logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आर्म्स एक्ट के आरोपी को 3 साल की सजा: सुलतानपुर कोर्ट ने अख्तर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया सुलतानपुर में आर्म्स एक्ट के आरोपी अख्तर को 3 साल के साधारण कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। फैसला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या 16 की अदालत ने सुनाया। अख्तर, इरशाद अहमद कुरैशी का बेटा है। वह चित्रा स्टूडियो, घंटाघर, खैराबाद, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, यह सजा पुलिस की पैरवी के बाद सुनाई गई। कोतवाली नगर थाने में अख्तर के खिलाफ 2025 में केस नंबर 800/2025 दर्ज किया गया था। मामला आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत था। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को रात 1:15 बजे वंदना अग्रहरि की लिखित शिकायत पर केस दर्ज हुआ। शिकायत में अख्तर के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिलने की बात कही गई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने की। जांच के बाद 5 दिसंबर 2025 को आरोपपत्र अदालत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ और ‘ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन’ अभियान के तहत की गई।

1 hr ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

आर्म्स एक्ट के आरोपी को 3 साल की सजा: सुलतानपुर कोर्ट ने अख्तर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया सुलतानपुर में आर्म्स एक्ट के आरोपी अख्तर को 3 साल के साधारण कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। फैसला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या 16 की अदालत ने सुनाया। अख्तर, इरशाद अहमद कुरैशी का बेटा है। वह चित्रा स्टूडियो, घंटाघर, खैराबाद, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, यह सजा पुलिस की पैरवी के बाद सुनाई गई। कोतवाली नगर थाने में अख्तर के खिलाफ 2025 में केस नंबर 800/2025 दर्ज किया गया था। मामला आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत था। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को रात 1:15 बजे वंदना अग्रहरि की लिखित शिकायत पर केस दर्ज हुआ। शिकायत में अख्तर के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिलने की बात कही गई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने की। जांच के बाद 5 दिसंबर 2025 को आरोपपत्र अदालत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ और ‘ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन’ अभियान के तहत की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आर्म्स एक्ट के आरोपी को 3 साल की सजा: सुलतानपुर कोर्ट ने अख्तर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया सुलतानपुर में आर्म्स एक्ट के आरोपी अख्तर को 3 साल के साधारण कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। फैसला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या 16 की अदालत ने सुनाया। अख्तर, इरशाद अहमद कुरैशी का बेटा है। वह चित्रा स्टूडियो, घंटाघर, खैराबाद, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, यह सजा पुलिस की पैरवी के बाद सुनाई गई। कोतवाली नगर थाने में अख्तर के खिलाफ 2025 में केस नंबर 800/2025 दर्ज किया गया था। मामला आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत था। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को रात 1:15 बजे वंदना अग्रहरि की लिखित शिकायत पर केस दर्ज हुआ। शिकायत में अख्तर के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिलने की बात कही गई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने की। जांच के बाद 5 दिसंबर 2025 को आरोपपत्र अदालत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ और ‘ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन’ अभियान के तहत की गई।
    1
    आर्म्स एक्ट के आरोपी को 3 साल की सजा: सुलतानपुर कोर्ट ने अख्तर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
सुलतानपुर में आर्म्स एक्ट के आरोपी अख्तर को 3 साल के साधारण कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। फैसला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या 16 की अदालत ने सुनाया।
अख्तर, इरशाद अहमद कुरैशी का बेटा है। वह चित्रा स्टूडियो, घंटाघर, खैराबाद, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, यह सजा पुलिस की पैरवी के बाद सुनाई गई।
कोतवाली नगर थाने में अख्तर के खिलाफ 2025 में केस नंबर 800/2025 दर्ज किया गया था। मामला आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत था।
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को रात 1:15 बजे वंदना अग्रहरि की लिखित शिकायत पर केस दर्ज हुआ। शिकायत में अख्तर के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिलने की बात कही गई थी।
