logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकसित भारत जनसेवा अभियान में 142 लोगों की स्वास्थ्य जांच किशनगंज पंचायत समिति कार्यालय परिसर में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन 22 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। आवास योजना की पहली व दूसरी किस्त जारी की गई, जबकि व्यक्तिगत शौचालय की 10 स्वीकृतियां जारी हुईं। चिकित्सा विभाग ने 62 पुरुषों और 80 महिलाओं की जांच की। खाद्य विभाग ने 5 एलपीजी व 4 आधार सीडिंग तथा 6 ई-केवाईसी की। शिविर में बीडीओ पन्नालाल मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_हर्षित भार्गव
हर्षित भार्गव
पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
15 hrs ago

विकसित भारत जनसेवा अभियान में 142 लोगों की स्वास्थ्य जांच किशनगंज पंचायत समिति कार्यालय परिसर में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन 22 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। आवास योजना की पहली व दूसरी किस्त जारी की गई, जबकि व्यक्तिगत शौचालय की 10 स्वीकृतियां जारी हुईं। चिकित्सा विभाग ने 62 पुरुषों और 80 महिलाओं की जांच की। खाद्य विभाग ने 5 एलपीजी व 4 आधार सीडिंग तथा 6 ई-केवाईसी की। शिविर में बीडीओ पन्नालाल मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • अतिथि शिक्षक पर शिक्षिका से अभद्रता और पुलिसकर्मी से हाथापाई का मामला सामने आया है भितरवार में अतिथि शिक्षक पर शिक्षिका से अभद्रता और पुलिसकर्मी से हाथापाई का मामला सामने आया है ग्राम बरौआ के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का मामला, घटना का वीडियो #सोशल_मीडिया पर #वायरल हो रहा है ग्राम बरौआ स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक अतिथि शिक्षक पर शिक्षिका से कथित तौर पर अभद्रता करने और धमकी देने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अतिथि शिक्षक मुकेश रावत पिछले कुछ दिनों से शिक्षिका को परेशान कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को भी अतिथि शिक्षक ने शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद शिक्षिका द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अतिथि शिक्षक को थाने ले गई। घटना के दौरान अतिथि शिक्षक के पुलिसकर्मियों से भी उलझने और हाथापाई किए जाने का आरोप है। इस पूरी घटना का एक वीडियो #सोशल_मीडिया पर #वायरल हो रहा है । #भितरवार_न्यूज #ग्वालियर_न्यूज़
    1
    अतिथि शिक्षक पर शिक्षिका से अभद्रता और पुलिसकर्मी से हाथापाई का मामला सामने आया है 
भितरवार में अतिथि शिक्षक पर शिक्षिका से अभद्रता और पुलिसकर्मी से हाथापाई का मामला सामने आया है 
ग्राम बरौआ के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का मामला, घटना का वीडियो #सोशल_मीडिया पर #वायरल हो रहा है 
ग्राम बरौआ स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक अतिथि शिक्षक पर शिक्षिका से कथित तौर पर अभद्रता करने और धमकी देने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अतिथि शिक्षक मुकेश रावत पिछले कुछ दिनों से शिक्षिका को परेशान कर रहा था।
बताया जा रहा है कि बुधवार को भी अतिथि शिक्षक ने शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद शिक्षिका द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अतिथि शिक्षक को थाने ले गई।
घटना के दौरान अतिथि शिक्षक के पुलिसकर्मियों से भी उलझने और हाथापाई किए जाने का आरोप है। इस पूरी घटना का एक वीडियो #सोशल_मीडिया पर #वायरल हो रहा है ।
#भितरवार_न्यूज #ग्वालियर_न्यूज़
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • शिवपुरी: गोवर्धन थाना पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, 150 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम ठेवला में शक्ति बंजारा के गैंत पर बने टीन के नीचे से 150 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी की शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये है। मौके से आरोपी शक्ति बंजारा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को पोहरी माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति के निर्देशन तथा एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. सौरभ तोमर व उनकी टीम द्वारा की गई।
    1
    शिवपुरी: गोवर्धन थाना पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, 150 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम ठेवला में शक्ति बंजारा के गैंत पर बने टीन के नीचे से 150 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी की शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये है।  
मौके से आरोपी शक्ति बंजारा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को पोहरी माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।  
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति के निर्देशन तथा एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. सौरभ तोमर व उनकी टीम द्वारा की गई।
    user_Anuj balothiya
    Anuj balothiya
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिवपुरी में ट्रफिक सुधार की बर्डी कार्रवाईं: कोर रोड ए बा पहिया बाहन बैन, े्ों और दुकानों की शिप्टिंग शर
    1
    शिवपुरी में ट्रफिक सुधार की बर्डी कार्रवाईं: कोर रोड ए बा
पहिया बाहन बैन, े्ों और दुकानों की शिप्टिंग शर
    user_उमाशंकर कुशवाहा
    उमाशंकर कुशवाहा
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्योपुर में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज
    1
    श्योपुर में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज श्योपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित चौपड़ गणेश मंदिर के पास बुधवार को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बेदखली की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मंदिर के समीप चौराहे पर स्थित दो दुकानों को पहले खाली कराया गया, इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर दोनों दुकानों को जमींदोज कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका का अमला मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर तहसीलदार दीपेश धाकड़, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका की टीम मौजूद रही। बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि/संपत्ति पुलिस विभाग की संपत्ति है और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने दुकानों को खाली कराने के बाद बुलडोजर की मदद से उन्हें जमींदोज कर दिया। इरशाद पठान हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज श्योपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित चौपड़ गणेश मंदिर के पास बुधवार को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बेदखली की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मंदिर के समीप चौराहे पर स्थित दो दुकानों को पहले खाली कराया गया, इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर दोनों दुकानों को जमींदोज कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका का अमला मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर तहसीलदार दीपेश धाकड़, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका की टीम मौजूद रही। बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि/संपत्ति पुलिस विभाग की संपत्ति है और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने दुकानों को खाली कराने के बाद बुलडोजर की मदद से उन्हें जमींदोज कर दिया। इरशाद पठान
    1
    हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज

