डाइट शिवपुरी में प्रशिक्षण का आयोजन कक्षा 6 से 8 के पढ़ने वाले शिक्षकों के नाम शैक्षिक संवाद में टीएलएम के माध्यम से शिक्षण पर जोर शैक्षिक संभाग का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण डाइट में हुआ संपन्न शिवपुरी---- राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी में एक दिवसीय कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के 140 सहजकर्ता सहित विकासखंड के 8 बीएससी व बीआरसीसी ने सहभागिता की। सहजकर्ता अपने-अपने जन शिक्षा केंद्रों पर 26 सितंबर शनिवार को शैक्षिक संवाद का आयोजन करेंगे। जिसमें कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षक भाग लेंगे। डाइट प्राचार्य एम यू शरीफ ने कहा कि जब बच्चा शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग करता है तो इससे उसकी समझ तो बनती ही है साथ में उसे स्वयं करके सीखने व स्वतंत्र अभिव्यक्ति के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। जिला शिक्षा केंद्र के ऐपीसी अकादमिक मुकेश पाठक ने कहा कि शैक्षिक संवाद के दौरान सीखी हुई बातें कक्षा कक्ष तक अवश्य ले जाएं तभी बच्चों की समझ विकसित होगी। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर महावीर मुदगल, संजय श्रीवास्तव, राम लखन राठौर, दिनेश गुप्ता, रमेश कुशवाह, रवि शर्मा द्वारा टीएलएम के उपयोग की प्रक्रिया जोयफुल लर्निंग हेतु एक पहल, पोस्ट वर्क पर चर्चा, केस स्टडी शैक्षिक संवाद आयोजन करने के डिजाइन सिद्धांत व शैक्षिक संवाद के उद्देश्य सहित माह के विषय सीखने की प्रक्रिया में टीएलएम पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पीपल्स संस्था भोपाल के शैक्षिक संवाद के जिला प्रभारी जयप्रकाश चक्रधारी, वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र गुप्ता, जिला प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती सरिता लोधी, प्रशांत गुप्ता, अनीता गुप्ता, बबलू आदिवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
डाइट शिवपुरी में प्रशिक्षण का आयोजन कक्षा 6 से 8 के पढ़ने वाले शिक्षकों के नाम शैक्षिक संवाद में टीएलएम के माध्यम से शिक्षण पर जोर शैक्षिक संभाग का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण डाइट में हुआ संपन्न शिवपुरी---- राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी में एक दिवसीय कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के 140 सहजकर्ता सहित विकासखंड के 8 बीएससी व बीआरसीसी ने सहभागिता की। सहजकर्ता अपने-अपने जन शिक्षा केंद्रों पर 26 सितंबर शनिवार को शैक्षिक संवाद का आयोजन करेंगे। जिसमें कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षक भाग लेंगे। डाइट प्राचार्य एम यू शरीफ ने कहा कि जब बच्चा शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग करता है तो इससे उसकी समझ तो बनती ही है साथ में उसे स्वयं करके सीखने व स्वतंत्र अभिव्यक्ति के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। जिला शिक्षा केंद्र के ऐपीसी अकादमिक मुकेश पाठक ने कहा कि शैक्षिक संवाद के दौरान सीखी हुई बातें कक्षा कक्ष तक अवश्य ले जाएं तभी बच्चों की समझ विकसित होगी। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर महावीर मुदगल, संजय श्रीवास्तव, राम लखन राठौर, दिनेश गुप्ता, रमेश कुशवाह, रवि शर्मा द्वारा टीएलएम के उपयोग की प्रक्रिया जोयफुल लर्निंग हेतु एक पहल, पोस्ट वर्क पर चर्चा, केस स्टडी शैक्षिक संवाद आयोजन करने के डिजाइन सिद्धांत व शैक्षिक संवाद के उद्देश्य सहित माह के विषय सीखने की प्रक्रिया में टीएलएम पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पीपल्स संस्था भोपाल के शैक्षिक संवाद के जिला प्रभारी जयप्रकाश चक्रधारी, वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र गुप्ता, जिला प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती सरिता लोधी, प्रशांत गुप्ता, अनीता गुप्ता, बबलू आदिवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
- शिवपुरी: गोवर्धन थाना पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, 150 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम ठेवला में शक्ति बंजारा के गैंत पर बने टीन के नीचे से 150 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी की शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये है। मौके से आरोपी शक्ति बंजारा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को पोहरी माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति के निर्देशन तथा एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. सौरभ तोमर व उनकी टीम द्वारा की गई।1
