Shuru
Apke Nagar Ki App…
घटना से चंद मिनट पहले का वीडियो .. ⤵️ जबलपुर क्रूज हादसे के पहले का वीडियो जिसमें पर्यटक मौज-मस्ती करते फिर रहे हैं ..किंतु इन्हें नहीं पता था कि अगले ही पल में जिंदगी खत्म हो जाएगी .. इसे लापरवाही कहे या गैर जिम्मेदारी..? किसी किसी ने तो लाइफ जैकेट तक नहीं पहना क्या क्रूज का संचालन सुरक्षा मानकों के अनुरूप था..? यह 'हादसा' नहीं बल्कि पर्यटन विभाग की घोर "आपराधिक लापरवाही" है.. जिम्मेदार व्यक्ति को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए..
बिहारीलाल सोनी
घटना से चंद मिनट पहले का वीडियो .. ⤵️ जबलपुर क्रूज हादसे के पहले का वीडियो जिसमें पर्यटक मौज-मस्ती करते फिर रहे हैं ..किंतु इन्हें नहीं पता था कि अगले ही पल में जिंदगी खत्म हो जाएगी .. इसे लापरवाही कहे या गैर जिम्मेदारी..? किसी किसी ने तो लाइफ जैकेट तक नहीं पहना क्या क्रूज का संचालन सुरक्षा मानकों के अनुरूप था..? यह 'हादसा' नहीं बल्कि पर्यटन विभाग की घोर "आपराधिक लापरवाही" है.. जिम्मेदार व्यक्ति को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए..
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *अंधेरी सड़क पर मौत की चाल * *बाघ का सामना कैमरे में कैद ,खौप का सच*1
- संप्रेक्षण गृह सिवनी का हेल्थ ऑडिट, 83 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण ➖➖ #सिवनी/ संचालनालय महिला एवं बाल विकास, भोपाल से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में तथा कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के आदेशानुसार संस्था संप्रेक्षण गृह सिवनी में शनिवार को हेल्थ ऑडिट किया गया। गठित समिति द्वारा किए गए इस ऑडिट में संस्था में निवासरत कुल 83 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके हेल्थ कार्ड तैयार किए गए। हेल्थ ऑडिट के दौरान समिति अध्यक्ष मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लारोकर, अधीक्षक विशेष गृह श्री अभिजीत पचौरी, सहायक संचालक श्री राजेश लिल्हारे, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. जयज काकोडिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश चौहान, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश पाठक, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रविंद्र कोल्हे, डीडीआरसी प्रतिनिधि डॉ. मनीषा श्रीवास्तव एवं ईयरमोल्ड टेक्नीशियन सुश्री सोनम विनोदिया शामिल रहे। टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ संस्था के शयन कक्ष, शौचालय, स्नानागार, रसोई कक्ष एवं खेल परिसर का निरीक्षण किया। बच्चों को प्रदाय किए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु भोजन के सैंपल का परीक्षण भी किया गया। साथ ही बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया एवं परीक्षण के उपरांत उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज लारोकर ने बताया कि इस प्रकार के हेल्थ ऑडिट का उद्देश्य संस्था में निवासरत बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण एवं रहन-सहन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।1
- हाईवे पर फिल्मी अंदाज़ में पलटी कार, हवा में घूमे टायर, रफ्तार बनी वजह?1
- Post by दधिवल मानव1
- *छिंदवाड़ा: प्राइवेट अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरी पानी की टंकी, नीचे काम कर रहे मजदूर की मौत* *छिंदवाड़ा:* कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में स्थित तीन मंजिला बिंद्रा हॉस्पिटल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की छत से पानी की टंकी गिरने से नीचे खड़े एक बुजुर्ग मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। *कैसे हुआ हादसा* जानकारी के अनुसार अस्पताल की तीसरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी अचानक नीचे गिर गई। उस समय एक मजदूर टंकी के नीचे काम कर रहा था। टंकी गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। *परिजनों ने किया हंगामा* मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने बिंद्रा हॉस्पिटल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। *पुलिस ने कराया शांत* सूचना मिलते ही कुंडीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। *जांच में जुटी पुलिस* कुंडीपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जाएगी।1
- Post by Anand uikey1
- अमरवाड़ा तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू धनराज चौधरी के द्वारा निर्मित है पक्षियों के लिए लगाए ग जल पात्र लोगों से अपील1
- लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन, 220 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल ➖➖ #सिवनी /#मुख्यमंत्री_लाड़ली_लक्ष्मी_योजना के अंतर्गत 02 मई 2026 को नर्सिंग ट्रेनिंग केंद्र के सभाकक्ष में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लाड़ली बालिकाएं एवं उनके अभिभावक सहित लगभग 220 प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। स्वागत उपरांत परियोजना अधिकारी श्री शंशाक शेखर सिंह ठाकुर ने योजना की रूपरेखा, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत बालिका को विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश पर छात्रवृत्ति तथा उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, वहीं 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर निर्धारित शर्तों के अनुसार एकमुश्त राशि का प्रावधान है। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं को शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री अखिलेश यादव ने बालिकाओं को समय का सदुपयोग कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया ने योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य बालिकाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज लारोकर ने विभाग की भूमिका एवं योजना के सफल क्रियान्वयन पर जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी श्री शंशाक शेखर सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।1