श्योपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित चौपड़ गणेश मंदिर के पास बुधवार को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बेदखली की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मंदिर के समीप चौराहे पर स्थित दो दुकानों को पहले खाली कराया गया, इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर दोनों दुकानों को जमींदोज कर दिया।

कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका का अमला मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

मौके पर तहसीलदार दीपेश धाकड़, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका की टीम मौजूद रही।

बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि/संपत्ति पुलिस विभाग की संपत्ति है और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने दुकानों को खाली कराने के बाद बुलडोजर की मदद से उन्हें जमींदोज कर दिया।
इरशाद पठान
हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज
श्योपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित चौपड़ गणेश मंदिर के पास बुधवार को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बेदखली की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मंदिर के समीप चौराहे पर स्थित दो दुकानों को पहले खाली कराया गया, इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर दोनों दुकानों को जमींदोज कर दिया।
कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका का अमला मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
मौके पर तहसीलदार दीपेश धाकड़, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि/संपत्ति पुलिस विभाग की संपत्ति है और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने दुकानों को खाली कराने के बाद बुलडोजर की मदद से उन्हें जमींदोज कर दिया।
इरशाद पठान
    user_Irsad News
    Irsad News
    Court reporter श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मजदूर मित्र मंडल ने अखाड़ा झांकियां विमानो का किया सम्मान गुना डोल ग्यारस का पर्व शहर में बड़े ही भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री रामजानकी प्राचीन मंदिर कुशवाह समाज पुरानी छावनी से विमान नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां निकाली गईं। उनका मजदूर मित्र मंडल गुना द्वारा झांकियां विमान अखाड़ा का पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन आयोजित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का भी मजदूर मित्र मंडल द्वारा सम्मान किया गया।
    2
    मजदूर मित्र मंडल ने अखाड़ा झांकियां विमानो का किया सम्मान
गुना डोल ग्यारस का पर्व शहर में बड़े ही भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री रामजानकी प्राचीन मंदिर कुशवाह समाज पुरानी छावनी से विमान नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां निकाली गईं। उनका मजदूर मित्र मंडल गुना द्वारा झांकियां विमान अखाड़ा का पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन  आयोजित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों  का भी 
मजदूर मित्र मंडल द्वारा सम्मान किया गया।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • शाहबाद में बिची में स्वच्छता अभियान, 200 किलो कचरा निकाला बिची गांव में ग्रामीण समुदाय की आत्मनिर्भरता एवं लचीलेपन में सुधार परियोजना के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रयत्न संस्था के सहयोग से सहरिया बस्ती स्थित सार्वजनिक पेयजल स्रोत और पानी की टंकी के आसपास ग्रामीणों ने श्रमदान किया। करीब दो घंटे चले अभियान में 8 महिलाओं और 42 पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान प्लास्टिक थैलियां, बोतलें, गंदे कपड़े सहित करीब 200 किलो कचरा हटाया गया। साथ ही पेयजल टंकी की सफेद सीमेंट से पुताई की गई। परियोजना अधिकारी जुगल तिवारी, सूरज खंगार, धर्मेंद्र मेहता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    शाहबाद में बिची में स्वच्छता अभियान, 200 किलो कचरा निकाला


