logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सियानी और करंडे में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन, योजनाओं का मिला लाभ सियानी और करंडे में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन, योजनाओं का मिला लाभ। गौरतलब है कि अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करने एवं पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम पंचायत सियानी के ग्राम करंडे में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार, चेवाड़ा द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ली तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में एकरामा एवं चकंदरा के महादलित टोलों में भी श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।प्रखंड प्रशासन की ओर से बताया गया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं महादलित बहुल टोलों में रहने वाले पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। शिविर का कार्यक्रम गुरुवार की शाम करीब 5 बजे संपन्न हुआ।

6 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
6 hrs ago

सियानी और करंडे में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन, योजनाओं का मिला लाभ सियानी और करंडे में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन, योजनाओं का मिला लाभ। गौरतलब है कि अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करने एवं पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम पंचायत सियानी के ग्राम करंडे में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार, चेवाड़ा द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ली तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में एकरामा एवं चकंदरा के महादलित टोलों में भी श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।प्रखंड प्रशासन की ओर से बताया गया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं महादलित बहुल टोलों में रहने वाले पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। शिविर का कार्यक्रम गुरुवार की शाम करीब 5 बजे संपन्न हुआ।

More news from बिहार and nearby areas
  • अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कोरहारी नदी में आया पानी। गौरतलब है कि अरियरी प्रखंड के कोरहरि नदी में आया पानी करीब एक महीने से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र में हुई बारिश और के बाद कोरहारी नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया है, जिससे आसपास के किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी और सूखे जैसे हालात ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी। अब नदी में पानी आने और बारिश होने से किसानों को धान की फसल के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही, तो खेतों में पर्याप्त पानी और नमी बनी रहेगी और धान की फसल को बचाने में मदद मिलेगी। बारिश ने किसानों की उम्मीदों को एक बार फिर जगा दिया है। वहीं गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे किसानों के बीच काफी उत्साह देखा गया।
    1
    अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,
अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कोरहारी नदी में आया पानी। गौरतलब है कि अरियरी प्रखंड के कोरहरि नदी में आया पानी करीब एक महीने से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र में हुई बारिश और के बाद कोरहारी नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया है, जिससे आसपास के किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी और सूखे जैसे हालात ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी। अब नदी में पानी आने और बारिश होने से किसानों को धान की फसल के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही, तो खेतों में पर्याप्त पानी और नमी बनी रहेगी और धान की फसल को बचाने में मदद मिलेगी। बारिश ने किसानों की उम्मीदों को एक बार फिर जगा दिया है। वहीं गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे किसानों के बीच काफी उत्साह देखा गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे श्रद्धालु, मंदिरों में सजने लगे कान्हा के झूले शेखपुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बनने लगा है। मंदिरों और पूजा स्थलों पर सजावट का काम शुरू हो चुका है। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन, फूलों की सजावट और आकर्षक विद्युत रोशनी लगाने की तैयारी चल रही है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई जाएगी। कई मंदिरों में सुंदर पालने और झूलों को तैयार किया जा रहा है। रात में भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा, आरती, भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इधर, बाजारों में भी जन्माष्टमी की रौनक दिखाई देने लगी है। श्रीकृष्ण की प्रतिमा, मुकुट, बांसुरी और पूजा-सजावट की सामग्री की खरीदारी बढ़ी है। पूजा समितियां श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों में भी जुटी हैं।
    1
    जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे श्रद्धालु, मंदिरों में सजने लगे कान्हा के झूले

शेखपुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बनने लगा है। मंदिरों और पूजा स्थलों पर सजावट का काम शुरू हो चुका है। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन, फूलों की सजावट और आकर्षक विद्युत रोशनी लगाने की तैयारी चल रही है।
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई जाएगी। कई मंदिरों में सुंदर पालने और झूलों को तैयार किया जा रहा है। रात में भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा, आरती, भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इधर, बाजारों में भी जन्माष्टमी की रौनक दिखाई देने लगी है। श्रीकृष्ण की प्रतिमा, मुकुट, बांसुरी और पूजा-सजावट की सामग्री की खरीदारी बढ़ी है। पूजा समितियां श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों में भी जुटी हैं।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज, मंदिरों में सजने लगा भव्य झूला और आकर्षक विद्युत सजावट शेखपुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन, आकर्षक विद्युत सजावट और फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाने के साथ पालना और झूला तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए कई स्थानों पर भव्य सजावट की जा रही है। वहीं, रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी श्रद्धालुओं और पूजा समितियों की ओर से जन्माष्टमी समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा, मुकुट, बांसुरी, झांकी सजाने की सामग्री और पूजन सामग्री की मांग बढ़ गई है। आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पूजा समितियों की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होंगे।
    1
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज, मंदिरों में सजने लगा भव्य झूला और आकर्षक विद्युत सजावट
शेखपुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन, आकर्षक विद्युत सजावट और फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया है।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाने के साथ पालना और झूला तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए कई स्थानों पर भव्य सजावट की जा रही है। वहीं, रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी श्रद्धालुओं और पूजा समितियों की ओर से जन्माष्टमी समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा, मुकुट, बांसुरी, झांकी सजाने की सामग्री और पूजन सामग्री की मांग बढ़ गई है।
आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पूजा समितियों की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होंगे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    8 hrs ago
  • ग्राउंड ज़ीरो से CO लवली कुमारी से बातचीत, खबर मिलते ही तुरंत एक्शन में आया प्रशासन ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग के दौरान अंचलाधिकारी लवली कुमारी से फोन पर बातचीत की गई। समस्या की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया और प्रशासनिक स्तर पर एक्शन शुरू किया।
    1
    ग्राउंड ज़ीरो से CO लवली कुमारी से बातचीत, खबर मिलते ही तुरंत एक्शन में आया प्रशासन
ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग के दौरान अंचलाधिकारी लवली कुमारी से फोन पर बातचीत की गई। समस्या की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया और प्रशासनिक स्तर पर एक्शन शुरू किया।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • रामगढ़ चौक में परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत कर्मी को दिया गया प्रशिक्षण लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत स्तरीय सभी कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया
    1
    रामगढ़ चौक में परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत कर्मी को दिया गया प्रशिक्षण
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत स्तरीय सभी कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • लखीसराय नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान परिसर में नियोजन साहब मार्गदर्शन मिला का डीएम ने किया उद्घाटन लखीसराय। नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में गुरुवार को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा एकदिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
    1
    लखीसराय नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान परिसर में नियोजन साहब मार्गदर्शन मिला का डीएम ने किया उद्घाटन
लखीसराय। नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में गुरुवार को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा एकदिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन  डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • हाॅस्पिटल में दलाल और डाॅक्टर से रहती है मिलीभगत, शराब मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे थे पूर्व विधायक
    1
    हाॅस्पिटल में दलाल और डाॅक्टर से रहती है मिलीभगत, शराब मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे थे पूर्व विधायक
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • चेवाड़ा में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश चेवाड़ा में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश चेवाड़ा। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग के माध्यम से संचालित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएं। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, पंचायती राज, स्वच्छता, विद्युत, सिंचाई, मनरेगा, जीविका सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), लघु सिंचाई विभाग, विद्युत प्रमंडल, मनरेगा एवं जीविका के प्रतिनिधि सहित अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक का समापन गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुआ।
    1
    चेवाड़ा में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश
चेवाड़ा में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश
चेवाड़ा। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग के माध्यम से संचालित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएं। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, पंचायती राज, स्वच्छता, विद्युत, सिंचाई, मनरेगा, जीविका सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।
इस दौरान सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), लघु सिंचाई विभाग, विद्युत प्रमंडल, मनरेगा एवं जीविका के प्रतिनिधि सहित अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक का समापन गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.