logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित* *पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित*

14 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
14 hrs ago

*पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित* *पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित*

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालड़ा रेंज से बड़ी खबर है। बुधवार शाम मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 मजदूर घायल हो गए। हादसे में महिलाएं भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, मजदूर तालड़ा रेंज में पौधों की निराई-गुड़ाई का काम करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे चढ़ाई पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा के अनुसार, अस्पताल प्रशासन को शाम करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद स्टाफ को बुलाकर ट्रॉमा सेंटर में उपचार की व्यवस्थाएं की गईं। कुल 15 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें गुड्डी और लखन की हालत गंभीर बताई गई। चोटों से लगातार खून बहने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जबकि 13 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं डीएफओ मानस सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्घटना में चतरू (30) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा, मुकेशी बाई (37) पत्नी पृथ्वीराज मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (20) पत्नी नवल गुर्जर निवासी तालड़ा, गोरा देवी (21) पत्नी पन्नालाल गुर्जर निवासी तालड़ा, रामखिलाड़ी (42) पुत्र किशोर मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (38) पत्नी गणेश सैन निवासी तालड़ा, लाखन सिंह (17) पुत्र हंसराज गुर्जर निवासी तालड़ा, मुक्ति देवी (40) पत्नी भरतलाल मीणा निवासी डूंगरी, रामसुखी देवी (42) पत्नी कालूराम गुर्जर निवासी तालड़ा, विक्रम (18) पुत्र रामफूल गुर्जर निवासी तालड़ा, लखन प्रजापत (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी तालड़ा, रमेश (60) पुत्र गोट्या निवासी डूंगरी और चतरू (25) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा घायल हो गए।
    1
    सवाई माधोपुर  रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालड़ा रेंज से बड़ी खबर है। बुधवार शाम मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 मजदूर घायल हो गए। हादसे में महिलाएं भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, मजदूर तालड़ा रेंज में पौधों की निराई-गुड़ाई का काम करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे चढ़ाई पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा के अनुसार, अस्पताल प्रशासन को शाम करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद स्टाफ को बुलाकर ट्रॉमा सेंटर में उपचार की व्यवस्थाएं की गईं।
कुल 15 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें गुड्डी और लखन की हालत गंभीर बताई गई। चोटों से लगातार खून बहने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जबकि 13 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
वहीं डीएफओ मानस सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्घटना में चतरू (30) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा, मुकेशी बाई (37) पत्नी पृथ्वीराज मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (20) पत्नी नवल गुर्जर निवासी तालड़ा, गोरा देवी (21) पत्नी पन्नालाल गुर्जर निवासी तालड़ा, रामखिलाड़ी (42) पुत्र किशोर मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (38) पत्नी गणेश सैन निवासी तालड़ा, लाखन सिंह (17) पुत्र हंसराज गुर्जर निवासी तालड़ा, मुक्ति देवी (40) पत्नी भरतलाल मीणा निवासी डूंगरी, रामसुखी देवी (42) पत्नी कालूराम गुर्जर निवासी तालड़ा, विक्रम (18) पुत्र रामफूल गुर्जर निवासी तालड़ा, लखन प्रजापत (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी तालड़ा, रमेश (60) पुत्र गोट्या निवासी डूंगरी और चतरू (25) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा घायल हो गए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • हनुमान मंदिर में सजी बालाजी की मनमोहक झांकी सारसोप। कस्बे के हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ बालाजी महाराज की मनमोहक झांकी सजाई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाकर फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार कर झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बालाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद चढ़ाया और आरती में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। झांकी को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
    1
    हनुमान मंदिर में सजी बालाजी की मनमोहक झांकी

