Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती समारोह देशभक्ति और बुंदेली संस्कृति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘धन्य-धन्य बुंदेल धरा’ एवं ‘युवनाद सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।
Bablu Ramaiya
झांसी में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती समारोह देशभक्ति और बुंदेली संस्कृति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘धन्य-धन्य बुंदेल धरा’ एवं ‘युवनाद सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जरूरतमंद बेटी रुचिका का विवाह संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी द्वारा बेटी को नए गृहस्थ जीवन की सुखद शुरुआत के लिए आवश्यक गृहस्थी का सामान, उपहार और 'बेटी धन' (स्त्रीधन) प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा। विवाह की संपूर्ण तैयारियों में संघर्ष सेवा समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान बेटी रुचिका के पिता ओम प्रकाश, माता संगीता और दादी मुलिया भी उपस्थित रहे। डॉ. संदीप सरावगी के निर्देशन में विवाह से पूर्व रुचिका को कलर्स ब्यूटी पार्लर में तैयार कराया गया, ताकि वह पूरे आत्मविश्वास, सम्मान और गरिमा के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर सके। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बेटियां समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं और उनका सम्मान व उज्ज्वल भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष सेवा समिति वर्षों से इस भावना के साथ कार्य कर रही है कि आर्थिक अभाव किसी बेटी की खुशियों में बाधा न बने। समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे मानवीय कार्यों में आगे आकर भागीदारी निभानी चाहिए। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बेटी रुचिका के सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंद बेटियों के सम्मानजनक विवाह और सामाजिक उत्थान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।4
- झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र स्थित बमेर गांव में ड्यूटी से लौटे 42 वर्षीय रेलवे वेंडर जसवंत पुत्र जुगराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झांसी रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करने वाले जसवंत अपनी 75 वर्षीय मां गुमिया पाल के साथ रहते थे और पिछले कुछ दिनों से अवसाद में चल रहे थे। घटनाक्रम के अनुसार, सुबह करीब 12 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के बाद जसवंत ने खाना खाया और अपनी मां से कुछ देर के लिए बाहर जाने को कहा। इसके बाद वह सोने का बहाना बनाकर कच्चे मकान में चले गए और लकड़ी के मियार से फांसी लगा ली। दोपहर करीब 3 बजे जब मां गुमिया पाल घर वापस आईं, तो उन्होंने बेटे को फंदे से लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और तुरंत रक्सा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक (FSL) टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई रवि पाल के अनुसार, जसवंत की पत्नी 20 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से ही वह वेंडर का काम कर रहे थे। मृतक के बड़े भाई मुन्ना लाल पाल पास में ही रहते हैं, लेकिन जसवंत से उनकी बोलचाल नहीं थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।3
- झांसी में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती समारोह देशभक्ति और बुंदेली संस्कृति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘धन्य-धन्य बुंदेल धरा’ एवं ‘युवनाद सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।1
- उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर झांसी में युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। यह दौड़ झांसी किला के मुख्य द्वार से शुरू होकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर युवाओं से एचआईवी/एड्स जागरूकता फैलाने और हेल्पलाइन 1097 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड करारी एवं भारत गैस करारी ने टी-शर्ट और कैप वितरित कर कार्यक्रम में सहयोग दिया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.एन.एम. त्रिपाठी, चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चन्द्रा, डिप्टी डी०टी०ओ० डॉ. अंशुमन तिवारी, डॉ. ताहिर सिद्धीकी, सुनील मिश्रा, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री कर्मवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच श्री सुनील, दिशा क्लस्टर से श्री शैलेन्द्र यादव, श्री अमित सक्सेना, श्री मोहन स्वरूप राजपूत, डॉ. सपन जैन, श्री आशीष अग्रवाल, श्री रवि श्रीवास्तव, श्री राधवेन्द, श्री कमलेश गुप्ता, श्री राजेन्द्र साहू, रोहित, आरिफ, नमन तथा आदर्श इण्टर कॉलेज के प्रबंधक श्री हेमंत कुशवाहा, हरगोविन्द, अनिल गुप्ता, श्रीमती चांदनी सोनकिया, अजय, राजेन्द्र, नरेन्द्र राजपूत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रूपेश नामदेव द्वारा एवं आभार श्रीमती रितु पाण्डेय द्वारा व्यक्त किया गया।1
- झांसी में स्थित Mad किचन रेस्टोरेंट में एक वकील के मुंशी की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।1