छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में बाला जी मंदिर के पास देर रात हुई एक घटना में कुछ लोगों पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपए छीनने और बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला गुरुवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है, जिसमें घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, जखरोन निवासी अखिलेश यादव और अतुल पटेल बाला जी मंदिर के पास मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान खेमचंद्र, जीतू, रोहित, दीपक रामपुर, बाबू और अखिलेश पटेल डोंगरा सहित कुछ अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद डेढ़ लाख रुपए भी छीन लिए। इस घटना में अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद वे रिपोर्ट दर्ज कराने सटई थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

- छतरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनगर रोड फोरलेन ब्रिज पर गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3.520 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। छतरपुर कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में बाला जी मंदिर के पास देर रात हुई एक घटना में कुछ लोगों पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपए छीनने और बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला गुरुवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है, जिसमें घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, जखरोन निवासी अखिलेश यादव और अतुल पटेल बाला जी मंदिर के पास मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान खेमचंद्र, जीतू, रोहित, दीपक रामपुर, बाबू और अखिलेश पटेल डोंगरा सहित कुछ अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद डेढ़ लाख रुपए भी छीन लिए। इस घटना में अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद वे रिपोर्ट दर्ज कराने सटई थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद इस खबर को अपडेट किया जाएगा।1
- छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धमोरा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर जैन समाज और कुशवाहा समाज के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कई के सिर फूट गए। इस घटना में जैन समाज के अरविंद जैन सहित कुछ अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, वहीं दूसरे पक्ष, यानी कुशवाहा समाज के भी कई लोगों को चोटें लगने की बात कही जा रही है। घटना के बाद जैन समाज की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि, कुशवाहा समाज के लोगों का आरोप है कि जब वे अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उन्हें थाने में बैठाए रखा गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर केवल प्रभावशाली लोगों की सुनवाई करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में तनाव का माहौल देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने कहा है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- नौगांव में मोहर्रम के पर्व पर हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की याद में ताज़िए निकाले गए। ये ताज़िए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कर्बला में ठंडे किए गए।1
- छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के मनुरिया गांव निवासी रवि अहिरवार शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में भरत तिवारी का एक पोस्टर था। एसपी कार्यालय में उन्होंने गौरीहार थाना पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिसमें "पुलिस मुर्दाबाद" और "गौरिहार थाना पुलिस मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए गए। रवि अहिरवार का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण उनके खिलाफ एक झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है और उनके मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। अहिरवार ने भाजपा से जुड़े राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के भाई अशोक अहिरवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।1
- छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम सादनी में छत पर खेलते समय एक 6 वर्षीय बच्चा नीचे गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल बच्चे की पहचान ललन कुशवाहा (6 वर्ष) पुत्र देवी चरण, निवासी सादनी के रूप में हुई है। यह घटना आज 26 जून को रात करीब 8:30 बजे हुई, जब ललन अपने घर की छत पर खेल रहा था और अचानक छत से नीचे गिर गया। घटना के समय बच्चे की मां और बहन भी छत पर कपड़े बिछा रही थीं, जिन्होंने बच्चे को नीचे गिरा देखकर तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन बच्चे को एक निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर लिया है। बच्चे का इलाज फिलहाल जारी है।1