Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहबाद में बिची में स्वच्छता अभियान, 200 किलो कचरा निकाला बिची गांव में ग्रामीण समुदाय की आत्मनिर्भरता एवं लचीलेपन में सुधार परियोजना के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रयत्न संस्था के सहयोग से सहरिया बस्ती स्थित सार्वजनिक पेयजल स्रोत और पानी की टंकी के आसपास ग्रामीणों ने श्रमदान किया। करीब दो घंटे चले अभियान में 8 महिलाओं और 42 पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान प्लास्टिक थैलियां, बोतलें, गंदे कपड़े सहित करीब 200 किलो कचरा हटाया गया। साथ ही पेयजल टंकी की सफेद सीमेंट से पुताई की गई। परियोजना अधिकारी जुगल तिवारी, सूरज खंगार, धर्मेंद्र मेहता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
हर्षित भार्गव
शाहबाद में बिची में स्वच्छता अभियान, 200 किलो कचरा निकाला बिची गांव में ग्रामीण समुदाय की आत्मनिर्भरता एवं लचीलेपन में सुधार परियोजना के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रयत्न संस्था के सहयोग से सहरिया बस्ती स्थित सार्वजनिक पेयजल स्रोत और पानी की टंकी के आसपास ग्रामीणों ने श्रमदान किया। करीब दो घंटे चले अभियान में 8 महिलाओं और 42 पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान प्लास्टिक थैलियां, बोतलें, गंदे कपड़े सहित करीब 200 किलो कचरा हटाया गया। साथ ही पेयजल टंकी की सफेद सीमेंट से पुताई की गई। परियोजना अधिकारी जुगल तिवारी, सूरज खंगार, धर्मेंद्र मेहता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- किशनगंज में प्रधान पद की लॉटरी, सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित पंचायत समिति किशनगंज क्षेत्र में प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी बुधवार को बारां में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के नेतृत्व में निकाली गई। लॉटरी में किशनगंज पंचायत समिति के प्रधान पद को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। सामान्य सीट आने से अब प्रधान पद के दावेदारों में भी हलचल बढ़ गई है।1
- पोहरी नगर परिषद पर शिवपुरी कलेक्टर का तहसीलदार को कारवाही का निर्देश पोहरी चौराहे पर हुए अतिक्रमण पर तहसीलदार को कलेक्टर का निर्देश की जल्द कारवाही की जाए।1
- ये है भारत के विहार प्रदेश कि लड़कियो क भविष्य देश कि लड़कीयो के साथ ऐस किया जाता है यह कहा तक सही है अपनी राय जरूर दे ....1
- गणेश महोत्सव के अवसर पर नरवर सार्थक फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री बिलाल खान जी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर किया गणेश प्रतिमाओं का पूजन 🙏 गणेश महोत्सव के अवसर पर नरवर सार्थक फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री बिलाल खान जी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर किया गणेश प्रतिमाओं का पूजन 🙏 आज नरवर सार्थक लोक सेवा एवं जन कल्याण युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री बिलाल खान जी ने गणेश महोत्सव के अवसर पर नरवर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं स्थानों पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान श्री बिलाल खान जी ने निम्न स्थानों पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया— 1. सिकंदरपुर, वार्ड क्रमांक 15 — जाटव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम 2. अगोली चक, वार्ड क्रमांक 01 — आर.बी. कुशवाह जी के यहां आयोजित कार्यक्रम 3. अगोली चक, वार्ड क्रमांक 01 — लोहपीटा समाज के यहां आयोजित कार्यक्रम 4. पुराना बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 14 — धोनी गुर्जर जी के यहां आयोजित कार्यक्रम 5. नया बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 02 — हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम 6. धुवाई गेट के बाहर, वार्ड क्रमांक 03 — युवा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 7. धुवाई गेट के अंदर, वार्ड क्रमांक 04, बगिया — युवा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 8. पार वाली माता के पास, वार्ड क्रमांक 09 — युवा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 9. मुबारकपुर, वार्ड क्रमांक 08 — कुशवाह समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम 10. किला गेट के अंदर, वार्ड क्रमांक 13 — डबले चौरसिया जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव श्री राम वर्मा जी, फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री बॉबी खान जी, फाउंडेशन के सदस्य श्री राहुल खटीक जी, नेता जी श्री कल्लू राम कुशवाह जी, श्री शंकर मौर्य जी, श्री रहीश खान जी, श्री तारिक राईन जी, श्री आयुष चौधरी जी, श्री रोविल कश्यप जी, श्री इमरान खान जी, श्री अमन कोली जी, श्री निशांत कश्यप जी, श्री गौरव खटीक जी, श्री मोहन रजक जी एवं श्री साबिर खान जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। श्री बिलाल खान जी ने सभी गणेश उत्सव समितियों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश जी से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 🙏 गणपति बप्पा मोरया 🙏🚩1
