logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, पहचान हुई खबर पटना जिला के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 6 मार्च की रात करीब 9 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना घोसवरी गांव से दक्षिण तथा टेका बीघा रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पूर्व पोल संख्या 501/30 के पास डाउन लाइन पटरी के किनारे की है। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर RPF और GRP के प्रभारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेकाबीघा गांव निवासी अंजली कुमारी (पिता – अकाल यादव) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजली कुमारी पिछले लगभग पांच वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बख्तियारपुर जवाहरलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 🚨

12 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ के काजीचक गांव निवासी और हरनौत में ग्रामीण बैंक के मैनेजर रविरंजन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैंक की शाखा बंद कर वे हरनौत से बाढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान हरनौत थाना क्षेत्र के छतियाना मोड़ के पास हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
    1
    बाढ़ के काजीचक गांव निवासी और हरनौत में ग्रामीण बैंक के मैनेजर रविरंजन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैंक की शाखा बंद कर वे हरनौत से बाढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान हरनौत थाना क्षेत्र के छतियाना मोड़ के पास हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • बिहारशरीफ के मंसूर नगर में ‘हिल मैरिज हॉल’ का हुआ शुभारंभ बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहारशरीफ के मंसूर नगर मोहल्ले में नए ‘हिल मैरिज हॉल’ का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नए मैरिज हॉल के खुलने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रवि ज्योति (छोटे मुखिया), फुटपाथ भेडर यूनियन के रामदेव चौधरी, तथा अनिल प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं मैरिज हॉल के प्रोपराइटर रविकांत कुमार ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत किया। शुभारंभ समारोह में आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस इलाके में पहले कोई मैरिज हॉल नहीं था, जिससे शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता था। अब हिल मैरिज हॉल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इसे इलाके के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि इससे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी और क्षेत्र का विकास भी होगा।
    1
    बिहारशरीफ के मंसूर नगर में ‘हिल मैरिज हॉल’ का हुआ शुभारंभ
बिहारशरीफ (नालंदा)।
बिहारशरीफ के मंसूर नगर मोहल्ले में नए ‘हिल मैरिज हॉल’ का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नए मैरिज हॉल के खुलने पर खुशी जताई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रवि ज्योति (छोटे मुखिया), फुटपाथ भेडर यूनियन के रामदेव चौधरी, तथा अनिल प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं मैरिज हॉल के प्रोपराइटर रविकांत कुमार ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत किया।
शुभारंभ समारोह में आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस इलाके में पहले कोई मैरिज हॉल नहीं था, जिससे शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता था। अब हिल मैरिज हॉल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने इसे इलाके के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि इससे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी और क्षेत्र का विकास भी होगा।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहारशरीफ के मंसूर नगर मोहल्ले में नए ‘हिल मैरिज हॉल’ का शुभारंभ धूमधाम से किया गया।
    1
    बिहारशरीफ (नालंदा)।
बिहारशरीफ के मंसूर नगर मोहल्ले में नए ‘हिल मैरिज हॉल’ का शुभारंभ धूमधाम से किया गया।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • आपके नगर में आपके शहर में खुल गया खुल गया मेरी बैलेंस मैरिज हो बिहार शरीफ का नंबर पर चीप एंड बेस्ट में वर्क करें और लाभ उठाएं धन्यवाद
    1
    आपके नगर में आपके शहर में खुल गया खुल गया मेरी बैलेंस मैरिज हो बिहार शरीफ का नंबर पर चीप एंड बेस्ट में वर्क करें और लाभ उठाएं धन्यवाद
    user_Nirala Article 15,19 News
    Nirala Article 15,19 News
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • एंकर, नालंदा जिले में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले से जुड़ा है, जहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामिनी निशा रानी और मुन्नी देवी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला काटकर करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवर और कीमती सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि गृहस्वामी उमेश कुमार, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर हैं, फिलहाल अपने परिवार के साथ पटना में रह रहे थे। उनका मकान सोहसराय के आशानगर मोहल्ले में स्थित है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार रहते हैं, जबकि ऊपर का पूरा हिस्सा खाली था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने एक-एक कर कुल पांच कमरों का ताला काट दिया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा पित्तल के बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। इसके बाद जब घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसमें दो युवक झोले में सामान लेकर पैदल जाते हुए दिखाई दिए। घटना की सूचना तुरंत सोहसराय थाना पुलिस को दी गई। इस संबंध में सोहसराय थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन में 7 से 8 लाख की नहीं बल्कि लगभग 3 से 4 लाख रुपये की चांदी के बर्तन और कुछ जेवरात चोरी होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खांखला जा रहा है हर बिंदु पर जांच की जा रही है और जल्द ही अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
