Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anil Kumar journalist
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Anil Kumar journalist1
- हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी! गंगापुर सिटी: हादसे के मुहाने पर त्रिलोक नगर: सिर पर मंडरा रहा मौत का करंट, विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी! गंगापुर सिटी: शहर के वार्ड नंबर 38, त्रिलोक नगर में इन दिनों बाशिंदे खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। महादेव जी के प्रसिद्ध मंदिर और राशन डीलर की दुकान के मुख्य आम रास्ते पर स्थित बिजली का जर्जर पोल ऊपर से पूरी तरह टूटकर कभी भी जमींदोज होने की कगार पर पहुँच चुका है। नया खंभा खड़ा कर भूल गया विभाग, झूलते तार बने 'यमदूत' लापरवाही की इंतहा देखिए कि विद्युत विभाग ने पुराने खंभे के बगल में नया पोल तो गाड़ दिया, मगर महीनों बीत जाने के बाद भी उस पर तारों की शिफ्टिंग नहीं की गई। पुराने चटके हुए खंभे पर ही हाई-टेंशन और घरेलू बिजली के भारी तारों का भयानक खिंचाव बना हुआ है। चालू लाइन में हर पल दौड़ रहा करंट सीधे तौर पर राहगीरों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। तेज हवा का एक झोंका और बिखर जाएगी तबाही स्थानीय निवासी गौरीशंकर और बंटी सहित कई नागरिकों ने रोष जताते हुए कहा कि यह कोई मामूली गली नहीं, बल्कि सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों का मुख्य आवागमन मार्ग है। हल्का सा अंधड़ या बारिश आते ही यह खंभा ताश के पत्तों की तरह ढह सकता है, जिससे इलाके में भयंकर करंट फैलने और बड़े जन-धन के नुकसान की आशंका है। क्या किसी बड़ी लाश के गिरने का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार? मोहल्लेवासियों का कहना है कि बार-बार विभाग और संबंधित कनिष्ठ अभियंता (JEN) को गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। लोगों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तुरंत प्रभाव से तारों को नए पोल पर शिफ्ट कर इस खतरे को नहीं हटाया गया, तो किसी भी अनहोनी की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।1
- फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच 35 ऑपरेशन के लिए चयनित हिण्डौन पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवारी ने बुधवार शाम 4:00 बताया कि शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- हिंडौन: नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला ने वार्ड क्षेत्र में निकाली धन्यवाद रैली, मतदाताओं का जताया आभार.. हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने अपनी जीत के बाद बुधवार शाम को वार्ड में क्षेत्र में एक भव्य धन्यवाद रैली निकाली। चुनाव में मिले अपार जनसमर्थन और विश्वास के प्रति जनता का आभार व्यक्त करने के लिए इस जुलूस का आयोजन किया गया। धन्यवाद रैली की शुरुआत वार्ड क्षेत्र के खटीक पाड़ा और शीतला कॉलोनी से हुई, जिसके बाद यह जुलूस क्षेत्र की प्रमुख गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरा। रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्थानीय निवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। रमेश चंद कल्ला ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और नागरिकों का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद अदा किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस धन्यवाद जुलूस में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।4
- हिण्डोन फैमिली के लिए खुला नया होटल पंजाबी तड़का शुद्ध शाकाहारी भोजनालय का होटल कांचरौली हिंडौन करौली रोड1
- SNG NEWS LIVE RAJSTHAN +94620896711
- पंचायती राज आम चुनाव-2026 जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली दौसा, 23 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- अटकौली में आम रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन, रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार हिण्डौन ग्राम पंचायत खेड़ली गुर्जर के गांव अटकोली में आम रास्ते पर जबरन कब्जा कर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अटकोली निवासी शाहरुख पुत्र चांद ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मुख्य रास्ते से चारागाह भूमि होते हुए खसरा नंबर 526 की ओर जाने वाला पुराना आम रास्ता स्थित है।आरोप है कि गांव के बाबू मास्टर और उसके पुत्र नरेंद्र ने लट्ठ के बल पर रास्ते में पत्थर व लकड़ियां डालकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। पीड़ित के अनुसार, यह रास्ता पिछले चार वर्षों से अवरुद्ध है, जिससे खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन तरफ खातेदारी भूमि होने के कारण यही मुख्य आवागमन मार्ग है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) के निर्देश पर जब रास्ता साफ कराने का प्रयास किया गया, तो आरोपियों ने झगड़े पर उतारू होकर रास्ता खोलने से मना कर दिया। मामले में पुलिस चौकी से भी मौका मुआयना कर वीडियोग्राफी कराई जा चुकी है। ग्रामीणों ने एसडीओ से हस्तक्षेप कर ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत रास्ते को तत्काल प्रभाव से खुलवाने की मांग की है।इस दौरान पीड़ित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे.1