Shuru
Apke Nagar Ki App…
घंसौर: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी घंसौर: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी घंसौर तहसील अंतर्गत शिकार ग्राम में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस एवं घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर भेजा गया। आज मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को पोस्टमार्टम के बाद शव को को सौंप दिया गया। यह घटना घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकार रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Umesh Srivastava

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कागज़ों में चमकती सड़क, ज़मीन पर भ्रष्टाचार भोका देवरी की सीसी रोड में खुली पोल बोल्डरों पर ढाली गई सीसी, नियम ताक पर सरपंच–सचिव पर गंभीर आरोप1
- मंडला जिले के मवई वनांचल में निवासरत बैगा जनजाति परिवार आजादी के कई दशकों बाद भी पक्की सड़कों, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों से वंचित... अत्यंत गरीबी के कारण, बैगा समुदाय के कई परिवार आज भी घास-फूस के कच्चे घरों में रहने और कुपोषण की मार झेलने को मजबूर ह1
- महाराजपुर पुलिस ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में 1930 साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। मंगलवार को शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि महाराजपुर निवासी प्रमिला तेकाम से पॉलिसी मैच्योरिटी और री-ओपन के नाम पर आरोपियों ने करीब 10 लाख 95 हजार 840 रुपये की ठगी की थी। तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के बाद पुलिस टीम ने नोएडा साइबर थाना के सहयोग से गौरव प्रजापति और सचिन वाल्मीकि को गिरफ्तार कर रिमांड पर मंडला लाया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य साइबर ठगों की तलाश की जा रही है।1
- NH-45 पर शाहपुरा के पास ओवरब्रिज से हाईवा गिरा। कार चकनाचूर। 2 मौत, कई घायल। रेस्क्यू जारी। जबलपुर–भोपाल नेशनल हाईवे (NH-45) पर शाहपुरा क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। ओवरब्रिज से एक हाईवा नीचे सर्विस रोड पर चल रही कार पर जा गिरा, जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 5–6 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हाईवा हटाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हादसा गुरुकृपा पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस और राहत टीम मौके पर मौजूद है। ⚠️ अपील: हाईवे पर सावधानी से वाहन चलाएं। 📍 स्थान: शाहपुरा, जबलपुर (मध्य प्रदेश) --- 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ संपादक: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1
- Post by Kailash gupta tv 243
- खुरई ब्लॉक🔥1
- स्कूल की शासकीय ज़मीन पर अतिक्रमण मासूमों की पढ़ाई और सुरक्षा खतरे में तालाब से सटा स्कूल, बाउंड्रीवाल नदारद प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल1
- 📍गोरखपुर क्षेत्र स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की पूर्व स्टाफ नर्स ने कथित रूप से फिनाइल पी लिया। हालत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। - घटना से पहले महिला ने एक वीडियो संदेश जारी कर स्कूल प्रशासन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। उनका कहना है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था और स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। - पुलिस के अनुसार महिला को कुछ दिन पहले नौकरी से हटाया गया था और क्वार्टर खाली करने का नोटिस दिया गया था। वीडियो में वह चार माह के बकाया वेतन की मांग करती नजर आ रही हैं। - फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। - 📍 स्थान: जबलपुर, मध्य प्रदेश 🗣️ संवाददाता: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - ⚠️ सुरक्षा सूचना: यदि आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्र या हेल्पलाइन से संपर्क करें। जीवन अनमोल है — मदद लेना कमजोरी नहीं, समझदारी है। - ⚠️ कानूनी सूचना: यह रिपोर्ट प्राप्त प्राथमिक जानकारी और संबंधित पक्षों के आरोपों पर आधारित है। मामले की पुलिस जांच जारी है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।1
- Post by Kailash gupta tv 241