logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सचिन पायलट के गढ़ टोंक में कांग्रेस के मयंक गोयल बने सभापति। आज हुए चुनाव में टोंक नगर परिषद के नए सभापति कांग्रेस के मयंक गोयल बने उन्होंने टोंक के विकास के लिए क्या कहा देखें वीडियो। #TonkNews #टोंक #tonk #reel #वायरल #follower #foryoupageシ #चुनाव #कांग्रेस #भाजपा #सरकार #इंस्टाग्राम #facebookviral #facebookpost

20 hrs ago
user_ब्रिजेश परिड़वाल
ब्रिजेश परिड़वाल
Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
20 hrs ago

सचिन पायलट के गढ़ टोंक में कांग्रेस के मयंक गोयल बने सभापति। आज हुए चुनाव में टोंक नगर परिषद के नए सभापति कांग्रेस के मयंक गोयल बने उन्होंने टोंक के विकास के लिए क्या कहा देखें वीडियो। #TonkNews #टोंक #tonk #reel #वायरल #follower #foryoupageシ #चुनाव #कांग्रेस #भाजपा #सरकार #इंस्टाग्राम #facebookviral #facebookpost

More news from Rajasthan and nearby areas
  • टोंक: जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, बोले— "जनसेवा जारी रहेगी टोंक। भगत सिंह सेना सुप्रीमों एवं किसान नेता नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संकल्पों, हालिया विवादों और भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि राजनीति में केवल चुनाव हराकर ही नहीं, बल्कि किसी निर्दोष व्यक्ति को किसी झूठे मामले में फंसाकर भी उसकी "राजनीतिक हत्या" की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगे भी हाईकोर्ट की शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे। झालावाड़ में हुए घटनाक्रम की व्याख्या करते हुए नरेश मीणा ने बताया कि समरावता प्रकरण के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के तहत कई आंदोलनों से दूरी बनाई रखी थी। हालांकि, झालावाड़ में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद वे खुद को रोक नहीं पाए और मृतक स्कूली बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद उनकी जमानत निरस्त हो गई थी। नरेश मीणा ने कहा कि जिस राजनीतिक बदलाव की बात वे करते आए हैं, उसकी शुरुआत उनके साथी और बारां नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कमल राठौर ने हाड़ौती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर कर दी है। अब वे स्वयं और उनके साथी पूरी ताकत के साथ पंचायत राज चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य राजनीति में अच्छे लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। लोग हम पर विश्वास करते हैं और उनके इस भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे।"
    1
    टोंक: जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, बोले— "जनसेवा जारी रहेगी
टोंक। भगत सिंह सेना सुप्रीमों एवं किसान नेता नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संकल्पों, हालिया विवादों और भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि राजनीति में केवल चुनाव हराकर ही नहीं, बल्कि किसी निर्दोष व्यक्ति को किसी झूठे मामले में फंसाकर भी उसकी "राजनीतिक हत्या" की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगे भी हाईकोर्ट की शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे।
झालावाड़ में हुए घटनाक्रम की व्याख्या करते हुए नरेश मीणा ने बताया कि समरावता प्रकरण के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के तहत कई आंदोलनों से दूरी बनाई रखी थी। हालांकि, झालावाड़ में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद वे खुद को रोक नहीं पाए और मृतक स्कूली बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद उनकी जमानत निरस्त हो गई थी।
नरेश मीणा ने कहा कि जिस राजनीतिक बदलाव की बात वे करते आए हैं, उसकी शुरुआत उनके साथी और बारां नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कमल राठौर ने हाड़ौती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर कर दी है। अब वे स्वयं और उनके साथी पूरी ताकत के साथ पंचायत राज चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य राजनीति में अच्छे लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। लोग हम पर विश्वास करते हैं और उनके इस भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे।"
    user_Asha kishan gurjar
    Asha kishan gurjar
    Local News Reporter Tonk, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • सचिन पायलट के गढ़ टोंक में कांग्रेस के मयंक गोयल बने सभापति। आज हुए चुनाव में टोंक नगर परिषद के नए सभापति कांग्रेस के मयंक गोयल बने उन्होंने टोंक के विकास के लिए क्या कहा देखें वीडियो। #TonkNews #टोंक #tonk #reel #वायरल #follower #foryoupageシ #चुनाव #कांग्रेस #भाजपा #सरकार #इंस्टाग्राम #facebookviral #facebookpost
