Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज
SHEOPUR NEWS FIRST
श्योपुर में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज
More news from राजस्थान and nearby areas
- किशनगंज में प्रधान पद की लॉटरी, सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित पंचायत समिति किशनगंज क्षेत्र में प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी बुधवार को बारां में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के नेतृत्व में निकाली गई। लॉटरी में किशनगंज पंचायत समिति के प्रधान पद को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। सामान्य सीट आने से अब प्रधान पद के दावेदारों में भी हलचल बढ़ गई है।1
- शाहाबाद कस्बे में धूमधाम से निकाले देव विमान, जगह-जगह हुआ स्वागत शाहाबाद कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को देव विमान धूमधाम से कस्बे में होकर निकले गए। सर्वप्रथम 7 मंदिरों के देव विमान सजाए गए जिसके बाद लगभग 1:30 बजे देव विमान की मंदिरों पर आरती कर विमान को मंदिर से रवाना किया गया। आरती के बाद सभी विमान श्रीराम जानकी मंदिर के आगे एकत्रित हुए वहां से सभी विमान एक साथ रंगारंग भजन कीर्तन मंडली के साथ रंगारंग भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए मुख्य बाजार होते हुए शाहाबाद बस स्टैंड के पास स्थित नदी पर पहुंचे। जहां सभी विमानों का बिहार कराया गया एवं सभी की सामूहिक रूप से आरती की गई इस दौरान जगह-जगह दिव्यमनों का स्वागत भी किया गया। शाहाबाद उपखंड के अन्य कसबों एवं गावों में भी देव विमान धूमधाम से निकले गए। इसके बाद सभी विमानों को वापस मंदिर में पहुंचाया गया जहां आरती कर विमानों को झूले पर झूलाया गया।4
- सारंगपुर पंचायत में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल: चंदे से बनी बाउंड्री, निजी खर्च से डाले रास्ते और अधूरी चौपाल पर राशि निकालने के आरोप श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर में पंचायत के विकास कार्यों एवं भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई कार्यों के नाम पर राशि निकाले जाने के बावजूद मौके पर अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं कराए गए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर कराया था। आरोप है कि इसके बावजूद सरपंच एवं सचिव द्वारा इसी बाउंड्री के नाम पर पंचायत की राशि निकाल ली गई। ग्रामीणों ने संबंधित भुगतान एवं निर्माण कार्य का सत्यापन कराने की मांग की है। इसी तरह ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के खराब रास्तों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से रास्तों में मिट्टी एवं अन्य सामग्री डलवाई थी, लेकिन इसके बावजूद संबंधित कार्य के नाम पर पंचायत से राशि निकाले जाने का आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत रिकॉर्ड में यदि इन कार्यों के नाम पर भुगतान दर्ज है तो मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए। *सारंगपुर-ऐता मार्ग के निर्माण पर भी सवाल* ग्रामीणों ने सारंगपुर से ऐता जाने वाले मार्ग को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मार्ग निर्माण के नाम पर राशि निकाली गई, लेकिन मौके पर अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं कराया गया। रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *न सफाई, न नाली निर्माण, घरों में भर रहा पानी* ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई एवं नाली निर्माण की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि नालियों का निर्माण नहीं होने और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों के आसपास एवं रास्तों में भर रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने नाली निर्माण एवं नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। *आधी-अधूरी चौपाल पर भी राशि निकालने का आरोप* ग्रामीणों ने गांव में बनाई गई चौपाल के निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चौपाल का निर्माण अभी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि उसके नाम पर राशि निकाले जाने की बात सामने आ रही है।ग्रामीणों ने चौपाल सहित पंचायत के सभी निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत में स्वीकृत कार्यों, माप पुस्तिका, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण एवं मौके पर हुए निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि पंचायत में किन कार्यों के लिए कितनी राशि स्वीकृत एवं खर्च की गई तथा मौके पर वास्तव में कितना कार्य हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और जांच के बाद पंचायत के विकास कार्यों एवं भुगतानों की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।4
- पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता पलाई में वीर तेजाजी महाराज के तीन दिवसीय मेले के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में सोनवा टीम ने पीपलू को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹21 हजार और उपविजेता को ₹11 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में टोंक व बूंदी जिले की कई टीमों ने हिस्सा लिया।1
- हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी! गंगापुर सिटी: हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी! गंगापुर सिटी: शहर के वार्ड नंबर 38, त्रिलोक नगर में इन दिनों बाशिंदे खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। महादेव जी के प्रसिद्ध मंदिर और राशन डीलर की दुकान के मुख्य आम रास्ते पर स्थित बिजली का जर्जर पोल ऊपर से पूरी तरह टूटकर कभी भी जमींदोज होने की कगार पर पहुँच चुका है। नया खंभा खड़ा कर भूल गया विभाग, झूलते तार बने 'यमदूत' लापरवाही की इंतहा देखिए कि विद्युत विभाग ने पुराने खंभे के बगल में नया पोल तो गाड़ दिया, मगर महीनों बीत जाने के बाद भी उस पर तारों की शिफ्टिंग नहीं की गई। पुराने चटके हुए खंभे पर ही हाई-टेंशन और घरेलू बिजली के भारी तारों का भयानक खिंचाव बना हुआ है। चालू लाइन में हर पल दौड़ रहा करंट सीधे तौर पर राहगीरों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। तेज हवा का एक झोंका और बिखर जाएगी तबाही स्थानीय निवासी गौरीशंकर और बंटी सहित कई नागरिकों ने रोष जताते हुए कहा कि यह कोई मामूली गली नहीं, बल्कि सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों का मुख्य आवागमन मार्ग है। हल्का सा अंधड़ या बारिश आते ही यह खंभा ताश के पत्तों की तरह ढह सकता है, जिससे इलाके में भयंकर करंट फैलने और बड़े जन-धन के नुकसान की आशंका है। क्या किसी बड़ी लाश के गिरने का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार? मोहल्लेवासियों का कहना है कि बार-बार विभाग और संबंधित कनिष्ठ अभियंता (JEN) को गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। लोगों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तुरंत प्रभाव से तारों को नए पोल पर शिफ्ट कर इस खतरे को नहीं हटाया गया, तो किसी भी अनहोनी की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।1
- पैंथर का मूवमेंट शिकार से ग्रामीणों में दहशत का माहौल: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के पीलवा नदी गांव में लगातार पैंथर का मूवमेंट जानवरों को बनाया अपना शिकार शिकायत के बाद भी वन विभाग बेखबर नहीं लगा पिंजरा1
- *पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित* *पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित*1
- विकसित भारत जनसेवा अभियान में 142 लोगों की स्वास्थ्य जांच किशनगंज पंचायत समिति कार्यालय परिसर में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन 22 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। आवास योजना की पहली व दूसरी किस्त जारी की गई, जबकि व्यक्तिगत शौचालय की 10 स्वीकृतियां जारी हुईं। चिकित्सा विभाग ने 62 पुरुषों और 80 महिलाओं की जांच की। खाद्य विभाग ने 5 एलपीजी व 4 आधार सीडिंग तथा 6 ई-केवाईसी की। शिविर में बीडीओ पन्नालाल मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- जल झूलनी एकादशी पर निकले ठाकुरजी के डोले,उमड़ा सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गांव और कस्बो में जलझूलनी एकादशी ठाकुर जी के निकले डोले में नगर भ्रमण कहीं रथ में तो कहीं श्रद्धालुओं के कंधे पर ठाकुरजी1