दमोह कृषि उपज मंडी में आवक बढ़ने से व्यवस्थाएं हुई फेल, अधिक अनाज आने के चलते रोकी गई नीलामी। दमोह के सागर नाका कृषि उपज मंडी में सोमवार को हजारों की संख्या में किसान अपना अनाज लेकर मंडी पहुंच गए। जिससे मंडी में अवस्थाएं फैली नजर आई। मंडी परिसर के अंदर चारों ओर अनाज फैला हुआ था। टीन शेड कम पड़ने से जमीन में भी अनाज रखा गया और किसान धूप में अपने अनाज की रखवाली करते दिखाई दिए। यहां सुरक्षा गार्ड की कमी दिखाई दी। मंडी सचिव ने भी इस बात को माना है कि अनाज ज्यादा होने से समस्याएं बढ़ गई हैं। इसके चलते डाक नीलामी रोकनी पड़ी है। मंगलवार को नए किसानो को भी मंडी नहीं आने के लिए कहा जा रहा है। सोमवार को सागर नाका स्थित जिला कृषि मंडी का जायजा लिया गया तो यहां टीन शेड के अंदर अनाज रखा हुआ था। इसके अलावा शेड के बाहर सड़क पर भी हजारों ढेर अनाज के लगे हुए थे। किसान धूप में बैठकर अपने अनाज की नीलामी होने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही अपने अनाज की रखवाली कर रहे थे। इसके अलावा उन्हें पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा था। एक ही स्थान पर पानी के मटके रखे थे जिससे काफी दूर बैठे किसान को पानी पीने यहां आना पड़ रहा था। पालर गांव से आए एक किसान कंछेदी पटेल ने कहा कि वह अपनी चने की उपज लेकर आए थे, लेकिन टीन शेड में जगह ही नहीं बची। इसलिए उन्हें अपनी उपज को बाजू में खुले मैदान में रखना पड़ा। मंडी परिसर में आधा दर्जन से अधिक टीन शेड लगे हुए हैं। किसानों की आवक अधिक होने से पूरे टीन शेड फुल हो गए। इसके अलावा जितनी खुली जगह थी वहां भी किसानों को अपना माल खाली करना पड़ा। व्यवस्थाओं को लेकर मंडी के प्रभारी सचिव घनश्याम मुंडा ने भी यह बात कबुल की है की आवक ज्यादा बढ़ने से व्यवस्थाएं फेल हो गई हैं। इसलिए सोमवार को डाक नीलामी रोकनी पड़ी है। व्यापारियों से बात करने के बाद निर्णय लिया गया है। अब जो अनाज मंडी में पहुंच गया है उसकी नीलामी मंगलवार को की जाएगी। साथ ही अनाउंस भी किया जा रहा है कि मंगलवार को कोई भी नए किसान अपना अनाज लेकर न पहुंचे। क्योंकि व्यवस्थाएं बनाना संभव नहीं है। प्रभारी सचिव के अनुसार सोमवार को सबसे ज्यादा उपज मसूर, मटर और चना की पहुंची है। तीनों की उपज मिलाकर 28000 क्विंटल अनाज मंडी में पहुंचा है। सुरक्षा के लिए 40 गार्ड तैनात किए गए हैं हालांकि इतने गार्ड मंडी परिसर में नहीं दिखाई दिए और किसान अपने उपज की खुद ही रखवाली कर रहा था। मंडी सचिव ने बताया कि करीब 3000 बोरी वाहनों में ही रखी हैं। किसानों से कहा गया है कि इस उपज को अभी जमीन में खाली न करें जो उपज पहले से टीन शेड और जमीन में रख दी गई है पहले उसकी नीलामी हो जाए। उसके बाद वाहनों में रखे इन बोरियों को खाली किया जाएगा। आवक अधिक होने के बारे में सचिव ने बताया कि किसानों की फसल अच्छी आई है और अभी जरूरत है इसलिए वह अपना अनाज बेचने के लिए अधिक संख्या में मंडी पहुंचे हैं।

- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- Post by Shailesh Shrivastava4
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- पिछले दिनों पेट्रोल संकट के दौर में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाता यह वायरल वीडियो अब चर्चाओं में1
- पन्ना जिले में जगह-जगह लड़ाकू विमान की तस्वीर सामने आ रही है लगातार दिख रहे लड़ाकू विमान से लोगों की दहशत का माहौल बना हुआ है लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है की लेकिन लोगों को समझ नहीं आ रहा की आखिर लड़ाकू विमान किस मकसद से घूम रहे हैं क्राइम ब्यूरो पन्ना मनीष विश्वकर्मा1
- जबलपुर में कानून व्यवस्था और 'अहाता' बंद होने के दावों की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो विजयनगर और माढोताल थाने के बीच के क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहाँ शराब दुकानों के सामने ही लोग खुलेआम सड़कों पर शराब पीते नजर आ रहे हैं। प्रमुख घटनाक्रम सरेआम उल्लंघन: शराब दुकानों के सामने पार्किंग और सड़कों को ही मयखाना बना लिया गया है। बिना किसी डर के लोग जाम छलका रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल: दो थानों (विजयनगर और माढोताल) की सीमा होने के बावजूद, बीच सड़क पर हो रही इस अवैध गतिविधि पर पुलिस की नजर न पड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल: स्थानीय नागरिकों ने इस नजारे का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है, जो अब वायरल हो रहा है। #Jabalpur #MadhyaPradesh #JabalpurPolice #SocialMediaViral #CrimeNews1
- सिहोरा क्षेत्र में घटना; करीब 3 घंटे बाद समझाइश पर नीचे उतरा --- जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में एक युवक शादी की जिद में करीब 200 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक बार-बार प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब साढ़े 3 घंटे की समझाइश के बाद प्रेमिका के आश्वासन पर युवक नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर परिजनों को सौंप दिया। --- 📍 लोकेशन सिहोरा, जबलपुर (मध्यप्रदेश) --- 👤 रिपोर्टर दीपक विश्वकर्मा --- 📰 स्रोत सच तक पत्रिका न्यूज़1
- रात 1 बजे के बाद मची अफरा-तफरी; शॉर्ट सर्किट की आशंका --- जबलपुर के बेलबाग इलाके में देर रात एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। नुकसान का आकलन जारी है। --- 👤 रिपोर्टर दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1