मामले की जांच उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने की। जांच के बाद 5 दिसंबर 2025 को आरोपपत्र अदालत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ और ‘ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन’ अभियान के तहत की गई।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डोमननपुर मेले में दुकानदार अपनी जलेबी की दुकान लगाए हुए सुल्तानपुर -कुड़वार ब्लाक के राजापुर बाजार में दशहरा से लेकर पूर्णिमा तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव विसर्जन के अवसर पर डोमनपुर गाव मे मेला के अवसर पर दुकानदार अपनी जलेबी की दुकान को लगाए हुए।
    1
    डोमननपुर मेले में दुकानदार अपनी जलेबी की दुकान लगाए हुए
सुल्तानपुर -कुड़वार ब्लाक के राजापुर बाजार में दशहरा से लेकर पूर्णिमा तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव विसर्जन के अवसर पर डोमनपुर गाव मे मेला के अवसर पर दुकानदार अपनी जलेबी की दुकान को लगाए हुए।
    user_Govind  Maurya
    Govind Maurya
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर,,मौसम का बड़ा अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को किया सतर्क अम्बेडकरनगर,,मौसम का बड़ा अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को किया सतर्क
    1
    अम्बेडकरनगर,,मौसम का बड़ा अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को किया सतर्क
अम्बेडकरनगर,,मौसम का बड़ा अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को किया सतर्क
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अपील। सुलतानपुर 29 अक्टूबर/जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव एवं भारी बारिश की आशंका के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए जनसुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अपील।
सुलतानपुर 29 अक्टूबर/जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव एवं भारी बारिश की आशंका के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए जनसुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • चक्रवात के संभावित प्रभाव से दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अपील चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अपील। सुलतानपुर अक्टूबर/जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव एवं भारी बारिश की आशंका के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए जनसुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    चक्रवात के संभावित प्रभाव से दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अपील
चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अपील।
सुलतानपुर अक्टूबर/जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव एवं भारी बारिश की आशंका के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए जनसुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भक्तों के उत्साह के आगे इंद्रदेव भी नतमस्तक बारिश भी नहीं पाई मातृशक्तियों की आस्था भव्य कलश यात्रा का हुआ सफल समापन सुल्तानपुर। आस्था, भक्ति और सनातनी परंपरा का अद्भुत संगम शुक्रवार को ग्राम सभा सोहगौली में देखने को मिला। आसमान से बरसती बारिश भी मातृशक्तियों और श्रद्धालुओं के उत्साह को डिगा नहीं सकी। बारिश की बूंदों के बीच निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। ग्राम सभा सोहगौली निवासी बाबा लालजी पाठक के निज निवास से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे ग्राम सभा का भ्रमण किया। वहीं युवाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। डीजे की भक्तिमय धुन पर श्रद्धालु बारिश के बीच भी भक्ति में झूमते नजर आए। कलश यात्रा ने पूरे गांव में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, महिलाओं की श्रद्धा और युवाओं के जोश ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। भव्य कलश यात्रा पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करने के बाद पुनः बाबा लालजी पाठक के निज निवास पर पहुंची, जहां धार्मिक उल्लास के बीच यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शुक्रवार की शाम से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के सफल समापन के बाद शुक्रवार की शाम से ही बाबा लालजी पाठक के निज निवास पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इस पावन कथा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
    1
    भक्तों के उत्साह के आगे इंद्रदेव भी नतमस्तक बारिश भी नहीं पाई मातृशक्तियों की आस्था 
भव्य कलश यात्रा का हुआ सफल समापन
सुल्तानपुर। आस्था, भक्ति और सनातनी परंपरा का अद्भुत संगम शुक्रवार को ग्राम सभा सोहगौली में देखने को मिला। आसमान से बरसती बारिश भी मातृशक्तियों और श्रद्धालुओं के उत्साह को डिगा नहीं सकी। बारिश की बूंदों के बीच निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
ग्राम सभा सोहगौली निवासी बाबा लालजी पाठक के निज निवास से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे ग्राम सभा का भ्रमण किया। वहीं युवाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। डीजे की भक्तिमय धुन पर श्रद्धालु बारिश के बीच भी भक्ति में झूमते नजर आए।
कलश यात्रा ने पूरे गांव में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, महिलाओं की श्रद्धा और युवाओं के जोश ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