सारसोप। कस्बे के हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ बालाजी महाराज की मनमोहक झांकी सजाई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाकर फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार कर झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बालाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद चढ़ाया और आरती में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। झांकी को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • डोल ग्यारस पर श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब, मंदिरों में गूंजे जयकारे—भक्ति में रंगा सवाई माधोपुर Sawai Madhopur। डोल ग्यारस पर विशेष समाचार सवाई माधोपुर। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डोल ग्यारस के अवसर पर भगवान के विग्रह को आकर्षक श्रृंगार कर पालकी एवं डोल में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। विभिन्न स्थानों पर निकली धार्मिक शोभायात्राओं में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डोल ग्यारस के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों एवं बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।
    4
    डोल ग्यारस पर श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब, मंदिरों में गूंजे जयकारे—भक्ति में रंगा सवाई माधोपुर
Sawai Madhopur। डोल ग्यारस पर विशेष समाचार
सवाई माधोपुर। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
डोल ग्यारस के अवसर पर भगवान के विग्रह को आकर्षक श्रृंगार कर पालकी एवं डोल में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। विभिन्न स्थानों पर निकली धार्मिक शोभायात्राओं में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
डोल ग्यारस के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों एवं बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पैंथर का मूवमेंट शिकार से ग्रामीणों में दहशत का माहौल: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के पीलवा नदी गांव में लगातार पैंथर का मूवमेंट जानवरों को बनाया अपना शिकार शिकायत के बाद भी वन विभाग बेखबर नहीं लगा पिंजरा
    1
    पैंथर का मूवमेंट शिकार से ग्रामीणों में दहशत का माहौल: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के पीलवा नदी गांव में लगातार पैंथर का मूवमेंट जानवरों को बनाया अपना शिकार शिकायत के बाद भी वन विभाग बेखबर नहीं लगा पिंजरा
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता पलाई में वीर तेजाजी महाराज के तीन दिवसीय मेले के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में सोनवा टीम ने पीपलू को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹21 हजार और उपविजेता को ₹11 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में टोंक व बूंदी जिले की कई टीमों ने हिस्सा लिया।
    1
    पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच
सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता
पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच
सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता
पलाई में वीर तेजाजी महाराज के तीन दिवसीय मेले के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
फाइनल मुकाबले में सोनवा टीम ने पीपलू को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम को ₹21 हजार और उपविजेता को ₹11 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में टोंक व बूंदी जिले की कई टीमों ने हिस्सा लिया।
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • डोल एकादशी पर द्वारकाधीश का विमान निकला, श्रद्धालु भजनों धुन पर नाचते गाते चल रहे थे लाखेरी - मंगलवार को डोल एकादशी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेगर समाज द्वारा 56 वी डोल यात्रा विमान जुलूस निकाला। इस विमान जुलूस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सभी समाज द्वारा एकादशी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में जागरण तथा भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकादशी के दिन समाज के मंदिर समिति की ओर से विमान हेतु पालकी को भव्य रूप से सजाया गया।इसके बाद भगवान द्वारकाधीश भगवान को विमान में विराजित कराया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर द्वारकाधीश भगवान के विमान को रवाना किया। डोल यात्रा में सभी स्त्री पुरुष डीजे पर भजनों की धुन पर नाचते गाते और द्वारकाधीश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस जुलूस मार्ग पर समाज के अलावा अन्य सभी समाज के श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर भगवान द्वारिकाधीश की पूजा कर प्रसाद तथा दक्षिणा चढ़ाते हुई गंतव्य स्थान जलदाय विभाग के कार्यालय के पास स्थित रेगर समाज की बगीची पर पहुंचा जहां पर द्वारिकाधीश भगवान की आरती की गई।इसके पश्चात विमान वहां से रवाना हो कर वापिस मंदिर पर पहुंचा। इस दौरान समाज द्वारा भंडारे का आयोजन भी रखा गया।
