logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Breaking jashpur नारायणपुर के पास महुआ से लदा हुआ ट्रक अनकंट्रोल होकर एक यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर पलट गई । यात्री प्रतीक्षालय पूरी तरह धराशायी हो गया। खाश बात ये कि यात्री प्रतीक्षालय के मलसे के नीचे 3 बाईक दबकर चकनाचूर हो गए। नारणपुरा के सियावर मंदिर चौक के पास हादसा हुआ है।

1 day ago
user_हमर जशपुर
हमर जशपुर
Jashpur, Chhattisgarh•
1 day ago

Breaking jashpur नारायणपुर के पास महुआ से लदा हुआ ट्रक अनकंट्रोल होकर एक यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर पलट गई । यात्री प्रतीक्षालय पूरी तरह धराशायी हो गया। खाश बात ये कि यात्री प्रतीक्षालय के मलसे के नीचे 3 बाईक दबकर चकनाचूर हो गए। नारणपुरा के सियावर मंदिर चौक के पास हादसा हुआ है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा का ओजस्वी संबोधन: "परमेश्वर की सेवा और समाज का उत्थान ही तुम्हारा लक्ष्य हो" ​इस ऐतिहासिक अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने मंच से जब हजारों बच्चों को संबोधित किया, तो उनकी आवाज में एक अलग ही जोश और प्रेरणा थी। उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा: ​"मेरे प्यारे क्रूसवीरों, आज आप सबको यहाँ एक साथ, एक मन और एक विश्वास में देखकर मेरा हृदय गौरव से भर गया है। आप केवल छात्र नहीं हैं, बल्कि आप मसीह के सैनिक हैं। क्रूसवीर होने का अर्थ है—त्याग, सेवा और अटूट विश्वास। आज के इस दौर में जब दुनिया भौतिकता की चकाचौंध में खो रही है, तब आपको अपने नैतिक मूल्यों और मसीही शिक्षाओं को मजबूती से थामे रखना है।
    1
    जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा का ओजस्वी संबोधन: "परमेश्वर की सेवा और समाज का उत्थान ही तुम्हारा लक्ष्य हो"
​इस ऐतिहासिक अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने मंच से जब हजारों बच्चों को संबोधित किया, तो उनकी आवाज में एक अलग ही जोश और प्रेरणा थी। उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा:
​"मेरे प्यारे क्रूसवीरों, आज आप सबको यहाँ एक साथ, एक मन और एक विश्वास में देखकर मेरा हृदय गौरव से भर गया है। आप केवल छात्र नहीं हैं, बल्कि आप मसीह के सैनिक हैं। क्रूसवीर होने का अर्थ है—त्याग, सेवा और अटूट विश्वास। आज के इस दौर में जब दुनिया भौतिकता की चकाचौंध में खो रही है, तब आपको अपने नैतिक मूल्यों और मसीही शिक्षाओं को मजबूती से थामे रखना है।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Nikhil Chauhan
    1
    Post by Nikhil Chauhan
    user_Nikhil Chauhan
    Nikhil Chauhan
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • चैनपुर (गुमला)। चैनपुर क्षेत्र के टोंगो स्थित संत पॉल कैथोलिक चर्च परिसर में आयोजित दो दिवसीय धर्म प्रांतीय क्रूसवीर रैली 2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में गुमला धर्म प्रांत के आठ भिखारीयट से जुड़े 62 स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    1
    चैनपुर (गुमला)।
चैनपुर क्षेत्र के टोंगो स्थित संत पॉल कैथोलिक चर्च परिसर में आयोजित दो दिवसीय धर्म प्रांतीय क्रूसवीर रैली 2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में गुमला धर्म प्रांत के आठ भिखारीयट से जुड़े 62 स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • सिमडेगा:- जिले के बिंधाईनटोली पारिस में रविवार को बीरू भिखारियेट कैथोलिक सभा का नौवां वार्षिक अधिवेशन धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मिस्सा पूजा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सम्मेलन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं और कैथोलिक सभा में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता है।उन्होंने पुरुषों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि पुरुष केवल परिवार का कमाने वाला सदस्य नहीं, बल्कि संस्कारों का पहला शिक्षक होता है। परिवार की मजबूती से ही समाज मजबूत बनता है। उन्होंने लोगों से आत्ममंथन करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और निभाने की अपील की।जोसिमा खाखा ने शिक्षा, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में आगे आने का आह्वान किया। साथ ही कैथोलिक समाज के लोगों से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी बात कही, ताकि समाज की आवाज हर स्तर तक पहुंच सके। कार्यक्रम में डीन फा. हरमन खलखो सहित कई धर्मगुरु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    1
    सिमडेगा:- जिले के बिंधाईनटोली पारिस में रविवार को बीरू भिखारियेट कैथोलिक सभा का नौवां वार्षिक अधिवेशन धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मिस्सा पूजा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सम्मेलन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं और कैथोलिक सभा में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता है।उन्होंने पुरुषों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि पुरुष केवल परिवार का कमाने वाला सदस्य नहीं, बल्कि संस्कारों का पहला शिक्षक होता है। परिवार की मजबूती से ही समाज मजबूत बनता है। उन्होंने लोगों से आत्ममंथन करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और निभाने की अपील की।जोसिमा खाखा ने शिक्षा, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में आगे आने का आह्वान किया। साथ ही कैथोलिक समाज के लोगों से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी बात कही, ताकि समाज की आवाज हर स्तर तक पहुंच सके।
कार्यक्रम में डीन फा. हरमन खलखो सहित कई धर्मगुरु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    13 min ago