बिची गांव में ग्रामीण समुदाय की आत्मनिर्भरता एवं लचीलेपन में सुधार परियोजना के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रयत्न संस्था के सहयोग से सहरिया बस्ती स्थित सार्वजनिक पेयजल स्रोत और पानी की टंकी के आसपास ग्रामीणों ने श्रमदान किया। करीब दो घंटे चले अभियान में 8 महिलाओं और 42 पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान प्लास्टिक थैलियां, बोतलें, गंदे कपड़े सहित करीब 200 किलो कचरा हटाया गया। साथ ही पेयजल टंकी की सफेद सीमेंट से पुताई की गई। परियोजना अधिकारी जुगल तिवारी, सूरज खंगार, धर्मेंद्र मेहता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ताजा खबर पंचायत राज विभाग ने खोली पूर्व सरपंचों के घोटाले की फाइल अब प्रदेश में पूर्व सरपंच जिनके द्वार सरकारी योजनाओं को पलटा लगाया है उनको नहीं बख्शा जाएगा देखेंगे सारी जानकर #Madhya_Pradesh #MANREGA #gram_sarpanch #MP #Panchayat_Raj #CM #Mohan_Yadav
    1
    ताजा खबर पंचायत राज विभाग ने खोली पूर्व सरपंचों के घोटाले की फाइल अब प्रदेश में पूर्व सरपंच जिनके द्वार सरकारी योजनाओं को पलटा लगाया है उनको नहीं बख्शा जाएगा देखेंगे सारी जानकर #Madhya_Pradesh #MANREGA #gram_sarpanch #MP #Panchayat_Raj #CM #Mohan_Yadav
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • उरई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों-नर्सिंग छात्रों में जमकर मारपीट लात-घूंसे और डस्टबिन से हमला; VIDEO वायरल उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की इमरजेंसी में मंगलवार को एमबीबीएस इंटर्न और बीएससी नर्सिंग छात्रों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने के साथ डस्टबिन और अन्य सामान से हमला करते लोग दिखाई दे रहे हैं। ड्यूटी के दौरान शुरू हुआ विवाद रिपोर्टों के मुताबिक, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान बीएससी नर्सिंग के 2022 बैच के विद्यार्थियों और एमबीबीएस 2021 बैच के इंटर्न के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि मारपीट में नर्सिंग छात्र नीतीश कुमार गौड़ और अमन मौर्य घायल हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र इमरजेंसी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। 300 छात्र पहुंचे इमरजेंसी, काम का बहिष्कार अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही करीब 300 नर्सिंग छात्र-छात्राएं इमरजेंसी में पहुंचे और विरोध जताया। छात्रों ने कुछ समय के लिए कामकाज का बहिष्कार भी किया। दूसरी ओर जूनियर डॉक्टरों ने भी अपना पक्ष रखते हुए प्रदर्शन किया। पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच मामले की वास्तविक स्थिति और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका तय करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अंतरिम कार्रवाई के तहत नर्सिंग छात्रों नीतीश कुमार गौड़, अमन मौर्य, प्रांशू और एमबीबीएस इंटर्न आशीष गहरवार को 22 से 28 सितंबर तक क्लिनिकल एवं प्रशिक्षण गतिविधियों से विरत किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई जांच पूरी होने तक की अंतरिम व्यवस्था है और इससे किसी की दोषसिद्धि नहीं मानी जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बीच अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद विवाद की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।
    1
    उरई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों-नर्सिंग छात्रों में जमकर मारपीट
लात-घूंसे और डस्टबिन से हमला; VIDEO वायरल
उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की इमरजेंसी में मंगलवार को एमबीबीएस इंटर्न और बीएससी नर्सिंग छात्रों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने के साथ डस्टबिन और अन्य सामान से हमला करते लोग दिखाई दे रहे हैं। 
ड्यूटी के दौरान शुरू हुआ विवाद
रिपोर्टों के मुताबिक, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान बीएससी नर्सिंग के 2022 बैच के विद्यार्थियों और एमबीबीएस 2021 बैच के इंटर्न के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया। 
आरोप है कि मारपीट में नर्सिंग छात्र नीतीश कुमार गौड़ और अमन मौर्य घायल हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र इमरजेंसी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। 
300 छात्र पहुंचे इमरजेंसी, काम का बहिष्कार
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही करीब 300 नर्सिंग छात्र-छात्राएं इमरजेंसी में पहुंचे और विरोध जताया। छात्रों ने कुछ समय के लिए कामकाज का बहिष्कार भी किया। दूसरी ओर जूनियर डॉक्टरों ने भी अपना पक्ष रखते हुए प्रदर्शन किया। 
पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
मामले की वास्तविक स्थिति और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका तय करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। 
अंतरिम कार्रवाई के तहत नर्सिंग छात्रों नीतीश कुमार गौड़, अमन मौर्य, प्रांशू और एमबीबीएस इंटर्न आशीष गहरवार को 22 से 28 सितंबर तक क्लिनिकल एवं प्रशिक्षण गतिविधियों से विरत किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई जांच पूरी होने तक की अंतरिम व्यवस्था है और इससे किसी की दोषसिद्धि नहीं मानी जाएगी। 
वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बीच अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद विवाद की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.