झांसी में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जरूरतमंद बेटी रुचिका का विवाह संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी द्वारा बेटी को नए गृहस्थ जीवन की सुखद शुरुआत के लिए आवश्यक गृहस्थी का सामान, उपहार और 'बेटी धन' (स्त्रीधन) प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा। विवाह की संपूर्ण तैयारियों में संघर्ष सेवा समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान बेटी रुचिका के पिता ओम प्रकाश, माता संगीता और दादी मुलिया भी उपस्थित रहे। डॉ. संदीप सरावगी के निर्देशन में विवाह से पूर्व रुचिका को कलर्स ब्यूटी पार्लर में तैयार कराया गया, ताकि वह पूरे आत्मविश्वास, सम्मान और गरिमा के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर सके। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बेटियां समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं और उनका सम्मान व उज्ज्वल भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष सेवा समिति वर्षों से इस भावना के साथ कार्य कर रही है कि आर्थिक अभाव किसी बेटी की खुशियों में बाधा न बने। समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे मानवीय कार्यों में आगे आकर भागीदारी निभानी चाहिए। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बेटी रुचिका के सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंद बेटियों के सम्मानजनक विवाह और सामाजिक उत्थान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।
झांसी में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जरूरतमंद बेटी रुचिका का विवाह संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी द्वारा बेटी को नए गृहस्थ जीवन की सुखद शुरुआत के लिए आवश्यक गृहस्थी का सामान, उपहार और 'बेटी धन' (स्त्रीधन) प्रदान कर सम्मानपूर्वक
विदा किया जाएगा। विवाह की संपूर्ण तैयारियों में संघर्ष सेवा समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान बेटी रुचिका के पिता ओम प्रकाश, माता संगीता और दादी मुलिया भी उपस्थित रहे। डॉ. संदीप सरावगी के निर्देशन में विवाह से पूर्व रुचिका को कलर्स ब्यूटी पार्लर में तैयार कराया गया, ताकि वह पूरे आत्मविश्वास, सम्मान और गरिमा के साथ
अपने नए जीवन की शुरुआत कर सके। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बेटियां समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं और उनका सम्मान व उज्ज्वल भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष सेवा समिति वर्षों से इस भावना के साथ कार्य कर रही है कि आर्थिक अभाव किसी बेटी की खुशियों में
बाधा न बने। समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे मानवीय कार्यों में आगे आकर भागीदारी निभानी चाहिए। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बेटी रुचिका के सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंद बेटियों के सम्मानजनक विवाह और सामाजिक उत्थान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।
- झांसी के बंगरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे फोरलेन हाईवे किनारे एक विशाल लकड़बग्घा घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। हाईवे से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब इस घायल वन्यजीव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल लकड़बग्घे का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से वन्यजीव की जान बच गई, जिसकी ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की सराहना की।2
- झांसी में राजस्व वृद्धि और आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों ने जिले के कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिलाधिकारी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त उमेश चन्द्र पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, शिशिर द्विवेदी और विजय प्रताप यादव की टीमों ने हड्डीघर, कांशीराम पार्क के पास, लक्ष्मी तालाब, बड़ागांव गेट बाहर, मऊरानीपुर चुरारी मार्ग, ग्राम लुहरगांव रानीपुर, ग्राम मेढ़की, डेरा पनारी, दासना, बसरिया, इटायल, गरौठा, मारकुआं और राजापुर में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान मौके से 430 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि 3100 किलोग्राम लहन, भट्ठियों और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 07 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अभियान के तहत अवैध व अपमिश्रित शराब और ओवर रेटिंग रोकने के उद्देश्य से देशी व कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर स्टॉक पंजिका से मिलान किया गया और पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा बिक्री के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों की चेकिंग कर चेतावनी दी गई और आम लोगों को अवैध अड्डों से शराब न खरीदने तथा दुकानों से केवल क्यू.आर. कोड युक्त शराब खरीदने के प्रति जागरूक किया गया।1
- झाँसी के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारों के साथ एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग उठाई।1
- झांसी में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती समारोह देशभक्ति और बुंदेली संस्कृति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘धन्य-धन्य बुंदेल धरा’ एवं ‘युवनाद सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।1
- झांसी में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जरूरतमंद बेटी रुचिका का विवाह संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी द्वारा बेटी को नए गृहस्थ जीवन की सुखद शुरुआत के लिए आवश्यक गृहस्थी का सामान, उपहार और 'बेटी धन' (स्त्रीधन) प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा। विवाह की संपूर्ण तैयारियों में संघर्ष सेवा समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान बेटी रुचिका के पिता ओम प्रकाश, माता संगीता और दादी मुलिया भी उपस्थित रहे। डॉ. संदीप सरावगी के निर्देशन में विवाह से पूर्व रुचिका को कलर्स ब्यूटी पार्लर में तैयार कराया गया, ताकि वह पूरे आत्मविश्वास, सम्मान और गरिमा के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर सके। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बेटियां समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं और उनका सम्मान व उज्ज्वल भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष सेवा समिति वर्षों से इस भावना के साथ कार्य कर रही है कि आर्थिक अभाव किसी बेटी की खुशियों में बाधा न बने। समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे मानवीय कार्यों में आगे आकर भागीदारी निभानी चाहिए। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बेटी रुचिका के सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंद बेटियों के सम्मानजनक विवाह और सामाजिक उत्थान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।4
- झांसी में स्थित Mad किचन रेस्टोरेंट में एक वकील के मुंशी की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।1