logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोंक: जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, बोले— "जनसेवा जारी रहेगी टोंक। भगत सिंह सेना सुप्रीमों एवं किसान नेता नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संकल्पों, हालिया विवादों और भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि राजनीति में केवल चुनाव हराकर ही नहीं, बल्कि किसी निर्दोष व्यक्ति को किसी झूठे मामले में फंसाकर भी उसकी "राजनीतिक हत्या" की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगे भी हाईकोर्ट की शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे। झालावाड़ में हुए घटनाक्रम की व्याख्या करते हुए नरेश मीणा ने बताया कि समरावता प्रकरण के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के तहत कई आंदोलनों से दूरी बनाई रखी थी। हालांकि, झालावाड़ में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद वे खुद को रोक नहीं पाए और मृतक स्कूली बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद उनकी जमानत निरस्त हो गई थी। नरेश मीणा ने कहा कि जिस राजनीतिक बदलाव की बात वे करते आए हैं, उसकी शुरुआत उनके साथी और बारां नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कमल राठौर ने हाड़ौती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर कर दी है। अब वे स्वयं और उनके साथी पूरी ताकत के साथ पंचायत राज चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य राजनीति में अच्छे लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। लोग हम पर विश्वास करते हैं और उनके इस भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे।"

6 hrs ago
user_Asha kishan gurjar
Asha kishan gurjar
Local News Reporter Tonk, Rajasthan•
6 hrs ago

टोंक: जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, बोले— "जनसेवा जारी रहेगी टोंक। भगत सिंह सेना सुप्रीमों एवं किसान नेता नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संकल्पों, हालिया विवादों और भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि राजनीति में केवल चुनाव हराकर ही नहीं, बल्कि किसी निर्दोष व्यक्ति को किसी झूठे मामले में फंसाकर भी उसकी "राजनीतिक हत्या" की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगे भी हाईकोर्ट की शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे। झालावाड़ में हुए घटनाक्रम की व्याख्या करते हुए नरेश मीणा ने बताया कि समरावता प्रकरण के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के तहत कई आंदोलनों से दूरी बनाई रखी थी। हालांकि, झालावाड़ में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद वे खुद को रोक नहीं पाए और मृतक स्कूली बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद उनकी जमानत निरस्त हो गई थी। नरेश मीणा ने कहा कि जिस राजनीतिक बदलाव की बात वे करते आए हैं, उसकी शुरुआत उनके साथी और बारां नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कमल राठौर ने हाड़ौती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर कर दी है। अब वे स्वयं और उनके साथी पूरी ताकत के साथ पंचायत राज चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य राजनीति में अच्छे लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। लोग हम पर विश्वास करते हैं और उनके इस भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे।"

More news from Rajasthan and nearby areas
  • निर्वाचन प्रक्रिया एवं आचार संहिता के दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के साथ-कथित अभद्रता एवं धमकी की घटना में FIR, चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा आगामी चुनावों को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के संबंध में। सवाई माधोपुर दिनांक 22.09.2026 को नगर परिषद सवाई माधोपुर में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की, अभद्रता एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किया गया। घटना के दौरान कथित रूप से अधिकारी से कहा गया- "तू हमें जानता नहीं है... हम बेकाबू हो गए तो किसी के काबू में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री को फोन करके तेरा इलाज करवाएंगे। तू कौन होता है हमें रोकने वाला?" उक्त कथनों एवं घटनाक्रम की वास्तविकता मूल वीडियो, CCTV एवं प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच का विषय है। यदि घटना प्रमाणित होती है तो यह कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर मामला है। सबसे गंभीर तथ्य यह है कि घटना जिला मुख्यालय पर, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लागू आचार संहिता के दौरान तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसके बावजूद तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक जवाबदेही का विषय है। अन्य चुनावी शिकायतें नगर परिषद चुनाव के दौरान कथित बाड़ाबंदी, पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाने तथा मतदान के दौरान कुछ मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोकने/प्रभावित करने की शिकायतें भी सामने आई। इन संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। अतः इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है। हमारी