जलझुलनी एकादशी पर पालकी में निकले ठाकुरजी, गूंजे जयकारेक्षेत्र भ्रमण कर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंचे भगवान, भक्तों ने आरती कर लिया आशीर्वाद लालसोट। लांबा पाड़ा में विराजमान गरीबों के गिरधारी महाराज एवं बांके बिहारी महाराज मंगलवार को जलझुलनी एकादशी के पावन अवसर पर पालकी में सवार होकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले। जन्माष्टमी पर्व के करीब 15 दिन बाद ठाकुरजी के क्षेत्र भ्रमण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच ठाकुरजी की पालकी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने सामूहिक रूप से गरीबों के गिरधारी महाराज की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। जलझुलनी एकादशी का व्रत रखने वाले भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्री कृष्ण और ठाकुरजी के जयकारों से गूंजता रहा।
जलझुलनी एकादशी पर पालकी में निकले ठाकुरजी, गूंजे जयकारेक्षेत्र भ्रमण कर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंचे भगवान, भक्तों ने आरती कर लिया आशीर्वाद लालसोट। लांबा पाड़ा में विराजमान गरीबों के गिरधारी महाराज एवं बांके बिहारी महाराज मंगलवार को जलझुलनी एकादशी के पावन अवसर पर पालकी में सवार होकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले। जन्माष्टमी पर्व के करीब 15
दिन बाद ठाकुरजी के क्षेत्र भ्रमण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच ठाकुरजी की पालकी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गरीबों के गिरधारी महाराज मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने सामूहिक
रूप से गरीबों के गिरधारी महाराज की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। जलझुलनी एकादशी का व्रत रखने वाले भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्री कृष्ण और ठाकुरजी के जयकारों से गूंजता रहा।
- Post by Anil Kumar journalist1
- पंचायती राज आम चुनाव-2026 जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली दौसा, 23 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालड़ा रेंज से बड़ी खबर है। बुधवार शाम मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 मजदूर घायल हो गए। हादसे में महिलाएं भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, मजदूर तालड़ा रेंज में पौधों की निराई-गुड़ाई का काम करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे चढ़ाई पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा के अनुसार, अस्पताल प्रशासन को शाम करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद स्टाफ को बुलाकर ट्रॉमा सेंटर में उपचार की व्यवस्थाएं की गईं। कुल 15 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें गुड्डी और लखन की हालत गंभीर बताई गई। चोटों से लगातार खून बहने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जबकि 13 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं डीएफओ मानस सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्घटना में चतरू (30) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा, मुकेशी बाई (37) पत्नी पृथ्वीराज मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (20) पत्नी नवल गुर्जर निवासी तालड़ा, गोरा देवी (21) पत्नी पन्नालाल गुर्जर निवासी तालड़ा, रामखिलाड़ी (42) पुत्र किशोर मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (38) पत्नी गणेश सैन निवासी तालड़ा, लाखन सिंह (17) पुत्र हंसराज गुर्जर निवासी तालड़ा, मुक्ति देवी (40) पत्नी भरतलाल मीणा निवासी डूंगरी, रामसुखी देवी (42) पत्नी कालूराम गुर्जर निवासी तालड़ा, विक्रम (18) पुत्र रामफूल गुर्जर निवासी तालड़ा, लखन प्रजापत (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी तालड़ा, रमेश (60) पुत्र गोट्या निवासी डूंगरी और चतरू (25) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा घायल हो गए।1
- पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए जल भवन में लगी पेंशन अदालत जयपुर, 23 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बुधवार को जल भवन सभागार में पेंशन अदालत आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और सेवानिवृत्त कार्मिकों, पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स के लंबित मामलों पर सुनवाई की गई। प्रमुख शासन सचिव हेमन्त कुमार गेरा ने अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों, पीपीओ जारी करने और सेवानिवृत्ति परिलाभों के शीघ्र भुगतान पर जोर दिया। विभाग के अनुसार सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाले 26 कार्मिकों को अग्रिम रूप से पीपीओ वितरित किए गए। वहीं पिछले तीन महीनों में कुल 378 पेंशन प्रकरणों में से 312 में पीपीओ जारी किए जा चुके हैं। शेष 66 में से 20 प्रकरणों में भी पीपीओ जारी कर दिए गए हैं। पेंशन अदालत में कुल 9 प्रकरण प्राप्त हुए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दूर-दराज के पेंशनर्स की सुविधा के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों को वीसी से जोड़ा गया और जल भवन में हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई।1
- नरेश मीणा के करीबी कमल राठौड़ ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा, बोले—“अब हमारे पास और कोई विकल्प नहीं…”#NareshMeena #कमलराठौड़ #AamAadmiParty #AAP #RajasthanPolitics #RajasthanNews #citycablenewsjaipur1
- चाकसू नगर पालिका के चैयरमेन बनने पर पुष्पा शर्मा ने खेड़ापति बालाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की शुभकामनाएं की1
- टोंक: जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, बोले— "जनसेवा जारी रहेगी टोंक। भगत सिंह सेना सुप्रीमों एवं किसान नेता नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संकल्पों, हालिया विवादों और भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि राजनीति में केवल चुनाव हराकर ही नहीं, बल्कि किसी निर्दोष व्यक्ति को किसी झूठे मामले में फंसाकर भी उसकी "राजनीतिक हत्या" की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगे भी हाईकोर्ट की शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे। झालावाड़ में हुए घटनाक्रम की व्याख्या करते हुए नरेश मीणा ने बताया कि समरावता प्रकरण के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के तहत कई आंदोलनों से दूरी बनाई रखी थी। हालांकि, झालावाड़ में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद वे खुद को रोक नहीं पाए और मृतक स्कूली बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद उनकी जमानत निरस्त हो गई थी। नरेश मीणा ने कहा कि जिस राजनीतिक बदलाव की बात वे करते आए हैं, उसकी शुरुआत उनके साथी और बारां नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कमल राठौर ने हाड़ौती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर कर दी है। अब वे स्वयं और उनके साथी पूरी ताकत के साथ पंचायत राज चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य राजनीति में अच्छे लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। लोग हम पर विश्वास करते हैं और उनके इस भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे।"1
- हनुमान बेनीवाल जी यही बात पिछले 3 सालों से कहते आ रहे हैं! #RajasthanPolitics #BhajanlalGovernment #राजस्थान #भजनलालसरकार #rajasthannews #citycablenewsjaipur1
- फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच 35 ऑपरेशन के लिए चयनित हिण्डौन पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवारी ने बुधवार शाम 4:00 बताया कि शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1