भव्य कलश यात्रा पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करने के बाद पुनः बाबा लालजी पाठक के निज निवास पर पहुंची, जहां धार्मिक उल्लास के बीच यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
शुक्रवार की शाम से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के सफल समापन के बाद शुक्रवार की शाम से ही बाबा लालजी पाठक के निज निवास पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इस पावन कथा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • अमेठी में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पांच से नौ जनवरी तक होगा आंकड़ों का पुनरीक्षण एवं सत्यापन। गौरीगंज (अमेठी)। भारत की जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इसके तहत जनपदवासियों से अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जनगणना प्रक्रिया के तहत सबसे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान लोग घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त एसई आईडी को सुरक्षित रखना होगा और जनगणना के दौरान आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। वहीं, पांच जनवरी से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण में दर्ज आंकड़ों की दोबारा जांच एवं सत्यापन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने जनपदवासियों से की अपील मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने अमेठी की जनता से अपील की है कि जनगणना-2027 में अधिक से अधिक लोग स्वयं स्व-गणना कर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें और जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने जनपदवासियों से जनगणना के राष्ट्रीय महत्व को समझते हुए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    अमेठी में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी
एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पांच से नौ जनवरी तक होगा आंकड़ों का पुनरीक्षण एवं सत्यापन।
गौरीगंज (अमेठी)। भारत की जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इसके तहत जनपदवासियों से अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जनगणना प्रक्रिया के तहत सबसे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान लोग घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त एसई आईडी को सुरक्षित रखना होगा और जनगणना के दौरान आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा।
इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। वहीं, पांच जनवरी से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण में दर्ज आंकड़ों की दोबारा जांच एवं सत्यापन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने जनपदवासियों से की अपील
मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने अमेठी की जनता से अपील की है कि जनगणना-2027 में अधिक से अधिक लोग स्वयं स्व-गणना कर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें और जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने जनपदवासियों से जनगणना के राष्ट्रीय महत्व को समझते हुए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_Mr. P. K. Tiwari
    Mr. P. K. Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिना नंबर प्लेट की कार पेट्रोल भरवाकर फरार कटका बाजार के पास पंप से 3,822 रुपए का पेट्रोल भरवाया; सीसीटीवी में कैद हुई घटना सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कटका बाजार के पास स्थित राजा सिंह फिलिंग सेंटर से शुक्रवार सुबह बिना नंबर प्लेट की सफेद कार पेट्रोल भरवाकर फरार हो गई। चालक ने 3,822 रुपए का पेट्रोल भरवाया, लेकिन भुगतान नहीं किया। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। शुरुआती जानकारी में समय 5:34 बजे बताया गया है। पेट्रोल पंप गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में कटका बाजार से कुछ कदम दूर है। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस को शिकायत दी। पंप संचालक ने भी नजदीकी पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई और कार व चालक की तलाश करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
    1
    बिना नंबर प्लेट की कार पेट्रोल भरवाकर फरार
कटका बाजार के पास पंप से 3,822 रुपए का पेट्रोल भरवाया; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कटका बाजार के पास स्थित राजा सिंह फिलिंग सेंटर से शुक्रवार सुबह बिना नंबर प्लेट की सफेद कार पेट्रोल भरवाकर फरार हो गई। चालक ने 3,822 रुपए का पेट्रोल भरवाया, लेकिन भुगतान नहीं किया।
घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। शुरुआती जानकारी में समय 5:34 बजे बताया गया है। पेट्रोल पंप गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में कटका बाजार से कुछ कदम दूर है।
घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस को शिकायत दी। पंप संचालक ने भी नजदीकी पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई और कार व चालक की तलाश करने की मांग की।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.