    4
    डोल एकादशी पर द्वारकाधीश का विमान निकला, श्रद्धालु भजनों धुन पर नाचते गाते चल रहे थे 
लाखेरी - मंगलवार को डोल एकादशी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेगर समाज द्वारा 56 वी डोल यात्रा विमान जुलूस निकाला। इस विमान जुलूस के कार्यक्रमों की  श्रृंखला में सभी समाज द्वारा एकादशी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में जागरण तथा भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकादशी के दिन समाज के मंदिर समिति की ओर से विमान हेतु पालकी को भव्य रूप से सजाया गया।इसके बाद भगवान द्वारकाधीश 
भगवान को विमान में विराजित कराया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर द्वारकाधीश भगवान के विमान को रवाना किया। डोल यात्रा में सभी स्त्री पुरुष डीजे पर भजनों की धुन पर नाचते गाते और द्वारकाधीश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस जुलूस मार्ग पर समाज के अलावा अन्य सभी समाज के श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर भगवान द्वारिकाधीश की पूजा कर प्रसाद तथा दक्षिणा चढ़ाते हुई गंतव्य स्थान जलदाय विभाग के कार्यालय के पास स्थित रेगर समाज की बगीची पर पहुंचा जहां पर द्वारिकाधीश भगवान की आरती की गई।इसके पश्चात विमान वहां से रवाना हो कर वापिस मंदिर पर पहुंचा। इस दौरान समाज द्वारा भंडारे का आयोजन भी रखा गया।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी! गंगापुर सिटी: हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी! गंगापुर सिटी: शहर के वार्ड नंबर 38, त्रिलोक नगर में इन दिनों बाशिंदे खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। महादेव जी के प्रसिद्ध मंदिर और राशन डीलर की दुकान के मुख्य आम रास्ते पर स्थित बिजली का जर्जर पोल ऊपर से पूरी तरह टूटकर कभी भी जमींदोज होने की कगार पर पहुँच चुका है। नया खंभा खड़ा कर भूल गया विभाग, झूलते तार बने 'यमदूत' लापरवाही की इंतहा देखिए कि विद्युत विभाग ने पुराने खंभे के बगल में नया पोल तो गाड़ दिया, मगर महीनों बीत जाने के बाद भी उस पर तारों की शिफ्टिंग नहीं की गई। पुराने चटके हुए खंभे पर ही हाई-टेंशन और घरेलू बिजली के भारी तारों का भयानक खिंचाव बना हुआ है। चालू लाइन में हर पल दौड़ रहा करंट सीधे तौर पर राहगीरों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। तेज हवा का एक झोंका और बिखर जाएगी तबाही स्थानीय निवासी गौरीशंकर और बंटी सहित कई नागरिकों ने रोष जताते हुए कहा कि यह कोई मामूली गली नहीं, बल्कि सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों का मुख्य आवागमन मार्ग है। हल्का सा अंधड़ या बारिश आते ही यह खंभा ताश के पत्तों की तरह ढह सकता है, जिससे इलाके में भयंकर करंट फैलने और बड़े जन-धन के नुकसान की आशंका है। क्या किसी बड़ी लाश के गिरने का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार? मोहल्लेवासियों का कहना है कि बार-बार विभाग और संबंधित कनिष्ठ अभियंता (JEN) को गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। लोगों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तुरंत प्रभाव से तारों को नए पोल पर शिफ्ट कर इस खतरे को नहीं हटाया गया, तो किसी भी अनहोनी की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।
    1
    हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी!
गंगापुर सिटी:
हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी!
गंगापुर सिटी:
शहर के वार्ड नंबर 38, त्रिलोक नगर में इन दिनों बाशिंदे खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। महादेव जी के प्रसिद्ध मंदिर और राशन डीलर की दुकान के मुख्य आम रास्ते पर स्थित बिजली का जर्जर पोल ऊपर से पूरी तरह टूटकर कभी भी जमींदोज होने की कगार पर पहुँच चुका है।  
नया खंभा खड़ा कर भूल गया विभाग, झूलते तार बने 'यमदूत'
लापरवाही की इंतहा देखिए कि विद्युत विभाग ने पुराने खंभे के बगल में नया पोल तो गाड़ दिया, मगर महीनों बीत जाने के बाद भी उस पर तारों की शिफ्टिंग नहीं की गई। पुराने चटके हुए खंभे पर ही हाई-टेंशन और घरेलू बिजली के भारी तारों का भयानक खिंचाव बना हुआ है। चालू लाइन में हर पल दौड़ रहा करंट सीधे तौर पर राहगीरों की जान से खिलवाड़ कर रहा है।  
तेज हवा का एक झोंका और बिखर जाएगी तबाही
स्थानीय निवासी गौरीशंकर और बंटी सहित कई नागरिकों ने रोष जताते हुए कहा कि यह कोई मामूली गली नहीं, बल्कि सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों का मुख्य आवागमन मार्ग है। हल्का सा अंधड़ या बारिश आते ही यह खंभा ताश के पत्तों की तरह ढह सकता है, जिससे इलाके में भयंकर करंट फैलने और बड़े जन-धन के नुकसान की आशंका है।  
क्या किसी बड़ी लाश के गिरने का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार?
