भारत विकास परिषद् शाखा नागौर द्वारा गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन एवं प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित नागौर,,भारत विकास परिषद्, शाखा नागौर द्वारा श्री मारुत नन्दन शारदा बाल निकेतन उच्च प्राथमिक नागौर में "गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन एवं प्रकृति वंदन" कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात भारत विकास परिषद् का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिनेश शर्मा ने गुरु-शिष्य परम्परा, भारतीय संस्कृति, संस्कारों तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुओं के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के 225 विद्यार्थियों एवं 12 शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का प्रशस्ति-पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं का चरण स्पर्श कर पुष्प अर्पित करते हुए गुरु वंदन किया। कार्यक्रम के दौरान परिषद् सदस्य राजेंद्र डागा द्वारा विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया। कार्यक्रम में परिषद् के सदस्य नरेन्द्र कुमार सोनी, राजेन्द्र डागा, दिनेश शर्मा एवं मुरली अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार ने परिषद् के इस संस्कारमय आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अंत में आभार ज्ञापन के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने बताया कि भारत विकास परिषद् द्वारा प्रतिवर्ष "गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संस्कृति, गुरु सम्मान एवं संस्कारों के संवर्धन का सतत प्रयास किया जाता है।
भारत विकास परिषद् शाखा नागौर द्वारा गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन एवं प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित नागौर,,भारत विकास परिषद्, शाखा नागौर द्वारा श्री मारुत नन्दन शारदा बाल निकेतन उच्च प्राथमिक नागौर में "गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन एवं प्रकृति वंदन" कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात भारत विकास परिषद् का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिनेश शर्मा ने गुरु-शिष्य परम्परा, भारतीय संस्कृति, संस्कारों तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर
प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुओं के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के 225 विद्यार्थियों एवं 12 शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का प्रशस्ति-पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं का चरण स्पर्श कर पुष्प अर्पित करते हुए गुरु वंदन किया। कार्यक्रम के दौरान परिषद् सदस्य राजेंद्र डागा द्वारा विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान
के साथ किया गया। कार्यक्रम में परिषद् के सदस्य नरेन्द्र कुमार सोनी, राजेन्द्र डागा, दिनेश शर्मा एवं मुरली अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार ने परिषद् के इस संस्कारमय आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अंत में आभार ज्ञापन के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने बताया कि भारत विकास परिषद् द्वारा प्रतिवर्ष "गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संस्कृति, गुरु सम्मान एवं संस्कारों के संवर्धन का सतत प्रयास किया जाता है।
- नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चुनाई पत्थर से भरा डंपर जब्त, खनिज विभाग को दी गई सूचना नागौर / पाचौंडी ,,कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, नागौर के निर्देशानुसार अवैध खनन और अवैध पत्थर परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाचौंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरहद तांतवास से अवैध चुनाई पत्थर से भरा एक डंपर डिटेन किया है। प्रमुख बिंदु एवं कार्रवाई विवरण कार्रवाई का स्थान: सरहद तांतवास (पाचौंडी थाना क्षेत्र) जब्त वाहन: डंपर/ट्रक संख्या RJ 50 GA 3255 (अवैध चुनाई पत्थर से भरा हुआ) आरोपी चालक: महेन्द्र पुत्र मांगीलाल (जाति मेघवाल), निवासी - कक्कू, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर नेतृत्व एवं टीम: मार्गदर्शन: श्री आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नागौर) पर्यवेक्षण: जतिन जैन वृत्ताधिकारी (वृत्त नागौर)कार्रवाईकर्ता टीम: मोटाराम (एएसआई), कांस्टेबल रिछपाल (नं. 1708), कांस्टेबल पुरखाराम (नं. 1586) एवं वाहन चालक सहदेवराम (नं. 