Shuru
Apke Nagar Ki App…
तूफान में झुका पोल, बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर उठे बड़े सवाल
BS News Network
तूफान में झुका पोल, बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर उठे बड़े सवाल
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- तूफान में झुका पोल, बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर उठे बड़े सवाल1
- सिवनी जिले के धनौरा विकासखंड के सुनवारा गांव में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। धनोरा के सुनवारा गांव में स्थित क्लीनिक पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी के आदेश के बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कार्यवाही की. कथित डॉक्टर कैलाश साहू के क्लीनिक पर 26 मार्च तक बोर्ड और बैनर लगे हुए थे, जिससे इलाज जारी होने की पुष्टि होती थी। सीएमएचओ ने 2 अप्रैल को नोटिस जारी कर तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन 8 अप्रैल को जब बीएमओ डॉ. रामजनम प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे, उससे पहले ही क्लीनिक से बोर्ड, बैनर और एलोपैथिक दवाओं से जुड़े अहम सबूत गायब पाए गए। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे, पुलिस और राजस्व अमला भी मौजूद रहा, लेकिन ठोस साक्ष्य नहीं मिलने से कार्रवाई सीमित रही। प्रारंभिक जांच में कैलाश साहू के पास वैध डिग्री नहीं होना सामने आया है। जब्त हार्ड डिस्क से बड़े खुलासे की उम्मीद है। अब सवाल है—आखिर कार्रवाई से पहले सूचना किसने लीक की?1
- *सरकारी बोर पर कब्जा, जनपद सदस्य पति पर आरोप—जांच की मांग तेज* विकासखंड सिवनी की ग्राम पंचायत कातालबोड़ी में सरकारी बोर पर कब्जे का मामला सामने आया है। सरपंच संतराम सनोडिया ने आरोप लगाया है कि जनपद सदस्य के पति परमू सनोडिया द्वारा पीएचई विभाग के बोर का निजी उपयोग किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व पीएचई विभाग द्वारा गांव की सरकारी जमीन पर बोर कर मोटर स्थापित की गई थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराना था। लेकिन आरोप है कि उक्त बोर का उपयोग जनपद सदस्य पति परमू सनोदिया अपने कृषि कार्य और घरेलू उपयोग के लिए कर रहे हैं। सरपंच ने बताया कि इस मामले की शिकायत पीएचई के एसडीओ राजकुमार गभने से की गई थी, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में नाप-जोख और पंचनामा की कार्रवाई भी की जा चुकी है, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत की ओर से आरोप है कि प्रभावशाली होने के कारण संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यहां तक कि सरकारी बोर को घर की बिजली कनेक्शन से चलाने की बात भी सामने आई है। इस पूरे मामले में सरपंच ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों का पक्ष पीएचई के एसडीओ राजकुमार गभने ने बताया कि उन्हें हाल ही में सरपंच द्वारा मामले की जानकारी दी गई है, जिस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्युत वितरण केंद्र ग्रामीण के सहायक यंत्री प्रमोद सराठे ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है, लेकिन जांच करवाई जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को न्याय मिल पाता है या नहीं।1
- ग्राम हरई में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित #सिवनी/ग्राम पंचायत हरई में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच सुखराम सैयाम सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण में बाढ़, भूकंप एवं सर्पदंश जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मेंटर्स द्वारा प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान सामाजिक मानचित्रण के माध्यम से ग्रामीणों को आपदा पूर्व तैयारी एवं बचाव के उपाय समझाए गए। साथ ही ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति का गठन कर विभिन्न दलों का निर्माण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।1
- तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की महिलाओं ने गांव में बिकने वाली अवैध देसी-विदेशी शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ रही है। महिलाओं ने गत दिवस मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर शराब दुकान को गांव के बाहर विस्थापित करने की मांग की है। इधर, महिलाएं लगातार गांव में जागरूकता अभियान चला रही है। गांव में खुले में शराब बेचने वालों को महिलाओं ने 12 अप्रैल तक अपने पास रखी शराब बेचने की मोहलत दी है।1
- छिंदवाड़ा कोतवाली परिसर से वकील की बाइक चोरी, वाहन चेकिंग के दौरान घटना CCTV में कैद आरोपी छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना परिसर में चोरों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। वाहन चेकिंग के दौरान ही थाना परिसर से एक अधिवक्ता की बाइक चोरी हो गई, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया गया कि घटना 7 अप्रैल की शाम की है, जब अधिवक्ता संतकुमार पाल ने अपनी बाइक कोतवाली परिसर में खड़ी कर पीएम रिपोर्ट की कॉपी लेने अंदर जाए थे। करीब 7 बजे लौटने पर बाइक गायब पाई गई, जिसके बाद उन्होंने 8 अप्रैल को लिखित शिकायत दर्ज कराई। वारदात का दृश्य कोतवाली परिसर के CCTV में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।1
- बदायूँ बाबा हरदेव सिंह विचार मंच ने उठाई मांग जिसमें विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र1
- आधी रात तेंदुए का हमला! सोते हुए युवक को घसीट ले जाने की कोशिश, गांव में दहशत1