प्रमुख मांगें 22.09.2026 की घटना पर तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर दोष प्रमाणित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाए। सवाई माधोपुर, राजस्थान। विषय :- निर्वाचन प्रक्रिया एवं आचार संहिता के दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के साथ-कथित अभद्रता एवं धमकी की घटना में FIR, चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा आगामी चुनावों को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के संबंध में। महोदय, हम आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि दिनांक 22.09.2026 को नगर परिषद सवाई माधोपुर में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की, अभद्रता एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किया गया। घटना के दौरान कथित रूप से अधिकारी से कहा गया- "तू हमें जानता नहीं है... हम बेकाबू हो गए तो किसी के काबू में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री को फोन करके तेरा इलाज करवाएंगे। तू कौन होता है हमें रोकने वाला?" उक्त कथनों एवं घटनाक्रम की वास्तविकता मूल वीडियो, CCTV एवं प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच का विषय है। यदि घटना प्रमाणित होती है तो यह कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर मामला है। सबसे गंभीर तथ्य यह है कि घटना जिला मुख्यालय पर, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लागू आचार संहिता के दौरान तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसके बावजूद तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक जवाबदेही का विषय है। अन्य चुनावी शिकायतें नगर परिषद चुनाव के दौरान कथित बाड़ाबंदी, पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाने तथा मतदान के दौरान कुछ मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोकने/प्रभावित करने की शिकायतें भी सामने आई। इन संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। अतः इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है। हमारी प्रमुख मांगें 22.09.2026 की घटना पर तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर दोष प्रमाणित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    1
    निर्वाचन प्रक्रिया एवं आचार संहिता के दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के साथ-कथित अभद्रता एवं धमकी की घटना में FIR, चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा आगामी चुनावों को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के संबंध में।
सवाई माधोपुर दिनांक 22.09.2026 को नगर परिषद सवाई माधोपुर में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की, अभद्रता एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किया गया।
घटना के दौरान कथित रूप से अधिकारी से कहा गया-
"तू हमें जानता नहीं है... हम बेकाबू हो गए तो किसी के काबू में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री को फोन करके तेरा इलाज करवाएंगे। तू कौन होता है हमें रोकने वाला?"
उक्त कथनों एवं घटनाक्रम की वास्तविकता मूल वीडियो, CCTV एवं प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच का विषय है। यदि घटना प्रमाणित होती है तो यह कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर मामला है।
सबसे गंभीर तथ्य यह है कि घटना जिला मुख्यालय पर, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लागू आचार संहिता के
दौरान तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसके बावजूद तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक जवाबदेही का विषय है।
अन्य चुनावी शिकायतें
नगर परिषद चुनाव के दौरान कथित बाड़ाबंदी, पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाने तथा मतदान के दौरान कुछ मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोकने/प्रभावित करने की शिकायतें भी सामने आई। इन संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं।
अतः इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है।
हमारी प्रमुख मांगें
22.09.2026 की घटना पर तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए।
मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर दोष
प्रमाणित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
सवाई माधोपुर, राजस्थान।
विषय :- निर्वाचन प्रक्रिया एवं आचार संहिता के दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के साथ-कथित अभद्रता एवं धमकी की घटना में FIR, चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा आगामी चुनावों को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के संबंध में।
महोदय,
हम आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि दिनांक 22.09.2026 को नगर परिषद सवाई माधोपुर में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की, अभद्रता एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किया गया।
घटना के दौरान कथित रूप से अधिकारी से कहा गया-
"तू हमें जानता नहीं है... हम बेकाबू हो गए तो किसी के काबू में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री को फोन करके तेरा इलाज करवाएंगे। तू कौन होता है हमें रोकने वाला?"
