logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

70 वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र- छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पूर्ण अनुशासन के साथ खेल अच्छा प्रदर्शन किया आह्वान 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आज पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में शुभारंभ -- 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27का उद्घाटन आज प्रतियोगिता केंद्र पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट द्वारा किया गया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री रत्तीराम मीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केंद्र पर 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें बास्केटबाल, वालीबाल, बॉक्सिंग और कराटे के इवेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल में 19 टीमों के 180 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, वॉलीबाल में 41 टीमों के कुल 484 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, कराटे में कुल 05 छात्र छात्राएं तथा बॉक्सिंग में कुल 45 छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रकार प्रतियोगिता के लिए कुल 714 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है जिसमें 529 छात्र एवं 185 छात्राएं हैं। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संयोजक महोदय ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि दौसा जिले की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर हमें मिला है। उन्होंने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ खेल में अच्छा प्रदर्शन करने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए खेल में जीत-हार की परवाह किए बिना श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की विभाग की ओर से खेलों के सफल आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी और अच्छे खिलाड़ियों को सदैव आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिले भर से आए हुए खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया और अपनी टीमों के झंडे लेकर अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता स्थल पर प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया जो कि दिनांक 26 सितंबर को समापन के पश्चात उतार कर राज्य स्तर पर जाने वाली टीमों को सौपा जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की भी घोषणा की। खिलाड़ी छात्रा कोमल सैनी द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात निकाले गए ड्रा के अनुसार प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, राजेश मिश्रा, राम भरोसी मीना, राम लखन मीना, चेतना बंसीवाल, उषा शर्मा, कमलेश कुमार बैरवा, चौथमल मीना, उमाशंकर शर्मा तथा उप- प्राचार्य मोहन उपाध्याय, बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीना, प्रकाश चंद्र बैरवा, अरविंद कुमार मीना प्रतिनियुक्त स्टाफ, शारीरिक शिक्षक, स्थानीय विद्यालय स् तोटाफ तथा गणमान्य नागरिक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा एवं सुनील कुमार शर्मा व्याख्याता ने किया।

12 hrs ago
user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
12 hrs ago

70 वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र- छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पूर्ण अनुशासन के साथ खेल अच्छा प्रदर्शन किया आह्वान 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आज पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में शुभारंभ -- 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27का उद्घाटन आज प्रतियोगिता केंद्र पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट द्वारा किया गया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री रत्तीराम मीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केंद्र पर 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें बास्केटबाल, वालीबाल, बॉक्सिंग और

कराटे के इवेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल में 19 टीमों के 180 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, वॉलीबाल में 41 टीमों के कुल 484 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, कराटे में कुल 05 छात्र छात्राएं तथा बॉक्सिंग में कुल 45 छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रकार प्रतियोगिता के लिए कुल 714 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है जिसमें 529 छात्र एवं 185 छात्राएं हैं। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संयोजक महोदय ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि दौसा जिले की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर हमें मिला है। उन्होंने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ खेल में अच्छा प्रदर्शन करने का आव्हान

60d60044-5bfb-47c9-803e-4ae699ba37fb

किया। मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मीना ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए खेल में जीत-हार की परवाह किए बिना श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की विभाग की ओर से खेलों के सफल आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी और अच्छे खिलाड़ियों को सदैव आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिले भर से आए हुए खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया और अपनी टीमों के झंडे लेकर अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता स्थल पर प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया जो कि दिनांक 26 सितंबर को समापन के पश्चात उतार कर राज्य स्तर पर जाने वाली टीमों को सौपा जाएगा। उन्होंने

2f62e527-f5e3-4431-8cf0-4e3ecd0c7a46

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की भी घोषणा की। खिलाड़ी छात्रा कोमल सैनी द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात निकाले गए ड्रा के अनुसार प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, राजेश मिश्रा, राम भरोसी मीना, राम लखन मीना, चेतना बंसीवाल, उषा शर्मा, कमलेश कुमार बैरवा, चौथमल मीना, उमाशंकर शर्मा तथा उप- प्राचार्य मोहन उपाध्याय, बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीना, प्रकाश चंद्र बैरवा, अरविंद कुमार मीना प्रतिनियुक्त स्टाफ, शारीरिक शिक्षक, स्थानीय विद्यालय स् तोटाफ तथा गणमान्य नागरिक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा एवं सुनील कुमार शर्मा व्याख्याता ने किया।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • पंचायती राज आम चुनाव-2026 जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली दौसा, 23 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    पंचायती राज आम चुनाव-2026

जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली
दौसा, 23 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को आयोजित की गई।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालड़ा रेंज से बड़ी खबर है। बुधवार शाम मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 मजदूर घायल हो गए। हादसे में महिलाएं भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, मजदूर तालड़ा रेंज में पौधों की निराई-गुड़ाई का काम करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे चढ़ाई पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा के अनुसार, अस्पताल प्रशासन को शाम करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद स्टाफ को बुलाकर ट्रॉमा सेंटर में उपचार की व्यवस्थाएं की गईं। कुल 15 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें गुड्डी और लखन की हालत गंभीर बताई गई। चोटों से लगातार खून बहने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जबकि 13 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं डीएफओ मानस सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्घटना में चतरू (30) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा, मुकेशी बाई (37) पत्नी पृथ्वीराज मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (20) पत्नी नवल गुर्जर निवासी तालड़ा, गोरा देवी (21) पत्नी पन्नालाल गुर्जर निवासी तालड़ा, रामखिलाड़ी (42) पुत्र किशोर मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (38) पत्नी गणेश सैन निवासी तालड़ा, लाखन सिंह (17) पुत्र हंसराज गुर्जर निवासी तालड़ा, मुक्ति देवी (40) पत्नी भरतलाल मीणा निवासी डूंगरी, रामसुखी देवी (42) पत्नी कालूराम गुर्जर निवासी तालड़ा, विक्रम (18) पुत्र रामफूल गुर्जर निवासी तालड़ा, लखन प्रजापत (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी तालड़ा, रमेश (60) पुत्र गोट्या निवासी डूंगरी और चतरू (25) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा घायल हो गए।
    1
    सवाई माधोपुर  रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालड़ा रेंज से बड़ी खबर है। बुधवार शाम मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 मजदूर घायल हो गए। हादसे में महिलाएं भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, मजदूर तालड़ा रेंज में पौधों की निराई-गुड़ाई का काम करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे चढ़ाई पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा के अनुसार, अस्पताल प्रशासन को शाम करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद स्टाफ को बुलाकर ट्रॉमा सेंटर में उपचार की व्यवस्थाएं की गईं।
कुल 15 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें गुड्डी और लखन की हालत गंभीर बताई गई। चोटों से लगातार खून बहने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जबकि 13 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
वहीं डीएफओ मानस सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्घटना में चतरू (30) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा, मुकेशी बाई (37) पत्नी पृथ्वीराज मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (20) पत्नी नवल गुर्जर निवासी तालड़ा, गोरा देवी (21) पत्नी पन्नालाल गुर्जर निवासी तालड़ा, रामखिलाड़ी (42) पुत्र किशोर मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (38) पत्नी गणेश सैन निवासी तालड़ा, लाखन सिंह (17) पुत्र हंसराज गुर्जर निवासी तालड़ा, मुक्ति देवी (40) पत्नी भरतलाल मीणा निवासी डूंगरी, रामसुखी देवी (42) पत्नी कालूराम गुर्जर निवासी तालड़ा, विक्रम (18) पुत्र रामफूल गुर्जर निवासी तालड़ा, लखन प्रजापत (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी तालड़ा, रमेश (60) पुत्र गोट्या निवासी डूंगरी और चतरू (25) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा घायल हो गए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए जल भवन में लगी पेंशन अदालत जयपुर, 23 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बुधवार को जल भवन सभागार में पेंशन अदालत आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और सेवानिवृत्त कार्मिकों, पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स के लंबित मामलों पर सुनवाई की गई। प्रमुख शासन सचिव हेमन्त कुमार गेरा ने अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों, पीपीओ जारी करने और सेवानिवृत्ति परिलाभों के शीघ्र भुगतान पर जोर दिया। विभाग के अनुसार सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाले 26 कार्मिकों को अग्रिम रूप से पीपीओ वितरित किए गए। वहीं पिछले तीन महीनों में कुल 378 पेंशन प्रकरणों में से 312 में पीपीओ जारी किए जा चुके हैं। शेष 66 में से 20 प्रकरणों में भी पीपीओ जारी कर दिए गए हैं। पेंशन अदालत में कुल 9 प्रकरण प्राप्त हुए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दूर-दराज के पेंशनर्स की सुविधा के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों को वीसी से जोड़ा गया और जल भवन में हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई।
    1
    पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए जल भवन में लगी पेंशन अदालत
जयपुर, 23 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बुधवार को जल भवन सभागार में पेंशन अदालत आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और सेवानिवृत्त कार्मिकों, पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स के लंबित मामलों पर सुनवाई की गई।
प्रमुख शासन सचिव हेमन्त कुमार गेरा ने अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों, पीपीओ जारी करने और सेवानिवृत्ति परिलाभों के शीघ्र भुगतान पर जोर दिया।
