logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाँसी के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारों के साथ एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग उठाई।

4 hrs ago
user_Amir Sohail
Amir Sohail
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

झाँसी के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारों के साथ एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग उठाई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने झांसी के रामनगर रोड, गुरसराय में 83.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गरौठा-गुरसराय पेयजल पुनर्गठन योजना का लोकार्पण किया। इस महत्वाकांक्षी योजना के शुरू होने से गरौठा और गुरसराय नगर क्षेत्र के हजारों परिवारों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। इस अवसर पर "वृक्षारोपण महाअभियान-2026" के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत मंत्री ए.के. शर्मा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सही देखभाल करने की अपील की। आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई थीं, जहाँ स्वागत के लिए मंच और होर्डिंग लगाए गए थे। इस दौरान स्थानीय विधायक जवाहर लाल राजपूत, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा समेत भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    3
    उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने झांसी के रामनगर रोड, गुरसराय में 83.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गरौठा-गुरसराय पेयजल पुनर्गठन योजना का लोकार्पण किया। इस महत्वाकांक्षी योजना के शुरू होने से गरौठा और गुरसराय नगर क्षेत्र के हजारों परिवारों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर "वृक्षारोपण महाअभियान-2026" के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत मंत्री ए.के. शर्मा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सही देखभाल करने की अपील की।

आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई थीं, जहाँ स्वागत के लिए मंच और होर्डिंग लगाए गए थे। इस दौरान स्थानीय विधायक जवाहर लाल राजपूत, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा समेत भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी के गरौठा और गुरसराय नगर के निवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 83.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गरौठा एवं गुरसराय पेयजल पुनर्गठन योजना का लोकार्पण किया। इस योजना के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों परिवारों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी। गरौठा में आयोजित एक भव्य समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंत्री ए.के. शर्मा ने पूजन-अर्चन कर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक जवाहर लाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। करीब साढ़े सात हजार की आबादी को स्वच्छ, सुरक्षित और नियमित पेयजल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनी इस योजना से लोगों को लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
    3
    झांसी के गरौठा और गुरसराय नगर के निवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 83.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गरौठा एवं गुरसराय पेयजल पुनर्गठन योजना का लोकार्पण किया। इस योजना के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों परिवारों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी।

गरौठा में आयोजित एक भव्य समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंत्री ए.के. शर्मा ने पूजन-अर्चन कर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक जवाहर लाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। करीब साढ़े सात हजार की आबादी को स्वच्छ, सुरक्षित और नियमित पेयजल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनी इस योजना से लोगों को लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी में राजस्व वृद्धि और आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों ने जिले के कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिलाधिकारी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त उमेश चन्द्र पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, शिशिर द्विवेदी और विजय प्रताप यादव की टीमों ने हड्डीघर, कांशीराम पार्क के पास, लक्ष्मी तालाब, बड़ागांव गेट बाहर, मऊरानीपुर चुरारी मार्ग, ग्राम लुहरगांव रानीपुर, ग्राम मेढ़की, डेरा पनारी, दासना, बसरिया, इटायल, गरौठा, मारकुआं और राजापुर में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान मौके से 430 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि 3100 किलोग्राम लहन, भट्ठियों और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 07 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अभियान के तहत अवैध व अपमिश्रित शराब और ओवर रेटिंग रोकने के उद्देश्य से देशी व कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर स्टॉक पंजिका से मिलान किया गया और पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा बिक्री के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों की चेकिंग कर चेतावनी दी गई और आम लोगों को अवैध अड्डों से शराब न खरीदने तथा दुकानों से केवल क्यू.आर. कोड युक्त शराब खरीदने के प्रति जागरूक किया गया।
    1
    झांसी में राजस्व वृद्धि और आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों ने जिले के कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिलाधिकारी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त उमेश चन्द्र पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, शिशिर द्विवेदी और विजय प्रताप यादव की टीमों ने हड्डीघर, कांशीराम पार्क के पास, लक्ष्मी तालाब, बड़ागांव गेट बाहर, मऊरानीपुर चुरारी मार्ग, ग्राम लुहरगांव रानीपुर, ग्राम मेढ़की, डेरा पनारी, दासना, बसरिया, इटायल, गरौठा, मारकुआं और राजापुर में दबिश दी।

इस कार्रवाई के दौरान मौके से 430 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि 3100 किलोग्राम लहन, भट्ठियों और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 07 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

अभियान के तहत अवैध व अपमिश्रित शराब और ओवर रेटिंग रोकने के उद्देश्य से देशी व कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर स्टॉक पंजिका से मिलान किया गया और पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा बिक्री के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों की चेकिंग कर चेतावनी दी गई और आम लोगों को अवैध अड्डों से शराब न खरीदने तथा दुकानों से केवल क्यू.आर. कोड युक्त शराब खरीदने के प्रति जागरूक किया गया।
    user_TODAY समाचार
    TODAY समाचार
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झांसी में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती समारोह देशभक्ति और बुंदेली संस्कृति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘धन्य-धन्य बुंदेल धरा’ एवं ‘युवनाद सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।
    1
    झांसी में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती समारोह देशभक्ति और बुंदेली संस्कृति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘धन्य-धन्य बुंदेल धरा’ एवं ‘युवनाद सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झांसी के बंगरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे फोरलेन हाईवे किनारे एक विशाल लकड़बग्घा घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। हाईवे से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब इस घायल वन्यजीव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल लकड़बग्घे का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से वन्यजीव की जान बच गई, जिसकी ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की सराहना की।
    2
    झांसी के बंगरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे फोरलेन हाईवे किनारे एक विशाल लकड़बग्घा घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। हाईवे से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब इस घायल वन्यजीव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचित किया।

सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल लकड़बग्घे का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से वन्यजीव की जान बच गई, जिसकी ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की सराहना की।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित ठंडी सड़क पर बाइक सवार युवतियों को बचाने के चक्कर में एक आपे ट्रक से भिड़ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
    1
    झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित ठंडी सड़क पर बाइक सवार युवतियों को बचाने के चक्कर में एक आपे ट्रक से भिड़ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.