    1
    सचिन पायलट के गढ़ टोंक में कांग्रेस के मयंक गोयल बने सभापति।
आज हुए चुनाव में टोंक नगर परिषद के नए सभापति कांग्रेस के मयंक गोयल बने उन्होंने टोंक के विकास के लिए क्या कहा देखें वीडियो। 
#TonkNews #टोंक #tonk #reel #वायरल #follower #foryoupageシ #चुनाव #कांग्रेस #भाजपा #सरकार #इंस्टाग्राम #facebookviral #facebookpost
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता पलाई में वीर तेजाजी महाराज के तीन दिवसीय मेले के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में सोनवा टीम ने पीपलू को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹21 हजार और उपविजेता को ₹11 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में टोंक व बूंदी जिले की कई टीमों ने हिस्सा लिया।
    1
    पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच
सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता
पलाई तेजाजी मेले में कबड्डी का रोमांच
सोनवा टीम ने मारी बाजी, पीपलू टीम रही उपविजेता
पलाई में वीर तेजाजी महाराज के तीन दिवसीय मेले के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
फाइनल मुकाबले में सोनवा टीम ने पीपलू को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम को ₹21 हजार और उपविजेता को ₹11 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में टोंक व बूंदी जिले की कई टीमों ने हिस्सा लिया।
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालड़ा रेंज से बड़ी खबर है। बुधवार शाम मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 मजदूर घायल हो गए। हादसे में महिलाएं भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, मजदूर तालड़ा रेंज में पौधों की निराई-गुड़ाई का काम करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे चढ़ाई पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा के अनुसार, अस्पताल प्रशासन को शाम करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद स्टाफ को बुलाकर ट्रॉमा सेंटर में उपचार की व्यवस्थाएं की गईं। कुल 15 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें गुड्डी और लखन की हालत गंभीर बताई गई। चोटों से लगातार खून बहने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जबकि 13 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं डीएफओ मानस सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्घटना में चतरू (30) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा, मुकेशी बाई (37) पत्नी पृथ्वीराज मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (20) पत्नी नवल गुर्जर निवासी तालड़ा, गोरा देवी (21) पत्नी पन्नालाल गुर्जर निवासी तालड़ा, रामखिलाड़ी (42) पुत्र किशोर मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (38) पत्नी गणेश सैन निवासी तालड़ा, लाखन सिंह (17) पुत्र हंसराज गुर्जर निवासी तालड़ा, मुक्ति देवी (40) पत्नी भरतलाल मीणा निवासी डूंगरी, रामसुखी देवी (42) पत्नी कालूराम गुर्जर निवासी तालड़ा, विक्रम (18) पुत्र रामफूल गुर्जर निवासी तालड़ा, लखन प्रजापत (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी तालड़ा, रमेश (60) पुत्र गोट्या निवासी डूंगरी और चतरू (25) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा घायल हो गए।
    1
    सवाई माधोपुर  रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालड़ा रेंज से बड़ी खबर है। बुधवार शाम मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 मजदूर घायल हो गए। हादसे में महिलाएं भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, मजदूर तालड़ा रेंज में पौधों की निराई-गुड़ाई का काम करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे चढ़ाई पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा के अनुसार, अस्पताल प्रशासन को शाम करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद स्टाफ को बुलाकर ट्रॉमा सेंटर में उपचार की व्यवस्थाएं की गईं।
कुल 15 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें गुड्डी और लखन की हालत गंभीर बताई गई। चोटों से लगातार खून बहने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जबकि 13 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