विभाग के अनुसार सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाले 26 कार्मिकों को अग्रिम रूप से पीपीओ वितरित किए गए। वहीं पिछले तीन महीनों में कुल 378 पेंशन प्रकरणों में से 312 में पीपीओ जारी किए जा चुके हैं। शेष 66 में से 20 प्रकरणों में भी पीपीओ जारी कर दिए गए हैं।
पेंशन अदालत में कुल 9 प्रकरण प्राप्त हुए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दूर-दराज के पेंशनर्स की सुविधा के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों को वीसी से जोड़ा गया और जल भवन में हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नरेश मीणा के करीबी कमल राठौड़ ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा, बोले—“अब हमारे पास और कोई विकल्प नहीं…”#NareshMeena #कमलराठौड़ #AamAadmiParty #AAP #RajasthanPolitics #RajasthanNews #citycablenewsjaipur
    1
    नरेश मीणा के करीबी कमल राठौड़ ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा, बोले—“अब हमारे पास और कोई विकल्प नहीं…”#NareshMeena #कमलराठौड़ #AamAadmiParty #AAP #RajasthanPolitics #RajasthanNews #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • चाकसू नगर पालिका के चैयरमेन बनने पर पुष्पा शर्मा ने खेड़ापति बालाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की शुभकामनाएं की
    1
    चाकसू नगर पालिका के चैयरमेन बनने पर पुष्पा शर्मा ने खेड़ापति बालाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की शुभकामनाएं की
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • टोंक: जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, बोले— "जनसेवा जारी रहेगी टोंक। भगत सिंह सेना सुप्रीमों एवं किसान नेता नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संकल्पों, हालिया विवादों और भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि राजनीति में केवल चुनाव हराकर ही नहीं, बल्कि किसी निर्दोष व्यक्ति को किसी झूठे मामले में फंसाकर भी उसकी "राजनीतिक हत्या" की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगे भी हाईकोर्ट की शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे। झालावाड़ में हुए घटनाक्रम की व्याख्या करते हुए नरेश मीणा ने बताया कि समरावता प्रकरण के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के तहत कई आंदोलनों से दूरी बनाई रखी थी। हालांकि, झालावाड़ में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद वे खुद को रोक नहीं पाए और मृतक स्कूली बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद उनकी जमानत निरस्त हो गई थी। नरेश मीणा ने कहा कि जिस राजनीतिक बदलाव की बात वे करते आए हैं, उसकी शुरुआत उनके साथी और बारां नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कमल राठौर ने हाड़ौती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर कर दी है। अब वे स्वयं और उनके साथी पूरी ताकत के साथ पंचायत राज चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य राजनीति में अच्छे लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। लोग हम पर विश्वास करते हैं और उनके इस भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे।"
    1
    टोंक: जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, बोले— "जनसेवा जारी रहेगी
टोंक। भगत सिंह सेना सुप्रीमों एवं किसान नेता नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संकल्पों, हालिया विवादों और भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि राजनीति में केवल चुनाव हराकर ही नहीं, बल्कि किसी निर्दोष व्यक्ति को किसी झूठे मामले में फंसाकर भी उसकी "राजनीतिक हत्या" की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगे भी हाईकोर्ट की शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे।
झालावाड़ में हुए घटनाक्रम की व्याख्या करते हुए नरेश मीणा ने बताया कि समरावता प्रकरण के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के तहत कई आंदोलनों से दूरी बनाई रखी थी। हालांकि, झालावाड़ में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद वे खुद को रोक नहीं पाए और मृतक स्कूली बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद उनकी जमानत निरस्त हो गई थी।
नरेश मीणा ने कहा कि जिस राजनीतिक बदलाव की बात वे करते आए हैं, उसकी शुरुआत उनके साथी और बारां नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कमल राठौर ने हाड़ौती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर कर दी है। अब वे स्वयं और उनके साथी पूरी ताकत के साथ पंचायत राज चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य राजनीति में अच्छे लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। लोग हम पर विश्वास करते हैं और उनके इस भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे।"
    user_Asha kishan gurjar
    Asha kishan gurjar
    Local News Reporter Tonk, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • हनुमान बेनीवाल जी यही बात पिछले 3 सालों से कहते आ रहे हैं! #RajasthanPolitics #BhajanlalGovernment #राजस्थान #भजनलालसरकार #rajasthannews #citycablenewsjaipur
    1
    हनुमान बेनीवाल जी यही बात पिछले 3 सालों से कहते आ रहे हैं! 
#RajasthanPolitics #BhajanlalGovernment #राजस्थान #भजनलालसरकार #rajasthannews #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच 35 ऑपरेशन के लिए चयनित हिण्डौन पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवारी ने बुधवार शाम 4:00 बताया कि शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच 35 ऑपरेशन के लिए चयनित
हिण्डौन पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवारी ने बुधवार शाम 4:00 बताया कि शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.