  • जानकारी के अनुसार नाबालिक बालिका 24 फरवरी कि सुबह तक़रीबन 8 बजे अपने घर से दसवीं कि परीक्षा देने के लिए निकली थी,लेकिन आधे रास्ते में क्या होने वाला ये उसे भी नहीं पता था,पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि इष्टा राणा नाम के एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती फोन के माध्यम से हुई थी। इष्टा राणा ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ओडिशा भगा कर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना पर पाया कि छात्रा ओडिशा के एक गांव में इष्टा राणा के साथ है। पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश देकर पीड़िता को ओड़िसा से बरामद किया और सुपुर्द को सौंप दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। ‎ ‎आरोपी इष्टा राणा के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में BNS की धारा 137(2),64(2)(M),65(1) व 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। ‎ 🚨‎जशपुर पुलिस द्वारा शक्त सन्देश महिलाओं एवं नाबालिको के साथ छेड़ छाड़ करने वाले व्यक्ति को बक्सा नहीं जायेगा सूचना मिलते ही तत्काल कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।
    1
    जानकारी के अनुसार नाबालिक बालिका 24 फरवरी कि सुबह तक़रीबन 8 बजे अपने घर से दसवीं कि परीक्षा देने के लिए निकली थी,लेकिन आधे रास्ते में क्या होने वाला ये उसे भी नहीं पता था,पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि इष्टा राणा नाम के एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती फोन के माध्यम से हुई थी। इष्टा राणा ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ओडिशा भगा कर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना पर पाया कि छात्रा ओडिशा के एक गांव में इष्टा राणा के साथ है। पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश देकर पीड़िता को ओड़िसा से बरामद किया और सुपुर्द को सौंप दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
‎
‎आरोपी इष्टा राणा के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में BNS की धारा 137(2),64(2)(M),65(1) व 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
‎
🚨‎जशपुर पुलिस द्वारा शक्त सन्देश महिलाओं एवं नाबालिको के साथ छेड़ छाड़ करने वाले व्यक्ति को बक्सा नहीं जायेगा सूचना मिलते ही तत्काल कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    1 hr ago
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जशपुर दौरा जिलेभर में जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के नेतृत्व में भब्य कार्यक्रम
    1
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जशपुर दौरा जिलेभर में जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के नेतृत्व में भब्य कार्यक्रम
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • heart ink tattoo Studio & Laser Centre men Road Gumla
    1
    heart ink tattoo Studio & Laser Centre men Road Gumla
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सिमडेगा: सिमडेगा के बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल से 227 प्रतिबंधित पशुओं के साथ गिरफ्तार 16 पशु तस्करों को सिमडेगा पुलिस ने आज जेल भेजा। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि एसपी सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल के रास्ते बहुत सारे गोवंशिय पशुओं को लोग मारते पीटते ले जा रहे हैं। सूचना के आलोक में एसपी सिमडेगा के निर्देश पर डीएसपी हेड क्वार्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा छापामारी की गई। जहां 227 गोवंशीय पशुओं को जब्त करते हुए इन्हें लेकर जा रहे 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सारे पशु ओडिसा के खटखुरबहार निवासी नक्का, चक्कू, नक्कू और मो चमन की है। ये लोग इन सारे पशुओं को रांची निवासी बबलू पासवान और गुमला निवासी मो इश्तियाक के पास पहुंचना था। यहां से सभी पशु वधशाला में भेजे जाते। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं को लेकर का रहे सभी 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार सभी लोग ओडिसा के रहने वाले बताए गए।गिरफ्तार लोगों में निखिल कोंगाड़ी, नेत्रमणि बेहरा, आयुष कालो, फिलमोन तिग्गा, सुनील इंदवार, सुलेमान तिर्की, मोधा मिलवार, इंद्रो लकड़ा, सुखराम तिर्की, पास्कल तिर्की, संदीप टोप्पो, सुनील रोहिदास, अलफोंस मिंज, सुकेश बिलूंग, मोहन रोहिदास और खोतरे रोहिदास शामिल है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियो के पास से पुलिस ने सात कीपैड मोबाईल, दस पीस टॉर्च भी जब्त किया है।
    1
    सिमडेगा: सिमडेगा के बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल से 227 प्रतिबंधित पशुओं के साथ गिरफ्तार 16 पशु तस्करों को सिमडेगा पुलिस ने आज जेल भेजा। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि एसपी सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल के रास्ते बहुत सारे गोवंशिय पशुओं को लोग मारते पीटते ले जा रहे हैं। सूचना के आलोक में एसपी सिमडेगा के निर्देश पर डीएसपी हेड क्वार्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा छापामारी की गई। जहां 227 गोवंशीय पशुओं को जब्त करते हुए इन्हें लेकर जा रहे 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सारे पशु ओडिसा के खटखुरबहार निवासी नक्का, चक्कू, नक्कू और मो चमन की है। ये लोग इन सारे पशुओं को रांची निवासी बबलू पासवान और गुमला निवासी मो इश्तियाक के पास पहुंचना था। यहां से सभी पशु वधशाला में भेजे जाते। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं को लेकर का रहे सभी 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार सभी लोग ओडिसा के रहने वाले बताए गए।गिरफ्तार लोगों में निखिल कोंगाड़ी, नेत्रमणि बेहरा, आयुष कालो, फिलमोन तिग्गा, सुनील इंदवार, सुलेमान तिर्की, मोधा मिलवार, इंद्रो लकड़ा, सुखराम तिर्की, पास्कल तिर्की, संदीप टोप्पो, सुनील रोहिदास, अलफोंस मिंज, सुकेश बिलूंग, मोहन रोहिदास और खोतरे रोहिदास शामिल है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियो के पास से पुलिस ने सात कीपैड मोबाईल, दस पीस टॉर्च भी जब्त किया है।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.