- बैराड़ तालाब पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन, उमड़ी भारी भीड़ शिवपुरी बैराड़: नगर में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणेश उत्सव का समापन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ। गणेशोत्सव के अंतिम दिन स्थानीय बैराड़ तालाब पर गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम के बिंदु: श्रद्धालुओं का सैलाब: बप्पा के विसर्जन के लिए सुबह से ही बैराड़ तालाब पर भक्तों का तांता लगा रहा। 'गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भक्तिमय माहौल: युवाओं, महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने नम आंखों और भारी मन से अपने आराध्य को अगले साल फिर आने का न्योता देते हुए विदाई दी। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रशासनिक सहयोग: सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए बैराड़ पुलिस टीम, तहसील के कर्मचारी और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे, जिससे विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।2
- डाइट शिवपुरी में प्रशिक्षण का आयोजन कक्षा 6 से 8 के पढ़ने वाले शिक्षकों के नाम शैक्षिक संवाद में टीएलएम के माध्यम से शिक्षण पर जोर शैक्षिक संभाग का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण डाइट में हुआ संपन्न शिवपुरी---- राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी में एक दिवसीय कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के 140 सहजकर्ता सहित विकासखंड के 8 बीएससी व बीआरसीसी ने सहभागिता की। सहजकर्ता अपने-अपने जन शिक्षा केंद्रों पर 26 सितंबर शनिवार को शैक्षिक संवाद का आयोजन करेंगे। जिसमें कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षक भाग लेंगे। डाइट प्राचार्य एम यू शरीफ ने कहा कि जब बच्चा शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग करता है तो इससे उसकी समझ तो बनती ही है साथ में उसे स्वयं करके सीखने व स्वतंत्र अभिव्यक्ति के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। जिला शिक्षा केंद्र के ऐपीसी अकादमिक मुकेश पाठक ने कहा कि शैक्षिक संवाद के दौरान सीखी हुई बातें कक्षा कक्ष तक अवश्य ले जाएं तभी बच्चों की समझ विकसित होगी। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर महावीर मुदगल, संजय श्रीवास्तव, राम लखन राठौर, दिनेश गुप्ता, रमेश कुशवाह, रवि शर्मा द्वारा टीएलएम के उपयोग की प्रक्रिया जोयफुल लर्निंग हेतु एक पहल, पोस्ट वर्क पर चर्चा, केस स्टडी शैक्षिक संवाद आयोजन करने के डिजाइन सिद्धांत व शैक्षिक संवाद के उद्देश्य सहित माह के विषय सीखने की प्रक्रिया में टीएलएम पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पीपल्स संस्था भोपाल के शैक्षिक संवाद के जिला प्रभारी जयप्रकाश चक्रधारी, वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र गुप्ता, जिला प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती सरिता लोधी, प्रशांत गुप्ता, अनीता गुप्ता, बबलू आदिवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।1
- जनसुनवाई के दौरान वाटर कूलर खाली; दिव्यांग बोला- बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ा शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले भर से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं लेकिन यहां फरियादियों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। परिसर में लगा वाटर कूलर खाली पड़ा था। खनियाधाना से आए एक दिव्यांग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनसुनवाई में अपनी5 समस्या लेकर आए हैं, लेकिन यहां पानी तक की व्यवस्था नहीं है और बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।1
- विकसित भारत जनसेवा अभियान में 142 लोगों की स्वास्थ्य जांच किशनगंज पंचायत समिति कार्यालय परिसर में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन 22 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। आवास योजना की पहली व दूसरी किस्त जारी की गई, जबकि व्यक्तिगत शौचालय की 10 स्वीकृतियां जारी हुईं। चिकित्सा विभाग ने 62 पुरुषों और 80 महिलाओं की जांच की। खाद्य विभाग ने 5 एलपीजी व 4 आधार सीडिंग तथा 6 ई-केवाईसी की। शिविर में बीडीओ पन्नालाल मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1