उक्त कथनों एवं घटनाक्रम की वास्तविकता मूल वीडियो, CCTV एवं प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच का विषय है। यदि घटना प्रमाणित होती है तो यह कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर मामला है।
सबसे गंभीर तथ्य यह है कि घटना जिला मुख्यालय पर, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लागू आचार संहिता के
दौरान तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसके बावजूद तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक जवाबदेही का विषय है।
अन्य चुनावी शिकायतें
नगर परिषद चुनाव के दौरान कथित बाड़ाबंदी, पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाने तथा मतदान के दौरान कुछ मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोकने/प्रभावित करने की शिकायतें भी सामने आई। इन संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं।
अतः इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है।
हमारी प्रमुख मांगें
22.09.2026 की घटना पर तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए।
मदन प्रजापत एवं राजेश गोयल 'चक्की' सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर दोष
प्रमाणित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • जल झूलनी एकादशी पर निकले ठाकुरजी के डोले,उमड़ा सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गांव और कस्बो में जलझूलनी एकादशी ठाकुर जी के निकले डोले में नगर भ्रमण कहीं रथ में तो कहीं श्रद्धालुओं के कंधे पर ठाकुरजी
    1
    जल झूलनी एकादशी पर निकले ठाकुरजी के डोले,उमड़ा सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गांव और कस्बो में जलझूलनी एकादशी ठाकुर जी के निकले डोले में नगर भ्रमण कहीं रथ में तो कहीं श्रद्धालुओं के कंधे पर ठाकुरजी
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • 70 वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र- छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पूर्ण अनुशासन के साथ खेल अच्छा प्रदर्शन किया आह्वान 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आज पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में शुभारंभ -- 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27का उद्घाटन आज प्रतियोगिता केंद्र पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट द्वारा किया गया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री रत्तीराम मीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केंद्र पर 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें बास्केटबाल, वालीबाल, बॉक्सिंग और कराटे के इवेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल में 19 टीमों के 180 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, वॉलीबाल में 41 टीमों के कुल 484 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, कराटे में कुल 05 छात्र छात्राएं तथा बॉक्सिंग में कुल 45 छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रकार प्रतियोगिता के लिए कुल 714 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है जिसमें 529 छात्र एवं 185 छात्राएं हैं। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संयोजक महोदय ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि दौसा जिले की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर हमें मिला है। उन्होंने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ खेल में अच्छा प्रदर्शन करने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए खेल में जीत-हार की परवाह किए बिना श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की विभाग की ओर से खेलों के सफल आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी और अच्छे खिलाड़ियों को सदैव आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिले भर से आए हुए खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया और अपनी टीमों के झंडे लेकर अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता स्थल पर प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया जो कि दिनांक 26 सितंबर को समापन के पश्चात उतार कर राज्य स्तर पर जाने वाली टीमों को सौपा जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की भी घोषणा की। खिलाड़ी छात्रा कोमल सैनी द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात निकाले गए ड्रा के अनुसार प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, राजेश मिश्रा, राम भरोसी मीना, राम लखन मीना, चेतना बंसीवाल, उषा शर्मा, कमलेश कुमार बैरवा, चौथमल मीना, उमाशंकर शर्मा तथा उप- प्राचार्य मोहन उपाध्याय, बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीना, प्रकाश चंद्र बैरवा, अरविंद कुमार मीना प्रतिनियुक्त स्टाफ, शारीरिक शिक्षक, स्थानीय विद्यालय स् तोटाफ तथा गणमान्य नागरिक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा एवं सुनील कुमार शर्मा व्याख्याता ने किया।
    4
    70 वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र- छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पूर्ण अनुशासन के साथ खेल अच्छा प्रदर्शन किया आह्वान 
70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आज पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में शुभारंभ --