मोहल्लेवासियों का कहना है कि बार-बार विभाग और संबंधित कनिष्ठ अभियंता (JEN) को गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। लोगों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तुरंत प्रभाव से तारों को नए पोल पर शिफ्ट कर इस खतरे को नहीं हटाया गया, तो किसी भी अनहोनी की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • निर्वाचन प्रक्रिया एवं आचार संहिता के दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के साथ-कथित अभद्रता एवं धमकी की घटना में FIR, चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा आगामी चुनावों को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के संबंध में। सवाई माधोपुर दिनांक 22.09.2026 को नगर परिषद सवाई माधोपुर में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की, अभद्रता एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किया गया। घटना के दौरान कथित रूप से अधिकारी से कहा गया- "तू हमें जानता नहीं है... हम बेकाबू हो गए तो किसी के काबू में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री को फोन करके तेरा इलाज करवाएंगे। तू कौन होता है हमें रोकने वाला?" उक्त कथनों एवं घटनाक्रम की वास्तविकता मूल वीडियो, CCTV एवं प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच का विषय है। यदि घटना प्रमाणित होती है तो यह कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर मामला है। सबसे गंभीर तथ्य यह है कि घटना जिला मुख्यालय पर, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लागू आचार संहिता के दौरान तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसके बावजूद तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक जवाबदेही का विषय है। अन्य चुनावी शिकायतें नगर परिषद चुनाव के दौरान कथित बाड़ाबंदी, पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाने तथा मतदान के दौरान कुछ मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोकने/प्रभावित करने की शिकायतें भी सामने आई। इन संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। अतः इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है। हमारी प्रमुख मांगें 22.09.2026 की घटना पर तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर दोष प्रमाणित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाए। सवाई माधोपुर, राजस्थान। विषय :- निर्वाचन प्रक्रिया एवं आचार संहिता के दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के साथ-कथित अभद्रता एवं धमकी की घटना में FIR, चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा आगामी चुनावों को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के संबंध में। महोदय, हम आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि दिनांक 22.09.2026 को नगर परिषद सवाई माधोपुर में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की, अभद्रता एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किया गया। घटना के दौरान कथित रूप से अधिकारी से कहा गया- "तू हमें जानता नहीं है... हम बेकाबू हो गए तो किसी के काबू में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री को फोन करके तेरा इलाज करवाएंगे। तू कौन होता है हमें रोकने वाला?" उक्त कथनों एवं घटनाक्रम की वास्तविकता मूल वीडियो, CCTV एवं प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच का विषय है। यदि घटना प्रमाणित होती है तो यह कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर मामला है। सबसे गंभीर तथ्य यह है कि घटना जिला मुख्यालय पर, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लागू आचार संहिता के दौरान तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसके बावजूद तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक जवाबदेही का विषय है। अन्य चुनावी शिकायतें नगर परिषद चुनाव के दौरान कथित बाड़ाबंदी, पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाने तथा मतदान के दौरान कुछ मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोकने/प्रभावित करने की शिकायतें भी सामने आई। इन संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। अतः इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है। हमारी प्रमुख मांगें 22.09.2026 की घटना पर तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर दोष प्रमाणित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    1
    निर्वाचन प्रक्रिया एवं आचार संहिता के दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के साथ-कथित अभद्रता एवं धमकी की घटना में FIR, चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा आगामी चुनावों को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के संबंध में।
सवाई माधोपुर दिनांक 22.09.2026 को नगर परिषद सवाई माधोपुर में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की, अभद्रता एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किया गया।
घटना के दौरान कथित रूप से अधिकारी से कहा गया-
"तू हमें जानता नहीं है... हम बेकाबू हो गए तो किसी के काबू में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री को फोन करके तेरा इलाज करवाएंगे। तू कौन होता है हमें रोकने वाला?"
उक्त कथनों एवं घटनाक्रम की वास्तविकता मूल वीडियो, CCTV एवं प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच का विषय है। यदि घटना प्रमाणित होती है तो यह कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर मामला है।
सबसे गंभीर तथ्य यह है कि घटना जिला मुख्यालय पर, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लागू आचार संहिता के
दौरान तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसके बावजूद तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक जवाबदेही का विषय है।
अन्य चुनावी शिकायतें
नगर परिषद चुनाव के दौरान कथित बाड़ाबंदी, पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाने तथा मतदान के दौरान कुछ मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोकने/प्रभावित करने की शिकायतें भी सामने आई। इन संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं।
अतः इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है।
हमारी प्रमुख मांगें
22.09.2026 की घटना पर तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए।
मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर दोष
प्रमाणित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
सवाई माधोपुर, राजस्थान।
विषय :- निर्वाचन प्रक्रिया एवं आचार संहिता के दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के साथ-कथित अभद्रता एवं धमकी की घटना में FIR, चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा आगामी चुनावों को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के संबंध में।
महोदय,
हम आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि दिनांक 22.09.2026 को नगर परिषद सवाई माधोपुर में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की, अभद्रता एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किया गया।
घटना के दौरान कथित रूप से अधिकारी से कहा गया-
"तू हमें जानता नहीं है... हम बेकाबू हो गए तो किसी के काबू में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री को फोन करके तेरा इलाज करवाएंगे। तू कौन होता है हमें रोकने वाला?"
उक्त कथनों एवं घटनाक्रम की वास्तविकता मूल वीडियो, CCTV एवं प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच का विषय है। यदि घटना प्रमाणित होती है तो यह कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर मामला है।
सबसे गंभीर तथ्य यह है कि घटना जिला मुख्यालय पर, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लागू आचार संहिता के
दौरान तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसके बावजूद तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक जवाबदेही का विषय है।
अन्य चुनावी शिकायतें
नगर परिषद चुनाव के दौरान कथित बाड़ाबंदी, पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाने तथा मतदान के दौरान कुछ मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोकने/प्रभावित करने की शिकायतें भी सामने आई। इन संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं।
अतः इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है।
हमारी प्रमुख मांगें
22.09.2026 की घटना पर तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए।
मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर दोष
प्रमाणित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.