डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की शानदार प्रस्तुति, आज विशाल भंडारा डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की बह रही रस गंगा श्री कल्याण मंडल रजि. लालसोट के तत्वावधान में निकली 48वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा बुधवार को डिग्गीधाम पहुंची। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर पदयात्रियों ने कल्याण जी महाराज, डिग्गीपुरी के राजा के मंगल दर्शन किए और ध्वज चढ़ाया। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान कल्याण जी महाराज से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। यात्रा के डिग्गी पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। आज डिग्गीधाम में पदयात्रा का विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। इस दौरान कल्याण मंडल से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कल्याण भक्त मौजूद रहेंगे।
डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की शानदार प्रस्तुति, आज विशाल भंडारा डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की बह रही रस गंगा श्री कल्याण मंडल रजि. लालसोट के तत्वावधान में निकली 48वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा बुधवार को डिग्गीधाम पहुंची। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर पदयात्रियों ने कल्याण जी महाराज, डिग्गीपुरी के राजा के मंगल दर्शन किए और ध्वज चढ़ाया। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान कल्याण जी महाराज से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। यात्रा के डिग्गी पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। आज डिग्गीधाम में पदयात्रा का विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। इस दौरान कल्याण मंडल से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कल्याण भक्त मौजूद रहेंगे।
- 70 वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र- छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पूर्ण अनुशासन के साथ खेल अच्छा प्रदर्शन किया आह्वान 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आज पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में शुभारंभ -- 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27का उद्घाटन आज प्रतियोगिता केंद्र पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट द्वारा किया गया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री रत्तीराम मीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केंद्र पर 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें बास्केटबाल, वालीबाल, बॉक्सिंग और कराटे के इवेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल में 19 टीमों के 180 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, वॉलीबाल में 41 टीमों के कुल 484 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, कराटे में कुल 05 छात्र छात्राएं तथा बॉक्सिंग में कुल 45 छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रकार प्रतियोगिता के लिए कुल 714 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है जिसमें 529 छात्र एवं 185 छात्राएं हैं। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संयोजक महोदय ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि दौसा जिले की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर हमें मिला है। उन्होंने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ खेल में अच्छा प्रदर्शन करने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए खेल में जीत-हार की परवाह किए बिना श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की विभाग की ओर से खेलों के सफल आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी और अच्छे खिलाड़ियों को सदैव आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिले भर से आए हुए खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया और अपनी टीमों के झंडे लेकर अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता स्थल पर प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया जो कि दिनांक 26 सितंबर को समापन के पश्चात उतार कर राज्य स्तर पर जाने वाली टीमों को सौपा जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की भी घोषणा की। खिलाड़ी छात्रा कोमल सैनी द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात निकाले गए ड्रा के अनुसार प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, राजेश मिश्रा, राम भरोसी मीना, राम लखन मीना, चेतना बंसीवाल, उषा शर्मा, कमलेश कुमार बैरवा, चौथमल मीना, उमाशंकर शर्मा तथा उप- प्राचार्य मोहन उपाध्याय, बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीना, प्रकाश चंद्र बैरवा, अरविंद कुमार मीना प्रतिनियुक्त स्टाफ, शारीरिक शिक्षक, स्थानीय विद्यालय स् तोटाफ तथा गणमान्य नागरिक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा एवं सुनील कुमार शर्मा व्याख्याता ने किया।4
- डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की शानदार प्रस्तुति, आज विशाल भंडारा डिग्गीधाम में चढ़ाया यात्रा का ध्वज, भजनों की बह रही रस गंगा श्री कल्याण मंडल रजि. लालसोट के तत्वावधान में निकली 48वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा बुधवार को डिग्गीधाम पहुंची। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर पदयात्रियों ने कल्याण जी महाराज, डिग्गीपुरी के राजा के मंगल दर्शन किए और ध्वज चढ़ाया। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान कल्याण जी महाराज से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। यात्रा के डिग्गी पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। आज डिग्गीधाम में पदयात्रा का विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। इस दौरान कल्याण मंडल से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कल्याण भक्त मौजूद रहेंगे।4
- जलझुलनी एकादशी पर पालकी में निकले ठाकुरजी, गूंजे जयकारेक्षेत्र भ्रमण कर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंचे भगवान, भक्तों ने आरती कर लिया आशीर्वाद लालसोट। लांबा पाड़ा में विराजमान गरीबों के गिरधारी महाराज एवं बांके बिहारी महाराज मंगलवार को जलझुलनी एकादशी के पावन अवसर पर पालकी में सवार होकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले। जन्माष्टमी पर्व के करीब 15 दिन बाद ठाकुरजी के क्षेत्र भ्रमण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच ठाकुरजी की पालकी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने सामूहिक रूप से गरीबों के गिरधारी महाराज की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। जलझुलनी एकादशी का व्रत रखने वाले भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्री कृष्ण और ठाकुरजी के जयकारों से गूंजता रहा।3
- जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली दौसा, 23 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी! गंगापुर सिटी: हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी! गंगापुर सिटी: शहर के वार्ड नंबर 38, त्रिलोक नगर में इन दिनों बाशिंदे खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। महादेव जी के प्रसिद्ध मंदिर और राशन डीलर की दुकान के मुख्य आम रास्ते पर स्थित बिजली का जर्जर पोल ऊपर से पूरी तरह टूटकर कभी भी जमींदोज होने की कगार पर पहुँच चुका है। नया खंभा खड़ा कर भूल गया विभाग, झूलते तार बने 'यमदूत' लापरवाही की इंतहा देखिए कि विद्युत विभाग ने पुराने खंभे के बगल में नया पोल तो गाड़ दिया, मगर महीनों बीत जाने के बाद भी उस पर तारों की शिफ्टिंग नहीं की गई। पुराने चटके हुए खंभे पर ही हाई-टेंशन और घरेलू बिजली के भारी तारों का भयानक खिंचाव बना हुआ है। चालू लाइन में हर पल दौड़ रहा करंट सीधे तौर पर राहगीरों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। तेज हवा का एक झोंका और बिखर जाएगी तबाही स्थानीय निवासी गौरीशंकर और बंटी सहित कई नागरिकों ने रोष जताते हुए कहा कि यह कोई मामूली गली नहीं, बल्कि सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों का मुख्य आवागमन मार्ग है। हल्का सा अंधड़ या बारिश आते ही यह खंभा ताश के पत्तों की तरह ढह सकता है, जिससे इलाके में भयंकर करंट फैलने और बड़े जन-धन के नुकसान की आशंका है। क्या किसी बड़ी लाश के गिरने का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार? मोहल्लेवासियों का कहना है कि बार-बार विभाग और संबंधित कनिष्ठ अभियंता (JEN) को गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। लोगों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तुरंत प्रभाव से तारों को नए पोल पर शिफ्ट कर इस खतरे को नहीं हटाया गया, तो किसी भी अनहोनी की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।1
- पैंथर का मूवमेंट शिकार से ग्रामीणों में दहशत का माहौल: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के पीलवा नदी गांव में लगातार पैंथर का मूवमेंट जानवरों को बनाया अपना शिकार शिकायत के बाद भी वन विभाग बेखबर नहीं लगा पिंजरा1
- बसवा नगरपालिका चुनाव 2026 उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला सोडिया विजय बसवा नगरपालिका चुनाव 2026 कि तस्वीर साफ हो चुकी है जिसमें कांग्रेस पार्टी ने चैयरमेन पद पर छोटे लाल इटोडा, उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला सोडिया को विजय श्री दिलवाकर बसवा को कांग्रेस का बोर्ड बना दिया। क्षेत्र में इस विजयश्री से ख़ुशी कि लहर दौड़ गई इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में न ई उर्जा का संचार हुआ है। इससे आने वाले विधानसभा चुनाव से जनता जोड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने माना जा रहा है कि अब विधानसभा चुनाव कि तैयारी में जुट गए हैं।1
- जल झूलनी एकादशी पर निकले ठाकुरजी के डोले,उमड़ा सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गांव और कस्बो में जलझूलनी एकादशी ठाकुर जी के निकले डोले में नगर भ्रमण कहीं रथ में तो कहीं श्रद्धालुओं के कंधे पर ठाकुरजी1