70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27का उद्घाटन आज प्रतियोगिता केंद्र पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट द्वारा किया गया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री रत्तीराम मीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केंद्र पर 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें बास्केटबाल, वालीबाल, बॉक्सिंग और कराटे के इवेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल में 19 टीमों के 180 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, वॉलीबाल में 41 टीमों के कुल 484 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, कराटे में कुल 05 छात्र छात्राएं तथा बॉक्सिंग में कुल 45 छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रकार प्रतियोगिता के लिए कुल 714 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है जिसमें 529 छात्र एवं 185 छात्राएं हैं। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संयोजक महोदय ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि दौसा जिले की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर हमें मिला है। उन्होंने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ खेल में अच्छा प्रदर्शन करने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए खेल में जीत-हार की परवाह किए बिना श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की विभाग की ओर से खेलों के सफल आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी और अच्छे खिलाड़ियों को सदैव आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिले भर से आए हुए खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया और अपनी टीमों के झंडे लेकर अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता स्थल पर प्रतियोगिता का ध्वजारोहण  किया जो कि दिनांक 26 सितंबर को समापन के पश्चात उतार कर राज्य स्तर पर जाने वाली टीमों को सौपा जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की भी घोषणा की। खिलाड़ी छात्रा कोमल सैनी द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात निकाले गए ड्रा के अनुसार प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, राजेश मिश्रा, राम भरोसी मीना, राम लखन मीना, चेतना बंसीवाल, उषा शर्मा, कमलेश कुमार बैरवा, चौथमल मीना, उमाशंकर शर्मा तथा उप- प्राचार्य मोहन उपाध्याय, बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीना, प्रकाश चंद्र बैरवा, अरविंद कुमार मीना प्रतिनियुक्त स्टाफ, शारीरिक शिक्षक, स्थानीय विद्यालय स् तोटाफ तथा गणमान्य नागरिक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा एवं सुनील कुमार शर्मा व्याख्याता ने किया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की शानदार प्रस्तुति, आज विशाल भंडारा डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की बह रही रस गंगा श्री कल्याण मंडल रजि. लालसोट के तत्वावधान में निकली 48वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा बुधवार को डिग्गीधाम पहुंची। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर पदयात्रियों ने कल्याण जी महाराज, डिग्गीपुरी के राजा के मंगल दर्शन किए और ध्वज चढ़ाया। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान कल्याण जी महाराज से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। यात्रा के डिग्गी पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। आज डिग्गीधाम में पदयात्रा का विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। इस दौरान कल्याण मंडल से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कल्याण भक्त मौजूद रहेंगे।
    4
    डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की शानदार प्रस्तुति, आज विशाल भंडारा
डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की बह रही रस गंगा
श्री कल्याण मंडल रजि. लालसोट के तत्वावधान में निकली 48वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा बुधवार को डिग्गीधाम पहुंची। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर पदयात्रियों ने कल्याण जी महाराज, डिग्गीपुरी के राजा के मंगल दर्शन किए और ध्वज चढ़ाया।
पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान कल्याण जी महाराज से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। यात्रा के डिग्गी पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
आज डिग्गीधाम में पदयात्रा का विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। इस दौरान कल्याण मंडल से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कल्याण भक्त मौजूद रहेंगे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • डोल एकादशी पर द्वारकाधीश का विमान निकला, श्रद्धालु भजनों धुन पर नाचते गाते चल रहे थे लाखेरी - मंगलवार को डोल एकादशी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेगर समाज द्वारा 56 वी डोल यात्रा विमान जुलूस निकाला। इस विमान जुलूस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सभी समाज द्वारा एकादशी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में जागरण तथा भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकादशी के दिन समाज के मंदिर समिति की ओर से विमान हेतु पालकी को भव्य रूप से सजाया गया।इसके बाद भगवान द्वारकाधीश भगवान को विमान में विराजित कराया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर द्वारकाधीश भगवान के विमान को रवाना किया। डोल यात्रा में सभी स्त्री पुरुष डीजे पर भजनों की धुन पर नाचते गाते और द्वारकाधीश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस जुलूस मार्ग पर समाज के अलावा अन्य सभी समाज के श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर भगवान द्वारिकाधीश की पूजा कर प्रसाद तथा दक्षिणा चढ़ाते हुई गंतव्य स्थान जलदाय विभाग के कार्यालय के पास स्थित रेगर समाज की बगीची पर पहुंचा जहां पर द्वारिकाधीश भगवान की आरती की गई।इसके पश्चात विमान वहां से रवाना हो कर वापिस मंदिर पर पहुंचा। इस दौरान समाज द्वारा भंडारे का आयोजन भी रखा गया।
