डिजिटल लर्निंग अभियान के तहत सरल ऐप से प्रशिक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी गोरखपुर। डिजिटल लर्निंग अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़कर उन्हें सरल ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पार्टी के इतिहास, संगठन की विचारधारा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल लर्निंग अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं एवं आमजन को डिजिटल तकनीक से जोड़ना, उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना तथा सरकार की योजनाओं की सही और सटीक जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को सरल ऐप के उपयोग की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई, जिससे वे भविष्य में डिजिटल माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह तथा राहुल राज सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से डिजिटल अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
डिजिटल लर्निंग अभियान के तहत सरल ऐप से प्रशिक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी गोरखपुर। डिजिटल लर्निंग अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़कर उन्हें सरल ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पार्टी के इतिहास, संगठन की विचारधारा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं
की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल लर्निंग अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं एवं आमजन को डिजिटल तकनीक से जोड़ना, उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना तथा सरकार की योजनाओं की सही और सटीक जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को सरल ऐप के उपयोग की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई
गई, जिससे वे भविष्य में डिजिटल माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह तथा राहुल राज सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से डिजिटल अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
- बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सहजनवा में पैदल मार्च, 90 दिनों में दोषियों को फांसी देने की उठाई मांग बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सहजनवा में पैदल मार्च, 90 दिनों में दोषियों को फांसी देने की उठाई मांग सहजनवा, गोरखपुर। बहन-बेटियों और मासूम बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे हत्या एवं दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों के विरोध में शनिवार को दलित शोषित कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सहजनवा में जनजागरण पैदल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लेकर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। पैदल मार्च भीटी चौराहे से प्रारंभ होकर सहजनवा थाना होते हुए पूरे सहजनवा बाजार में निकाला गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महिला सुरक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा लोगों को जागरूक किया। मार्च के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि बहन-बेटियों और बच्चों के साथ हत्या, दुष्कर्म तथा अन्य जघन्य अपराध करने वाले दोषियों को 90 दिनों के भीतर फांसी की सजा सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय पैदा हो और भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सहजनवा, खजनी, चित्रकूट सहित देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार सामने आ रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई से ही समाज में न्याय का विश्वास मजबूत होगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने एक स्वर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों को शीघ्र एवं कड़ी सजा दिलाने की मांग दोहराई।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- गोरखपुर की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता मैदान में.....1
- गोरखपुर कैंडल मार्च LIVE | मासूम बच्ची हत्याकांड पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा | 3 अगस्त विरोध दिवस1
- पुलिस चौकी में "दिमाग मत खराब करो" सुनकर फूट पड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता का दर्द संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरी में खलिहान की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम कनौजिया का दर्द सबके सामने आ गया दयाराम कनौजिया, जो वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़े हैं और 38 वर्षों तक संगठन की सेवा कर चुके हैं, ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि विपक्षी पक्ष को कुर्सी पर बैठाकर सम्मान दिया गया, जबकि उनसे कथित तौर पर कहा गया, "दिमाग मत खराब करो, नेतागिरी ज्यादा मत करो।" दयाराम कनौजिया ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने 38 वर्षों तक पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा की, लेकिन अपनी ही सरकार में उन्हें सम्मान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।1
- नील गाय का बढ़ता आतंक, किसान परेशान निगरानी करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद फसलों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। नेवास गोरखपुर। पाली क्षेत्र में नीलगायों का बढ़ता आतंक किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। हासपार्टी, सजनापार, नेवास, गोविंदपुर, तिवरान, पनिका और इटार समेत कई गांवों में नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर धान और अन्य फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही रात होती है, नीलगायों के झुंड खेतों में पहुंच जाते हैं। फसल बचाने के लिए किसान टॉर्च, डंडे और शोर-शराबे के सहारे पूरी रात खेतों की निगरानी करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद फसलों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। किसान विनोद, महेश, रामलखन, कन्हैया, गोविंद, कमल और बिनय कपूर सहित कई किसानों ने बताया कि नीलगायों के कारण आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि नीलगायों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी और स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी मेहनत बर्बाद होने से बच सके।1