, और बैंक ने कभी भी उनकी मिल की जमीन की नीलामी नहीं की है संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके मोबाइल फोन छीनकर ले गए हैं, जिसमें उनके पारिवारिक फोटो और वीडियो हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि उन्हें राजेन्द्र कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा एक नोटिस दिया गया है, जिसमें 2,46,87,062.82 रुपये की धनराशि मांगी गई है, जिसमें एग्रीमेंट के समय से अब तक का ब्याज भी शामिल है।संजीव अग्रवाल ने मांग की है कि उनकी शिकायत की जांच की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे और न्याय पाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar
    1
    Post by Sanjay Kumar
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पूरनपुर, पीलीभीत। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भले ही बड़े-बड़े वादे किए जाते हो, लेकिन धरातल पर सरकार के जिम्मेदार आला अफसर व ठेकेदार मिलीभगत कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने वाली सरकार में अधिकारियों का गठजोड़ ठेकेदारों के साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि मिली भगत के चलते मनमाने तरीके से कार्य हो रहा है। जिससे सरकारी बजट को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे सड़क निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है। ठेकेदार द्वारा सड़क में घटिया सामग्री व मानक के अनुरूप न बनाने के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए डीएम से जांच की मांग की है। प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने व मानक के अनुरूप सड़क निर्माण का दम भर रही है। वही विभाग सरकार के इन दावों को पलीता लगाते नजर आ रहे है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के जोगराजपुर से हमीरपुर जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आवाज उठा रहे थे। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों, किसानों और छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में तो यह मार्ग पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो जाता था। कई बार वाहन फंस जाते थे और दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती थी।ग्रामीणों की लगातार मांग और जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद आखिरकार सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ, लेकिन अब ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए सीधे तौर पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि सड़क पर डाली जा रही सामग्री बेहद घटिया है और कई जगहों पर सड़क की परत हाथ से ही उखड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण के दौरान न तो सही तरीके से बेस तैयार किया गया और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद जब सड़क बननी शुरू हुई तो उन्हें उम्मीद थी कि अब क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन जिस तरह से काम किया जा रहा है उससे साफ लग रहा है कि केवल कागजों में सड़क बनाकर खानापूर्ति की जा रही है।स्थानीय निवासी बताते हैं कि निर्माण स्थल पर कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप डामर और गिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसी तरह से सड़क का निर्माण किया गया तो कुछ ही महीनों में यह सड़क फिर से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी। उनका कहना है कि यह केवल जनता के साथ छलावा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जोगराजपुर से हमीरपुर तक यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और किसानों के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से किसान अपनी फसल मंडियों तक ले जाते हैं और बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में भी इसी सड़क का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में यदि सड़क मजबूत नहीं बनी तो क्षेत्र के हजारों लोगों को फिर से परेशानी उठानी पड़ेगी।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि गड़बड़ी पाई जाए तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ और विभाग द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वे अब किसी भी हालत में घटिया सड़क निर्माण बर्दाश्त नहीं करेंगे।फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोग प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि वह मामले का संज्ञान लेकर जांच कराएगा, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो और क्षेत्र की जनता को मजबूत और टिकाऊ सड़क मिल सके।
    1
    पूरनपुर, पीलीभीत।
सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भले ही बड़े-बड़े वादे किए जाते हो, लेकिन धरातल पर सरकार के जिम्मेदार आला अफसर व ठेकेदार मिलीभगत कर सरकार को लाखों  रुपये का चूना लगा रहे हैं। जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने वाली सरकार में अधिकारियों का गठजोड़ ठेकेदारों के साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि  मिली भगत के चलते मनमाने तरीके से कार्य हो रहा है। जिससे सरकारी बजट को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे सड़क निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है। ठेकेदार द्वारा सड़क में घटिया सामग्री व मानक के अनुरूप न बनाने के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए डीएम से जांच की मांग की है। प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने व मानक के अनुरूप सड़क निर्माण का दम भर रही है। वही विभाग सरकार के इन दावों को पलीता लगाते नजर आ रहे है। 
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के जोगराजपुर से हमीरपुर जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आवाज उठा रहे थे। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों, किसानों और छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में तो यह मार्ग पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो जाता था। कई बार वाहन फंस जाते थे और दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती थी।ग्रामीणों की लगातार मांग और जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद आखिरकार सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ, लेकिन अब ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए सीधे तौर पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि सड़क पर डाली जा रही सामग्री बेहद घटिया है और कई जगहों पर सड़क की परत हाथ से ही उखड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण के दौरान न तो सही तरीके से बेस तैयार किया गया और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद जब सड़क बननी शुरू हुई तो उन्हें उम्मीद थी कि अब क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन जिस तरह से काम किया जा रहा है उससे साफ लग रहा है कि केवल कागजों में सड़क बनाकर खानापूर्ति की जा रही है।स्थानीय निवासी बताते हैं कि निर्माण स्थल पर कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप डामर और गिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसी तरह से सड़क का निर्माण किया गया तो कुछ ही महीनों में यह सड़क फिर से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी। उनका कहना है कि यह केवल जनता के साथ छलावा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जोगराजपुर से हमीरपुर तक यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और किसानों के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से किसान अपनी फसल मंडियों तक ले जाते हैं और बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में भी इसी सड़क का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में यदि सड़क मजबूत नहीं बनी तो क्षेत्र के हजारों लोगों को फिर से परेशानी उठानी पड़ेगी।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि गड़बड़ी पाई जाए तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ और विभाग द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वे अब किसी भी हालत में घटिया सड़क निर्माण बर्दाश्त नहीं करेंगे।फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोग प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि वह मामले का संज्ञान लेकर जांच कराएगा, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो और क्षेत्र की जनता को मजबूत और टिकाऊ सड़क मिल सके।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.