    4
    डोल एकादशी पर द्वारकाधीश का विमान निकला, श्रद्धालु भजनों धुन पर नाचते गाते चल रहे थे 
लाखेरी - मंगलवार को डोल एकादशी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेगर समाज द्वारा 56 वी डोल यात्रा विमान जुलूस निकाला। इस विमान जुलूस के कार्यक्रमों की  श्रृंखला में सभी समाज द्वारा एकादशी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में जागरण तथा भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकादशी के दिन समाज के मंदिर समिति की ओर से विमान हेतु पालकी को भव्य रूप से सजाया गया।इसके बाद भगवान द्वारकाधीश 
भगवान को विमान में विराजित कराया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर द्वारकाधीश भगवान के विमान को रवाना किया। डोल यात्रा में सभी स्त्री पुरुष डीजे पर भजनों की धुन पर नाचते गाते और द्वारकाधीश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस जुलूस मार्ग पर समाज के अलावा अन्य सभी समाज के श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर भगवान द्वारिकाधीश की पूजा कर प्रसाद तथा दक्षिणा चढ़ाते हुई गंतव्य स्थान जलदाय विभाग के कार्यालय के पास स्थित रेगर समाज की बगीची पर पहुंचा जहां पर द्वारिकाधीश भगवान की आरती की गई।इसके पश्चात विमान वहां से रवाना हो कर वापिस मंदिर पर पहुंचा। इस दौरान समाज द्वारा भंडारे का आयोजन भी रखा गया।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • हनुमान मंदिर में सजी बालाजी की मनमोहक झांकी सारसोप। कस्बे के हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ बालाजी महाराज की मनमोहक झांकी सजाई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाकर फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार कर झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बालाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद चढ़ाया और आरती में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। झांकी को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
    1
    हनुमान मंदिर में सजी बालाजी की मनमोहक झांकी

सारसोप। कस्बे के हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ बालाजी महाराज की मनमोहक झांकी सजाई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाकर फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार कर झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बालाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद चढ़ाया और आरती में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। झांकी को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित* *पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026* *गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित*
    1
    *पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026*
*गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य  हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित*
*पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026*
*गंगापुर सिटी पंचायत समिति सदस्य  हेतु वार्डो का आरक्षण निर्धारित*
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • जलझुलनी एकादशी पर पालकी में निकले ठाकुरजी, गूंजे जयकारेक्षेत्र भ्रमण कर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंचे भगवान, भक्तों ने आरती कर लिया आशीर्वाद लालसोट। लांबा पाड़ा में विराजमान गरीबों के गिरधारी महाराज एवं बांके बिहारी महाराज मंगलवार को जलझुलनी एकादशी के पावन अवसर पर पालकी में सवार होकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले। जन्माष्टमी पर्व के करीब 15 दिन बाद ठाकुरजी के क्षेत्र भ्रमण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच ठाकुरजी की पालकी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने सामूहिक रूप से गरीबों के गिरधारी महाराज की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। जलझुलनी एकादशी का व्रत रखने वाले भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्री कृष्ण और ठाकुरजी के जयकारों से गूंजता रहा।
    3
    जलझुलनी एकादशी पर पालकी में निकले ठाकुरजी, गूंजे जयकारेक्षेत्र भ्रमण कर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंचे भगवान, भक्तों ने आरती कर लिया आशीर्वाद
लालसोट। लांबा पाड़ा में विराजमान गरीबों के गिरधारी महाराज एवं बांके बिहारी महाराज मंगलवार को जलझुलनी एकादशी के पावन अवसर पर पालकी में सवार होकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले। जन्माष्टमी पर्व के करीब 15 दिन बाद ठाकुरजी के क्षेत्र भ्रमण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच ठाकुरजी की पालकी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने सामूहिक रूप से गरीबों के गिरधारी महाराज की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। जलझुलनी एकादशी का व्रत रखने वाले भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्री कृष्ण और ठाकुरजी के जयकारों से गूंजता रहा।
    user_Rakesh sharma
    Rakesh sharma
    Software Developer लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • चाकसू नगर पालिका के चैयरमेन बनने पर पुष्पा शर्मा ने खेड़ापति बालाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की शुभकामनाएं की
    1
    चाकसू नगर पालिका के चैयरमेन बनने पर पुष्पा शर्मा ने खेड़ापति बालाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की शुभकामनाएं की
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.