Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरीका: 50 देशों के नागरिकों को भरना होगा बॉन्ड यूएस में नया वीजा नियम लागू, बॉन्ड की शर्त से भारत को राहते और वीजा नियमों को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा अमरीका का ट्रंप प्रशासन सोमवार से अपनी वीजा बॉन्ड योजना लागू करेगा। इसके तहत 50 देशों के नागरिकों को बिजनेस और टूरिस्ट वीजा के लिए 20 हजार डॉलर (17 लाख रुपए) तक का बॉन्ड जमा करना पड़ सकता है। बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे देशों के नागरिकों पर नियम लागू होंगे। 3 अगस्त से वीजा बॉन्ड प्रोग्राम स्थायी हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात है कि उसे इस प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है। अर्थात भारतीय नागरिकों को बी-1 (बिजनेस) और बी-2 (टूरिस्ट) वीजा के लिए आवेदन करते समय कोई बॉन्ड नहीं देना होगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर आगे दूसरे देशों को भी इस योजना में शामिल किया जा सकता है।
राठौड़ न्यूज एजेंसी
अमरीका: 50 देशों के नागरिकों को भरना होगा बॉन्ड यूएस में नया वीजा नियम लागू, बॉन्ड की शर्त से भारत को राहते और वीजा नियमों को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा अमरीका का ट्रंप प्रशासन सोमवार से अपनी वीजा बॉन्ड योजना लागू करेगा। इसके तहत 50 देशों के नागरिकों को बिजनेस और टूरिस्ट वीजा के लिए 20 हजार डॉलर (17 लाख रुपए) तक का बॉन्ड जमा करना पड़ सकता है। बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे देशों के नागरिकों पर नियम लागू होंगे। 3 अगस्त से वीजा बॉन्ड प्रोग्राम स्थायी हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात है कि उसे इस प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है। अर्थात भारतीय नागरिकों को बी-1 (बिजनेस) और बी-2 (टूरिस्ट) वीजा के लिए आवेदन करते समय कोई बॉन्ड नहीं देना होगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर आगे दूसरे देशों को भी इस योजना में शामिल किया जा सकता है।
More news from Neemuch and nearby areas
- दुश्मन देशों का हथियार है ड्रग्स, युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे: पीएम मोदी नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की। देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। पीएम ने कहा कि मादक पदार्थ युवाओं के सपने, परिवार और देश का भविष्य बर्बाद करते हैं। दुश्मन देश भारत की युवा शक्ति को कमजोर करने के लिए नशे को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अभियान के तहत 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में खेल, योग, वॉकाथन, नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। मध्यप्रदेश क्या कहते हैं आंकड़े देश में औसतन हर दिन 300 से अधिक एनडीपीएस मामले दर्ज हुए। देश में नशे की शुरुआत की औसत उम्र घटकर 12.9 वर्ष रह गई है। उपचार केंद्रों में पहुंचने वाले 63.6% मरीजों ने 15 वर्ष से पहले नशे का सेवन किया। 2024 में एनडीपीएस कानून के तहत 1 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए। सबसे ज्यादा केस केरल में, फिर महाराष्ट्र, पंजाब में दर्ज।1
- 'एक पौधा मां के नाम' अभियान को मिला जनसमर्थन, उदय विहार में 51 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश नीमच। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को लकड़ी मंडी संघ एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में उदय विहार कॉलोनी स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर के आसपास बने बगीचे में 51 पौधों का पौधारोपण किया गया।1
- NEWS:-देवरी खवासा में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का किया पूजन मनासा। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर सत्संग भवन में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। प्रातः 6 बजे मंगला आरती के पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चना कि। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का हल्दी, कुमकुम, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के प्रथम सोमवार होने से मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। पूजन के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।1
- भाटखेड़ी से कंजार्डा श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक निकली भव्य दसवीं पैदल यात्रा मनासा। रविवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में गांव भाटखेड़ी से कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक भव्य दसवीं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री चारभुजा मित्र मंडल द्वारा आयोजित पैदल यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर विधि- विधान से पूजा- अर्चना एवं भगवान श्री चारभुजा नाथ के जयघोष के साथ हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालु डीजे बैंड पर भजन- कीर्तन करते हुए भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा पेयजल, चाय और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली ओर सुख समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यह पैदल यात्रा का दसवां वर्ष है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ- साथ समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना है। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।1
- वर्षों की समस्या खत्म, बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने खुद कराई हनुमान जी चौक में गिट्टी जनप्रतिनिधियों से नहीं मिली सुनवाई, तो बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने हनुमान जी के दानपात्र की राशि से हनुमान जी चौक में कराई गिट्टी, वर्षों पुरानी कीचड़ और जलभराव की समस्या के समाधान की अनोखी पहल1
- अमरीका: 50 देशों के नागरिकों को भरना होगा बॉन्ड यूएस में नया वीजा नियम लागू, बॉन्ड की शर्त से भारत को राहते और वीजा नियमों को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा अमरीका का ट्रंप प्रशासन सोमवार से अपनी वीजा बॉन्ड योजना लागू करेगा। इसके तहत 50 देशों के नागरिकों को बिजनेस और टूरिस्ट वीजा के लिए 20 हजार डॉलर (17 लाख रुपए) तक का बॉन्ड जमा करना पड़ सकता है। बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे देशों के नागरिकों पर नियम लागू होंगे। 3 अगस्त से वीजा बॉन्ड प्रोग्राम स्थायी हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात है कि उसे इस प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है। अर्थात भारतीय नागरिकों को बी-1 (बिजनेस) और बी-2 (टूरिस्ट) वीजा के लिए आवेदन करते समय कोई बॉन्ड नहीं देना होगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर आगे दूसरे देशों को भी इस योजना में शामिल किया जा सकता है।1
- नीमच महीनों से वेतन न मिलने पर एमटीएस कर्मचारियों ने कलेक्टर पर बोला धावा भविष्य न्यूज़ 24 नीमच तीन दिन का मिला अल्टीमेट1