डोल ग्यारस पर श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब, मंदिरों में गूंजे जयकारे—भक्ति में रंगा सवाई माधोपुर Sawai Madhopur। डोल ग्यारस पर विशेष समाचार सवाई माधोपुर। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डोल ग्यारस के अवसर पर भगवान के विग्रह को आकर्षक श्रृंगार कर पालकी एवं डोल में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। विभिन्न स्थानों पर निकली धार्मिक शोभायात्राओं में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डोल ग्यारस के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों एवं बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।
डोल ग्यारस पर श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब, मंदिरों में गूंजे जयकारे—भक्ति में रंगा सवाई माधोपुर Sawai Madhopur। डोल ग्यारस पर विशेष समाचार सवाई माधोपुर। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही
मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डोल ग्यारस के अवसर पर भगवान के विग्रह को आकर्षक श्रृंगार कर पालकी एवं डोल में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ
भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। विभिन्न स्थानों पर निकली धार्मिक शोभायात्राओं में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, बच्चों और युवाओं
ने भी धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डोल ग्यारस के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों एवं बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।
- जल झूलनी एकादशी पर निकले ठाकुरजी के डोले,उमड़ा सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गांव और कस्बो में जलझूलनी एकादशी ठाकुर जी के निकले डोले में नगर भ्रमण कहीं रथ में तो कहीं श्रद्धालुओं के कंधे पर ठाकुरजी1
- श्योपुर में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज1
- टोंक: जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, बोले— "जनसेवा जारी रहेगी टोंक। भगत सिंह सेना सुप्रीमों एवं किसान नेता नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संकल्पों, हालिया विवादों और भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि राजनीति में केवल चुनाव हराकर ही नहीं, बल्कि किसी निर्दोष व्यक्ति को किसी झूठे मामले में फंसाकर भी उसकी "राजनीतिक हत्या" की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगे भी हाईकोर्ट की शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे। झालावाड़ में हुए घटनाक्रम की व्याख्या करते हुए नरेश मीणा ने बताया कि समरावता प्रकरण के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के तहत कई आंदोलनों से दूरी बनाई रखी थी। हालांकि, झालावाड़ में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद वे खुद को रोक नहीं पाए और मृतक स्कूली बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद उनकी जमानत निरस्त हो गई थी। नरेश मीणा ने कहा कि जिस राजनीतिक बदलाव की बात वे करते आए हैं, उसकी शुरुआत उनके साथी और बारां नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कमल राठौर ने हाड़ौती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर कर दी है। अब वे स्वयं और उनके साथी पूरी ताकत के साथ पंचायत राज चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य राजनीति में अच्छे लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। लोग हम पर विश्वास करते हैं और उनके इस भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे।"1
- हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज श्योपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित चौपड़ गणेश मंदिर के पास बुधवार को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बेदखली की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मंदिर के समीप चौराहे पर स्थित दो दुकानों को पहले खाली कराया गया, इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर दोनों दुकानों को जमींदोज कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका का अमला मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर तहसीलदार दीपेश धाकड़, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका की टीम मौजूद रही। बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि/संपत्ति पुलिस विभाग की संपत्ति है और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने दुकानों को खाली कराने के बाद बुलडोजर की मदद से उन्हें जमींदोज कर दिया। इरशाद पठान हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौपड़ गणेश मंदिर के पास दो दुकानें जमींदोज श्योपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित चौपड़ गणेश मंदिर के पास बुधवार को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बेदखली की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मंदिर के समीप चौराहे पर स्थित दो दुकानों को पहले खाली कराया गया, इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर दोनों दुकानों को जमींदोज कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका का अमला मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर तहसीलदार दीपेश धाकड़, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका की टीम मौजूद रही। बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि/संपत्ति पुलिस विभाग की संपत्ति है और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने दुकानों को खाली कराने के बाद बुलडोजर की मदद से उन्हें जमींदोज कर दिया। इरशाद पठान1
- सचिन पायलट के गढ़ टोंक में कांग्रेस के मयंक गोयल बने सभापति। आज हुए चुनाव में टोंक नगर परिषद के नए सभापति कांग्रेस के मयंक गोयल बने उन्होंने टोंक के विकास के लिए क्या कहा देखें वीडियो। #TonkNews #टोंक #tonk #reel #वायरल #follower #foryoupageシ #चुनाव #कांग्रेस #भाजपा #सरकार #इंस्टाग्राम #facebookviral #facebookpost1
- Post by Anil Kumar journalist1
- *पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित* *पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित*1
- नवनिर्वाचित उपसभापति ने पेन बाटें , कहा विकास के लिए नया अध्याय इसी से लिखा जाएगा। टोंक के विकास के लिए निर्वाचित उपसभापति कांग्रेस प्रत्याशी फरजाना सईद ने सभी पार्षदों को पेन वितरित हुए कहा कि इस पेन की कीमत बहुत अधिक है यह टोंक के विकास के लिए हैं1
- 70 वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र- छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पूर्ण अनुशासन के साथ खेल अच्छा प्रदर्शन किया आह्वान 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आज पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में शुभारंभ -- 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27का उद्घाटन आज प्रतियोगिता केंद्र पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट द्वारा किया गया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री रत्तीराम मीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केंद्र पर 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें बास्केटबाल, वालीबाल, बॉक्सिंग और कराटे के इवेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल में 19 टीमों के 180 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, वॉलीबाल में 41 टीमों के कुल 484 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, कराटे में कुल 05 छात्र छात्राएं तथा बॉक्सिंग में कुल 45 छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रकार प्रतियोगिता के लिए कुल 714 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है जिसमें 529 छात्र एवं 185 छात्राएं हैं। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संयोजक महोदय ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि दौसा जिले की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर हमें मिला है। उन्होंने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ खेल में अच्छा प्रदर्शन करने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए खेल में जीत-हार की परवाह किए बिना श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की विभाग की ओर से खेलों के सफल आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी और अच्छे खिलाड़ियों को सदैव आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिले भर से आए हुए खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया और अपनी टीमों के झंडे लेकर अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता स्थल पर प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया जो कि दिनांक 26 सितंबर को समापन के पश्चात उतार कर राज्य स्तर पर जाने वाली टीमों को सौपा जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की भी घोषणा की। खिलाड़ी छात्रा कोमल सैनी द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात निकाले गए ड्रा के अनुसार प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, राजेश मिश्रा, राम भरोसी मीना, राम लखन मीना, चेतना बंसीवाल, उषा शर्मा, कमलेश कुमार बैरवा, चौथमल मीना, उमाशंकर शर्मा तथा उप- प्राचार्य मोहन उपाध्याय, बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीना, प्रकाश चंद्र बैरवा, अरविंद कुमार मीना प्रतिनियुक्त स्टाफ, शारीरिक शिक्षक, स्थानीय विद्यालय स् तोटाफ तथा गणमान्य नागरिक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा एवं सुनील कुमार शर्मा व्याख्याता ने किया।4