वहीं डीएफओ मानस सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्घटना में चतरू (30) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा, मुकेशी बाई (37) पत्नी पृथ्वीराज मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (20) पत्नी नवल गुर्जर निवासी तालड़ा, गोरा देवी (21) पत्नी पन्नालाल गुर्जर निवासी तालड़ा, रामखिलाड़ी (42) पुत्र किशोर मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (38) पत्नी गणेश सैन निवासी तालड़ा, लाखन सिंह (17) पुत्र हंसराज गुर्जर निवासी तालड़ा, मुक्ति देवी (40) पत्नी भरतलाल मीणा निवासी डूंगरी, रामसुखी देवी (42) पत्नी कालूराम गुर्जर निवासी तालड़ा, विक्रम (18) पुत्र रामफूल गुर्जर निवासी तालड़ा, लखन प्रजापत (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी तालड़ा, रमेश (60) पुत्र गोट्या निवासी डूंगरी और चतरू (25) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा घायल हो गए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • पैंथर का मूवमेंट शिकार से ग्रामीणों में दहशत का माहौल: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के पीलवा नदी गांव में लगातार पैंथर का मूवमेंट जानवरों को बनाया अपना शिकार शिकायत के बाद भी वन विभाग बेखबर नहीं लगा पिंजरा
    1
    पैंथर का मूवमेंट शिकार से ग्रामीणों में दहशत का माहौल: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के पीलवा नदी गांव में लगातार पैंथर का मूवमेंट जानवरों को बनाया अपना शिकार शिकायत के बाद भी वन विभाग बेखबर नहीं लगा पिंजरा
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • डोल ग्यारस पर श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब, मंदिरों में गूंजे जयकारे—भक्ति में रंगा सवाई माधोपुर Sawai Madhopur। डोल ग्यारस पर विशेष समाचार सवाई माधोपुर। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डोल ग्यारस के अवसर पर भगवान के विग्रह को आकर्षक श्रृंगार कर पालकी एवं डोल में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। विभिन्न स्थानों पर निकली धार्मिक शोभायात्राओं में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डोल ग्यारस के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों एवं बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।
    4
    डोल ग्यारस पर श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब, मंदिरों में गूंजे जयकारे—भक्ति में रंगा सवाई माधोपुर
Sawai Madhopur। डोल ग्यारस पर विशेष समाचार
सवाई माधोपुर। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
डोल ग्यारस के अवसर पर भगवान के विग्रह को आकर्षक श्रृंगार कर पालकी एवं डोल में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। विभिन्न स्थानों पर निकली धार्मिक शोभायात्राओं में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
डोल ग्यारस के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों एवं बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • केकड़ी नगरपालिका ने अध्यक्ष चैंबर का विवाद समाप्त, कांग्रेस नेताओं ने 7 दिन का अल्टीमेटम कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी। केकड़ी नगरपालिका परिसर स्थित विधायक जनसुनवाई केन्द्र को खाली कराने की मांग को लेकर चल रहा अनशन नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने समाप्त कर दिया पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं किशनगढ़ विधायक व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान प्रशासन को विधायक जनसुनवाई केन्द्र खाली कराने के लिए 7 दिन का समय दिया गया। अब इस मामले में प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं
    1
    केकड़ी नगरपालिका ने अध्यक्ष चैंबर का विवाद समाप्त, कांग्रेस नेताओं ने 7 दिन का अल्टीमेटम कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी।
केकड़ी नगरपालिका परिसर स्थित विधायक जनसुनवाई केन्द्र को खाली कराने की मांग को लेकर चल रहा अनशन नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने समाप्त कर दिया पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं किशनगढ़ विधायक व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
इस दौरान प्रशासन को विधायक जनसुनवाई केन्द्र खाली कराने के लिए 7 दिन का समय दिया गया। अब इस मामले में प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं
    user_KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नवनिर्वाचित उपसभापति ने पेन बाटें , कहा विकास के लिए नया अध्याय इसी से लिखा जाएगा। टोंक के विकास के लिए निर्वाचित उपसभापति कांग्रेस प्रत्याशी फरजाना सईद ने सभी पार्षदों को पेन वितरित हुए कहा कि इस पेन की कीमत बहुत अधिक है यह टोंक के विकास के लिए हैं
    1
    नवनिर्वाचित उपसभापति ने पेन बाटें , कहा विकास के लिए नया अध्याय इसी से लिखा जाएगा।
टोंक के विकास के लिए  निर्वाचित उपसभापति
कांग्रेस प्रत्याशी फरजाना सईद ने सभी पार्षदों को पेन वितरित हुए कहा कि इस पेन की कीमत बहुत अधिक है यह टोंक के विकास के लिए हैं
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.