    1
    एंकर, नालंदा जिले में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले से जुड़ा है, जहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित गृहस्वामिनी निशा रानी और मुन्नी देवी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला काटकर करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवर और कीमती सामान की चोरी कर ली।
बताया जाता है कि गृहस्वामी उमेश कुमार, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर हैं, फिलहाल अपने परिवार के साथ पटना में रह रहे थे। उनका मकान सोहसराय के आशानगर मोहल्ले में स्थित है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार रहते हैं, जबकि ऊपर का पूरा हिस्सा खाली था।
इसी का फायदा उठाकर चोरों ने एक-एक कर कुल पांच कमरों का ताला काट दिया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा पित्तल के बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।
घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। इसके बाद जब घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसमें दो युवक झोले में सामान लेकर पैदल जाते हुए दिखाई दिए।
घटना की सूचना तुरंत सोहसराय थाना पुलिस को दी गई।
इस संबंध में सोहसराय थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन में 7 से 8 लाख की नहीं बल्कि लगभग 3 से 4 लाख रुपये की चांदी के बर्तन और कुछ जेवरात चोरी होने की बात कही गई है।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खांखला जा रहा है हर बिंदु पर जांच की जा रही है और जल्द ही अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता अविनाश झा के पुत्र गर्वित झा के मुंडन संस्कार में पहुंचे बहनों को उपहार में दिए हीरे की अंगूठी, बहनों ने उपहार लेते हुए भाई को दिए डेढ़ सारी आशीर्वाद।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता अविनाश झा के पुत्र गर्वित झा के मुंडन संस्कार में पहुंचे बहनों को उपहार में दिए हीरे की अंगूठी, बहनों ने उपहार लेते हुए
भाई को दिए डेढ़ सारी आशीर्वाद।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • भारत की धरती पर खड़े होकर अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लेंडो ने कहा 👇 'हम भारत के साथ वो गलतियां नहीं दोहराएंगे, जो हमने 20 साल पहले चीन के साथ की थीं। हम भारत के बाजार को बड़ा नहीं होने देंगे, ताकि आगे चलकर भारत हमें टक्कर दे।" क्रिस्टोफर लेंडो का यह बयान अपमानजनक होने के साथ भारत विरोधी भी है। ट्रंप सरकार और उनके मंत्रियों को ऐसी बात कहने की हिम्मत इसलिए मिल रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Compromised हैं।
    1
    भारत की धरती पर खड़े होकर अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लेंडो ने कहा 👇
'हम भारत के साथ वो गलतियां नहीं दोहराएंगे, जो हमने 20 साल पहले चीन के साथ की थीं। हम भारत के बाजार को बड़ा नहीं होने देंगे, ताकि आगे चलकर भारत हमें टक्कर दे।"
क्रिस्टोफर लेंडो का यह बयान अपमानजनक होने के साथ भारत विरोधी भी है। 
ट्रंप सरकार और उनके मंत्रियों को ऐसी बात कहने की हिम्मत इसलिए मिल रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Compromised हैं।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • भारत की धरती पर खड़े होकर अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लेंडो ने कहा 👇 'हम भारत के साथ वो गलतियां नहीं दोहराएंगे, जो हमने 20 साल पहले चीन के साथ की थीं। हम भारत के बाजार को बड़ा नहीं होने देंगे, ताकि आगे चलकर भारत हमें टक्कर दे।" क्रिस्टोफर लेंडो का यह बयान अपमानजनक होने के साथ भारत विरोधी भी है। ट्रंप सरकार और उनके मंत्रियों को ऐसी बात कहने की हिम्मत इसलिए मिल रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Compromised हैं।
    1
    भारत की धरती पर खड़े होकर अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लेंडो ने कहा 👇
'हम भारत के साथ वो गलतियां नहीं दोहराएंगे, जो हमने 20 साल पहले चीन के साथ की थीं। हम भारत के बाजार को बड़ा नहीं होने देंगे, ताकि आगे चलकर भारत हमें टक्कर दे।"
क्रिस्टोफर लेंडो का यह बयान अपमानजनक होने के साथ भारत विरोधी भी है। 
ट्रंप सरकार और उनके मंत्रियों को ऐसी बात कहने की हिम्मत इसलिए मिल रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Compromised हैं।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिदुपुर प्रखंड में स्वर्गीय कार्तिक लाल शाह के मरनोंपरांत शोकाकुल परिवार द्वारा साह परिवार जिला भोज का आयोजन 15 मार्च दिन रविवार को किया जाना है। इसको लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वैशाली जिले से गणमान्य लोग उपस्थित होकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
    1
    बिदुपुर प्रखंड में स्वर्गीय कार्तिक लाल शाह के मरनोंपरांत शोकाकुल परिवार द्वारा साह परिवार जिला भोज का आयोजन 15 मार्च दिन रविवार को किया जाना है। इसको लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वैशाली जिले से गणमान्य लोग उपस्थित होकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Bidupur, Vaishali•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.