logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वन दरोगा-वनरक्षक पर कार्रवाई के लिए कलक्ट्रेट में किया प्रर्दशन पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मरौरी के ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाते हुए सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। सोमवार ग्राम मरौरी के ग्रामीण कलक्ट्रेट डीएम कार्यालय पहुंचे और वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे मरौरी गांव के लोग। पर बैठेंगे। ग्रामीणों के अनुसार तीन मार्च 2026 को होली के दिन गांव के 10 से 12 वर्ष के बच्चे जंगल के बाहर से होलिका दहन के लिए सूखी लकड़ियां इकट्ठा कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वन दरोगा सुमित कुमार और फॉरेस्ट गार्ड सचिन अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों को पकड़ लिया। बच्चों के रोने पर जब महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को छोड़ने की मांग की, तो वन कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ अभद्रता और कपड़े फाड़ने तक के आरोप लगाए। ग्रामीण ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि वन कर्मियों ने उनका मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये भी छीन लिए। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार अधिकारियों चार थानों की फोर्स रही तैनात धरना-प्रदर्शन की सूचना पर कलक्ट्रेट परिसर में चार थानों की पुलिस को तैनात किया गया। कोतवाली, सुनगढ़ी, महिला थाना और न्यूरिया पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उल्टा उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। धरना प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में लालाराम, ओमप्रकाश, मेवाराम, अशोक कुमार, बंटी, रूपलाल, इमरता और नितिन समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।

2 hrs ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ca01c086-9bc8-4260-9f9e-d32668910515

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2026/जनसुनवाई के दौरान शहर की बल्लभनगर काॅलोनी निवासी रामकली अपने बेटे श्यामसुंदर के किडनी व अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण इलाज हेतु कलेक्टेªट पहुची और बेटे के इलाज कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज उनके घर पहुंचकर बेटे की बीमारी की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बीमारी से ग्रसित श्याम सुन्दर को समुचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाएं।उन्होंने मरीज की माता को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार उपस्थित रहे।
    3
    पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2026/जनसुनवाई के दौरान शहर की बल्लभनगर काॅलोनी निवासी रामकली  अपने बेटे श्यामसुंदर के किडनी व अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण इलाज हेतु कलेक्टेªट पहुची और बेटे के इलाज कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज उनके घर पहुंचकर बेटे की बीमारी की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बीमारी से ग्रसित श्याम सुन्दर को समुचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाएं।उन्होंने मरीज की माता को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार  उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Prashant mishra
    1
    Post by Prashant mishra
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    1
    Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत, परिवार में छाया मातम भुता। थाना क्षेत्र अटकोना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय एक युवती ने रात्रि में कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है। ग्राम अटकोना निवासी नन्हेंलाल की बेटी 25 वर्षीय शोभा किसी बात से परेशान होकर जब घर परिवार के लोग रात्रि में सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। जब सुबह उसके परिवारजनों उसे फंदे पर लटकता देख, तो उनके होश उड़ गए,। अचानक हुई इस घटना से परिवारजनो में भारी कोहराम मच गया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस बा फॉरेनसिंक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की है। तथा पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा मृत्यु कैसे हुई है। परिवारजनों ने बताया कि शोभा बीमार रहती थी। जिस कारण वह परेशान रहने लगी थी । मृतका तीन भाई और पांच बहने थी। मृतका के पिता नन्हेंलाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक परिजन पीएम करने से भी मना कर रहे थे। लेकिन पुलिस पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जायेगा। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या प्रतीत हो रही है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत, परिवार में छाया मातम
भुता। थाना क्षेत्र अटकोना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय एक युवती ने रात्रि में कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है।
ग्राम अटकोना निवासी नन्हेंलाल की बेटी 25 वर्षीय शोभा किसी बात से परेशान होकर जब घर परिवार के लोग रात्रि में सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। जब सुबह उसके परिवारजनों उसे फंदे पर लटकता देख, तो उनके होश उड़ गए,। अचानक हुई इस घटना से परिवारजनो में भारी कोहराम मच गया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस बा फॉरेनसिंक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की है। तथा पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा मृत्यु कैसे हुई है। परिवारजनों ने बताया कि शोभा बीमार रहती थी। जिस कारण वह परेशान रहने लगी थी । मृतका तीन भाई और पांच बहने थी। मृतका के पिता नन्हेंलाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं।
पुलिस के मुताबिक परिजन पीएम करने से भी मना कर रहे थे। लेकिन पुलिस पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जायेगा।
इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या प्रतीत हो रही है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बरेली से बड़ी स्वास्थ्य खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी मरीजों के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अब मरीजों को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन और डीएम नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की टीम उन्नत तकनीकों के साथ इलाज करेगी। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनीस बेग ने बताया कि आज के समय में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए इस नई सुविधा की शुरुआत की गई है। नई सेवाओं के तहत एक्यूट और क्रॉनिक किडनी डिजीज, डायबिटिक किडनी, ग्लोमेरुलर रोग, क्रिटिकल केयर नेफ्रोलॉजी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और गर्भावस्था से जुड़ी किडनी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। नव नियुक्त नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आमिर अंसारी ने बताया कि किडनी की बीमारी का असर पूरे शरीर पर पड़ता है, इसलिए समय पर जांच और सही इलाज बेहद जरूरी है। इस मौके पर डॉ. शोएब, डॉ. फहमी, डॉ. जावेद, अध्यक्ष डॉ. ग्यासुल रहमान समेत पूरा हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। इस पहल से बरेली और आसपास के मरीजों को अब अपने ही शहर में बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सकेगा।
    1
    बरेली से बड़ी स्वास्थ्य खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी मरीजों के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अब मरीजों को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन और डीएम नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की टीम उन्नत तकनीकों के साथ इलाज करेगी।
अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनीस बेग ने बताया कि आज के समय में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए इस नई सुविधा की शुरुआत की गई है।
नई सेवाओं के तहत एक्यूट और क्रॉनिक किडनी डिजीज, डायबिटिक किडनी, ग्लोमेरुलर रोग, क्रिटिकल केयर नेफ्रोलॉजी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और गर्भावस्था से जुड़ी किडनी समस्याओं का इलाज किया जाएगा।
नव नियुक्त नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आमिर अंसारी ने बताया कि किडनी की बीमारी का असर पूरे शरीर पर पड़ता है, इसलिए समय पर जांच और सही इलाज बेहद जरूरी है।
इस मौके पर डॉ. शोएब, डॉ. फहमी, डॉ. जावेद, अध्यक्ष डॉ. ग्यासुल रहमान समेत पूरा हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा।
इस पहल से बरेली और आसपास के मरीजों को अब अपने ही शहर में बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सकेगा।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • जनसेवा के कर्तव्य पथ पर बढ़ते अविराम कदम... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेशभर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु निर्देशित किया।
    1
    जनसेवा के कर्तव्य पथ पर बढ़ते अविराम कदम...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेशभर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु निर्देशित किया।
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Doctor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरुकता रैली। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरूकता रैली पैद यात्रा रैली निकालकर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन का दिया संदेश पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा वर्कर, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की पद यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टनकपुर रोड होते हुए गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर
    1
    नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरुकता रैली।
नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरूकता रैली पैद यात्रा रैली निकालकर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन का दिया संदेश पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा वर्कर, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की पद यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टनकपुर रोड होते हुए गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.