1238)। घटनाक्रम का विवरण दिनांक 30 जुलाई 2026 को एएसआई मोटाराम अपनी पुलिस टीम व जाब्ते के साथ थाना क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम हेतु आखासर, भौमासर, करणू, पाबूसर, धोलियाडेर, झाडेली, भोजास व तांतवास क्षेत्र में गश्त पर थे। गश्त के दौरान जब टीम सोननगर पहुंची, तो सामने से एक चुनाई पत्थर से भरा डंपर (नंबर RJ 50 GA 3255) आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने डंपर को रुकवाकर चालक से पूछताछ की। चालक महेन्द्र से परिवहन से संबंधित रवाना (परमिट) मांगा गया, परंतु वह मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अग्रिम कार्रवाई: वैध रवाना न होने पर पुलिस ने चुनाई पत्थर से भरे डंपर को डिटेन कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया और संतरी सुपुर्द किया। मामले में अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई हेतु माइइनिंग / खनिज विभाग नागौर को सूचित कर दिया गया है।1
- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया1
- लालगढ़ ओवरब्रिज का इंतज़ार खत्म! अगस्त में खुलेगा 83 करोड़ रुपए का डबल लाइन पुल~1
- रफ़ी नाइट में गूंजे सदाबहार नगमे 46वीं पुण्यतिथि पर गीतों के जरिए दी भावभीनी श्रद्धांजलि बीकानेर। पार्श्वगायक रफी की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रफ़ी कला केंद्र की ओर से दिनांक 31 जुलाई 2026 शाम को 4:00 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भंडार में पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी साहब की 46 वीं पुण्यतिथि पर फ़िल्मी गीतों का एक कार्यक्रम एक शाम रफ़ी के नाम आयोजित किया गया । कार्यक्रम संयोजक शेख़ सलीम और सिंगर मुनव्वर रफ़ी के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सब्जी मंडी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के नेता संगीत कला प्रेमी अरविंद मिढा ने स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के तेल चित्र फोटो पर पुष्पांजलि करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगीत कला प्रेमी और नेताजी अनवर अजमेरी ने मां सरस्वती के फोटो पर माला पहना करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया इस कार्यक्रम में विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल,भरत प्रकाश श्रीमाली उर्फ़ भाया महाराज, सैय्यद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज ने रफी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके भारतीय बॉलीवुड के संगीत जगत में दिए योगदान याद किया। इस अवसर पर साबिर पावड , डॉक्टर देवदत्त दुबे , इरशाद गो़री , मंजू गोस्वामी, अशोक सोनी जसमितिया , सैयद अशफ़ाक , मंजू गहलोत , अमीर मास्टर, पवन चढ्ढा, देवेश भाटी, शाकिर हुसैन चौपदार सहित अन्य श्रोताओं की मौजूदगी रही। इस कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी, ने मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं, सिंगर मुनव्वर रफ़ी ने तेरे इश्क का मुझ पर हुआ ये असर अरुण जोशी ने ओ दूर के मुसाफिर , अनवर अजमेरी ने पर्दा है पर्दा कव्वाली गाकर के दर्शकों का मन जीत लिया , अशोक सोनी, गरिमा पंडित, शैलेंद्र चौहान , नवल गोयल निहारिका गर्ग , हेमलता तिवाडी , सैयद जाकिर हुसैन , सुनील दत्त नागल आदि गायक कलाकारो ने मोहम्मद रफ़ी साहब के गाए हुए गानों को अपनी आवाज़ में गाकर के दर्शकों की वाह वाही लूटी और इस कार्यक्रम का मंच संचालन अरुण जोशी और शेख़ सलीम हाशमी ने किया शेख सलीम और अनवर अजमेरी ने सभी अतिथिगण और श्रोतागणो का धन्यवाद ज्ञापित किया । ये जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में शेख मोहम्मद सलीम हाशमी ने दी है।1
- बीकानेर के आरबी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। इसमें पारंपरिक कारीगरों, महिलाओं और युवाओं को योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, टूलकिट #news1
- जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी स्वर्गीय माता के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था इस बार में क्या कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आप सभी सुनें जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी स्वर्गीय माता के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बावजूद, प्रधानमंत्री ने विशाल ह्रदय से उन्हें क्षमा किया है और समाज से भी उन्हें माफ करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने इन भटके हुए युवाओं से राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है।1
- गुजरात के जामनगर से हैरान करने वाला हत्या का मामला आया गुजरात के जामनगर में पुलिस ने दो साल पुराने हत्या के मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को फैक्ट्री परिसर में दफना दिया। पुलिस जांच के दौरान मिले सबूतों और पूछताछ के बाद मामला सामने आया। खुदाई में मानव अवशेष मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1