logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर की रंगपंचमी गेर को देखते हुए शहर में बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। 8 मार्च को होने वाली पारंपरिक गेर के कारण सुबह 6 बजे से लागू होगा डायवर्शन।

3 hrs ago
user_Tikhi baat
Tikhi baat
News Anchor Indore, Bhopal•
3 hrs ago

इंदौर की रंगपंचमी गेर को देखते हुए शहर में बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। 8 मार्च को होने वाली पारंपरिक गेर के कारण सुबह 6 बजे से लागू होगा डायवर्शन।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तेरापंथ महिला मंडल, इंदौर द्वारा गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत न्यू पलासिया स्थित तेरापंथ भवन में विशेष NGO मीट का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 12 प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक सार्थक पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। चर्चा में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, बाल कल्याण, वृद्ध सेवा और समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा सुमन दूगड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महिलाओं को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर पदमा मेहता को अपने पुत्र को संयम पथ पर अग्रसर करने के लिए “प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता पर सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय इकाई संस्थापक रेखा जैन, राष्ट्रीय पंच मंडल सदस्य प्रभा घोड़ावत, अध्यक्षा सुमन दूगड़, मंत्री दीपल सामोता सहित मंडल की पूर्व अध्यक्षगण और कार्यकारिणी की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री दीपल सामोता ने टॉक शो शैली में किया, जिसने पैनल चर्चा को बेहद रोचक और प्रेरणादायक बना दिया। अंत में सह मंत्री खुशबू घीया ने सभी अतिथियों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
    1
    तेरापंथ महिला मंडल, इंदौर द्वारा गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत न्यू पलासिया स्थित तेरापंथ भवन में विशेष NGO मीट का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 12 प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक सार्थक पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। चर्चा में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, बाल कल्याण, वृद्ध सेवा और समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा सुमन दूगड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महिलाओं को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पदमा मेहता को अपने पुत्र को संयम पथ पर अग्रसर करने के लिए “प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता पर सार्थक संवाद हुआ।
कार्यक्रम में केंद्रीय इकाई संस्थापक रेखा जैन, राष्ट्रीय पंच मंडल सदस्य प्रभा घोड़ावत, अध्यक्षा सुमन दूगड़, मंत्री दीपल सामोता सहित मंडल की पूर्व अध्यक्षगण और कार्यकारिणी की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री दीपल सामोता ने टॉक शो शैली में किया, जिसने पैनल चर्चा को बेहद रोचक और प्रेरणादायक बना दिया।
अंत में सह मंत्री खुशबू घीया ने सभी अतिथियों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर में रंग पंचमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जाए, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।
    1
    इंदौर में रंग पंचमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जाए, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें ।
👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Khushbu Shrivastava
    1
    Post by Khushbu Shrivastava
    user_Khushbu Shrivastava
    Khushbu Shrivastava
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चंदन नगर पुलिस में लिस्टेड बदमाश सादिक काला का इलाके में जुलूस निकाला
    1
    चंदन नगर पुलिस में लिस्टेड
बदमाश सादिक काला का 
इलाके में जुलूस निकाला
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंदौर के कॉलेजों में 'बॉयफ्रेंड बनाओ' कैंपेन, टीनएज लड़कियों से करवाते थे वर्चुअल सेक्स! इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के कॉलेजों में 'बॉयफ्रेंड बनाओ' नाम का एक कैंपेन चलाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें टीनएज लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कॉलेज स्टूडेंट ने ही यह कैंपेन शुरू किया है। वह अपनी रूममेट्स और कॉलेज की दूसरी लड़कियों पर अनजान लड़कों से दोस्ती करने का दबाव बना रही है। इस कैंपेन में लड़कियों को हर रात वीडियो कॉल के जरिए 'वर्चुअल सेक्स' के लिए उकसाया जा रहा है, जिससे इंदौर में चिंता बढ़ गई है।
    1
    इंदौर के कॉलेजों में 'बॉयफ्रेंड बनाओ' कैंपेन, टीनएज लड़कियों से करवाते थे वर्चुअल सेक्स!
