Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ। आपरेशन क्लीन आभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में बरामद/मुकदमाती मालों/अबैध शराब का कराया जा रहा विनिष्टीकरण, शराब विनिष्टीकरण के तहत मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में शनिवार को नायब तहसीलदार सदर मऊ शेषमणि, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना कोपागंज की उपस्थिति में थाना कोपागंज में कुल 20 अभियोंग से संबंधित अबैध कच्ची व देशी शराब कुल मात्रा (40 ली0) गिराकर विनिष्टीकरण कराया गया ।1
- Post by SONI DEVI1
- Post by Ramjanam Ramjansm Sinh1
- जबलपुर क्रूज हादसे के बाद वाराणसी पुलिस ने भी कसी कमर...! जबलपुर क्रूज हादसे के बाद प्रशासन ने वाराणसी में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने घाटों और प्रमुख स्थलों पर व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू किया है। पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।1
- भाई 🙏 भाई1
- आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में सिधारी थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग कूट रचित (फर्जी) फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुख्य बिंदु: कुल आउटवर्ड सप्लाई: 41 करोड़ 93 लाख रुपये। राजस्व की चोरी (ITC): 7 करोड़ 54 लाख रुपये। गिरफ्तारी: थाना सिधारी और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा। अपराध का तरीका: फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अवैध लाभ उठाना। घटना का विवरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराधियों और आर्थिक अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, सिधारी पुलिस और साइबर सेल को एक बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि एक अंतरराज्यीय गैंग सक्रिय है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर व्यापारिक फर्में पंजीकृत कराता है। यह गैंग कागजों पर करोड़ों रुपये का लेनदेन (आउटवर्ड सप्लाई) दिखाकर सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा करता था, जबकि वास्तव में कोई माल सप्लाई नहीं किया जाता था। 42 करोड़ का फर्जीवाड़ा पुलिस की जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने करीब 41 करोड़ 93 लाख रुपये की फर्जी आउटवर्ड सप्लाई दिखाई थी। इस आधार पर उन्होंने 7 करोड़ 54 लाख रुपये के टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ उठाकर सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई। पुलिस टीम की सराहना इस बड़ी सफलता पर आईजी आजमगढ़ रेंज और पुलिस मुख्यालय द्वारा टीम के उत्साहवर्धन की बात कही गई है। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस सिंडिकेट को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।1
- बिल्थरारोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाडीह चट्टी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।4
- मऊ । जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को सुनने के उपरांत उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें सर्वाधिक राजस्व विभाग की 80 तथा पुलिस विभाग की 10 शिकायत थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्राप्त कुल शिकायतों में से 20 का तत्काल निस्तारण किया तथा 3 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर टीमें भेजी गई। शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को प्रेषित कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखते हुए पीड़ितों को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी मधुबन सत्य प्रकाश सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।4