- 🙏 गणेश महोत्सव के अवसर पर नरवर सार्थक फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री बिलाल खान जी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर किया गणेश प्रतिमाओं का पूजन 🙏 आज नरवर सार्थक लोक सेवा एवं जन कल्याण युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री बिलाल खान जी ने गणेश महोत्सव के अवसर पर नरवर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं स्थानों पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान श्री बिलाल खान जी ने निम्न स्थानों पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया— 1. सिकंदरपुर, वार्ड क्रमांक 15 — जाटव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम 2. अगोली चक, वार्ड क्रमांक 01 — आर.बी. कुशवाह जी के यहां आयोजित कार्यक्रम 3. अगोली चक, वार्ड क्रमांक 01 — लोहपीटा समाज के यहां आयोजित कार्यक्रम 4. पुराना बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 14 — धोनी गुर्जर जी के यहां आयोजित कार्यक्रम 5. नया बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 02 — हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम 6. धुवाई गेट के बाहर, वार्ड क्रमांक 03 — युवा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 7. धुवाई गेट के अंदर, वार्ड क्रमांक 04, बगिया — युवा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 8. पार वाली माता के पास, वार्ड क्रमांक 09 — युवा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 9. मुबारकपुर, वार्ड क्रमांक 08 — कुशवाह समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम 10. किला गेट के अंदर, वार्ड क्रमांक 13 — डबले चौरसिया जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव श्री राम वर्मा जी, फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री बॉबी खान जी, फाउंडेशन के सदस्य श्री राहुल खटीक जी, नेता जी श्री कल्लू राम कुशवाह जी, श्री शंकर मौर्य जी, श्री रहीश खान जी, श्री तारिक राईन जी, श्री आयुष चौधरी जी, श्री रोविल कश्यप जी, श्री इमरान खान जी, श्री अमन कोली जी, श्री निशांत कश्यप जी, श्री गौरव खटीक जी, श्री मोहन रजक जी एवं श्री साबिर खान जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। श्री बिलाल खान जी ने सभी गणेश उत्सव समितियों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश जी से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 🙏 गणपति बप्पा मोरया 🙏🚩1
- पोहरी नगर परिषद पर शिवपुरी कलेक्टर का तहसीलदार को कारवाही का निर्देश पोहरी चौराहे पर हुए अतिक्रमण पर तहसीलदार को कलेक्टर का निर्देश की जल्द कारवाही की जाए।1
- आज बृजभूषण सिंह से मेरी मुलाकात हुई. उन्होंने सुनी सुनाई बातों पर हमारे घी को नकली बताया था. पतंजलि का घी नकली नहीं है. - रामदेव1
- किशनगंज में प्रधान पद की लॉटरी, सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित पंचायत समिति किशनगंज क्षेत्र में प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी बुधवार को बारां में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के नेतृत्व में निकाली गई। लॉटरी में किशनगंज पंचायत समिति के प्रधान पद को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। सामान्य सीट आने से अब प्रधान पद के दावेदारों में भी हलचल बढ़ गई है।1
- ताजा खबर पंचायत राज विभाग ने खोली पूर्व सरपंचों के घोटाले की फाइल अब प्रदेश में पूर्व सरपंच जिनके द्वार सरकारी योजनाओं को पलटा लगाया है उनको नहीं बख्शा जाएगा देखेंगे सारी जानकर #Madhya_Pradesh #MANREGA #gram_sarpanch #MP #Panchayat_Raj #CM #Mohan_Yadav1
- भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप, बोले- रिश्ते में भांजी लगती है; कांग्रेसियों ने भड़काया शिवपुरी/खोड़। शिवपुरी जिले के खोड़ क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के बाद सहदेव लोधी भी महिला अवस्था लोधी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपों को नकारते हुए अपना पक्ष रखा। रामकृष्ण ने लगाए आरोप ग्राम करही दरगंवा निवासी रामकृष्ण लोधी का आरोप है कि उसकी पत्नी अवस्था लोधी को भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी 16 सितंबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। रामकृष्ण के मुताबिक, 18 सितंबर को सहदेव उसकी पत्नी और बच्ची सहित करीब 10-12 लोगों के साथ उसके घर पहुंचे। इस दौरान विवाद हुआ और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। युवक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सहदेव बोले- अवस्था रिश्ते में भांजी लगती है वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि अवस्था लोधी उनकी रिश्ते में भांजी लगती है। उनका दावा है कि अवस्था का अपने पति रामकृष्ण के साथ विवाद चल रहा था और उसके साथ मारपीट तथा पैसों की मांग की जाती थी। इसी से परेशान होकर अवस्था घर से गई थी। सहदेव ने आरोप लगाया कि बाद में कांग्रेसियों ने उसे भड़काया। महिला ने पति पर लगाए मारपीट और दहेज मांगने के आरोप अवस्था लोधी ने भी अपने पति रामकृष्ण पर मारपीट और दहेज की मांग करने के आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, पति के व्यवहार से परेशान होकर वह घर से गई थी। महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR इधर, भौंती थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति रामकृष्ण लोधी के खिलाफ दहेज की मांग से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। नोट: दोनों पक्षों के आरोपों को उनके बयानों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। मामले की अंतिम स्थिति पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप, बोले- रिश्ते में भांजी लगती है; कांग्रेसियों ने भड़काया शिवपुरी/खोड़। शिवपुरी जिले के खोड़ क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के बाद सहदेव लोधी भी महिला अवस्था लोधी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपों को नकारते हुए अपना पक्ष रखा। रामकृष्ण ने लगाए आरोप ग्राम करही दरगंवा निवासी रामकृष्ण लोधी का आरोप है कि उसकी पत्नी अवस्था लोधी को भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी 16 सितंबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। रामकृष्ण के मुताबिक, 18 सितंबर को सहदेव उसकी पत्नी और बच्ची सहित करीब 10-12 लोगों के साथ उसके घर पहुंचे। इस दौरान विवाद हुआ और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। युवक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सहदेव बोले- अवस्था रिश्ते में भांजी लगती है वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि अवस्था लोधी उनकी रिश्ते में भांजी लगती है। उनका दावा है कि अवस्था का अपने पति रामकृष्ण के साथ विवाद चल रहा था और उसके साथ मारपीट तथा पैसों की मांग की जाती थी। इसी से परेशान होकर अवस्था घर से गई थी। सहदेव ने आरोप लगाया कि बाद में कांग्रेसियों ने उसे भड़काया। महिला ने पति पर लगाए मारपीट और दहेज मांगने के आरोप अवस्था लोधी ने भी अपने पति रामकृष्ण पर मारपीट और दहेज की मांग करने के आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, पति के व्यवहार से परेशान होकर वह घर से गई थी। महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR इधर, भौंती थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति रामकृष्ण लोधी के खिलाफ दहेज की मांग से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। नोट: दोनों पक्षों के आरोपों को उनके बयानों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। मामले की अंतिम स्थिति पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी।1
- विकसित भारत जनसेवा अभियान में 142 लोगों की स्वास्थ्य जांच किशनगंज पंचायत समिति कार्यालय परिसर में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन 22 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। आवास योजना की पहली व दूसरी किस्त जारी की गई, जबकि व्यक्तिगत शौचालय की 10 स्वीकृतियां जारी हुईं। चिकित्सा विभाग ने 62 पुरुषों और 80 महिलाओं की जांच की। खाद्य विभाग ने 5 एलपीजी व 4 आधार सीडिंग तथा 6 ई-केवाईसी की। शिविर में बीडीओ पन्नालाल मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वालों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाकर आमजन को भयभीत करने वाले 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने एवं आमजन को परेशान करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वालों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाकर आमजन को भयभीत करने वाले 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने एवं आमजन को परेशान करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1