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के कॉलेजों में 'बॉयफ्रेंड बनाओ' नाम का एक कैंपेन चलाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें टीनएज लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कॉलेज स्टूडेंट ने ही यह कैंपेन शुरू किया है। वह अपनी रूममेट्स और कॉलेज की दूसरी लड़कियों पर अनजान लड़कों से दोस्ती करने का दबाव बना रही है। इस कैंपेन में लड़कियों को हर रात वीडियो कॉल के जरिए 'वर्चुअल सेक्स' के लिए उकसाया जा रहा है, जिससे इंदौर में चिंता बढ़ गई है।
    user_Deepak gehlot
    Deepak gehlot
    Indore Reporter Indore, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • एंकर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार इंदौर में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण तथा शुद्ध खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन मुहिम चलायी जा रही है कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मिलावटखोरों के विरूद्ध लगातार जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इसी सिलसिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी न्यायालय इंदौर के न्याय निर्णायक अधिकारी नवजीवन विजय पवार ने 23 प्रतिष्ठानों पर 51 लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया है यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 के अंतर्गत की गई है न्यायालयीन कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी न्यायालय इंदौर द्वारा उपरोक्त खाद्य प्रतिष्ठानों पर मिलावट, बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों का निर्माण-विक्रय तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत विभिन्न फर्मों और संस्थानों के विरुद्ध प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे। सुनवाई के बाद उक्त न्यायालय ने दोषी पाए गए प्रतिष्ठानों पर कुल 51 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और विक्रय में अनियमितताएं पाई गईं। कुछ मामलों में बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार, मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण तथा नियमों के विरुद्ध पैक्ड खाद्य उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था न्यायालय ने संबंधित प्रतिष्ठानों पर 1 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का अर्थदंड अधिरोपित किया है खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी बाईट - शिवम वर्मा , कलेक्टर
    1
    एंकर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार इंदौर में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण तथा शुद्ध खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन मुहिम चलायी जा रही है कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मिलावटखोरों के विरूद्ध लगातार जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इसी सिलसिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी न्यायालय इंदौर के न्याय निर्णायक अधिकारी नवजीवन विजय पवार ने 23 प्रतिष्ठानों पर 51 लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया है यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 के अंतर्गत की गई है न्यायालयीन कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी न्यायालय इंदौर द्वारा उपरोक्त खाद्य प्रतिष्ठानों पर मिलावट, बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों का निर्माण-विक्रय तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत विभिन्न फर्मों और संस्थानों के विरुद्ध प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे। सुनवाई के बाद उक्त न्यायालय ने दोषी पाए गए प्रतिष्ठानों पर कुल 51 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और विक्रय में अनियमितताएं पाई गईं। कुछ मामलों में बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार, मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण तथा नियमों के विरुद्ध पैक्ड खाद्य उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था न्यायालय ने संबंधित प्रतिष्ठानों पर 1 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का अर्थदंड अधिरोपित किया है खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
बाईट - शिवम वर्मा , कलेक्टर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक चॉकलेट फैक्ट्री के बाहर वेतन वृद्धि और बोनस सहित विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों वर्करों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला सांवेर रोड स्थित आशा कॉन्फ्सनरी कंपनी का है, जहां महिला और पुरुष कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट के बाहर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। वर्करों का आरोप है, कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि, बोनस और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने मोर्चा खोला है, लेकिन प्रबंधन उनकी बात नहीं सुन रहा, दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा, कि कर्मचारियों ने फैक्ट्री परिसर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और उनके बेटे संस्कार सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट की है, वही वर्करों ने संस्कार दरियानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। याने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए है। कंपनी के मालिक दीपक दरयानी ने कहा, कि इस मामले में उनकी ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दीपक दरयानी ने यह भी आरोप लगाया, कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से कर्मचारियों को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है, कि वेतन वृद्धि और बोनस को लेकर फिलहाल कोई विवाद नहीं है और कंपनी हमेशा अपने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है। इधर हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी बाणगंगा थाने भी पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर पुलिस से शिकायत की, वही काम बंद करने वाले कर्मचारियों द्वारा इस मामले में लेबर कोर्ट भी जाने की बात कही जा रही है।
    1
    इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक चॉकलेट फैक्ट्री के बाहर वेतन वृद्धि और बोनस सहित विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों वर्करों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला सांवेर रोड स्थित आशा कॉन्फ्सनरी कंपनी का है, जहां महिला और पुरुष कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट के बाहर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। वर्करों का आरोप है, कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि, बोनस और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने मोर्चा खोला है,  लेकिन प्रबंधन उनकी बात नहीं सुन रहा, दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा, कि कर्मचारियों ने फैक्ट्री परिसर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और उनके बेटे संस्कार सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट की है, वही वर्करों ने संस्कार दरियानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। याने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए है। कंपनी के मालिक दीपक दरयानी ने कहा, कि इस मामले में उनकी ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दीपक दरयानी ने यह भी आरोप लगाया, कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से कर्मचारियों को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है, कि वेतन वृद्धि और बोनस को लेकर फिलहाल कोई विवाद नहीं है और कंपनी हमेशा अपने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है। इधर हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी बाणगंगा थाने भी पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर पुलिस से शिकायत की, वही काम बंद करने वाले कर्मचारियों द्वारा इस मामले में लेबर कोर्ट भी जाने की बात कही जा रही है।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज दुनिया में बहुत बिचित्र महोल चल रहा, कौन किसके साथ है पता हि नहीं चल रहा!
    1
    आज दुनिया में बहुत बिचित्र महोल चल रहा, कौन किसके साथ है पता हि नहीं चल रहा!
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.