Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगढ़ चौक में परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत कर्मी को दिया गया प्रशिक्षण लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत स्तरीय सभी कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया
Vivek Anand
रामगढ़ चौक में परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत कर्मी को दिया गया प्रशिक्षण लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत स्तरीय सभी कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया
More news from बिहार and nearby areas
- रामगढ़ चौक में परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत कर्मी को दिया गया प्रशिक्षण लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा परिसीमन 2026 को लेकर पंचायत स्तरीय सभी कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया1
- लखीसराय नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान परिसर में नियोजन साहब मार्गदर्शन मिला का डीएम ने किया उद्घाटन लखीसराय। नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में गुरुवार को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा एकदिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।1
- जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे श्रद्धालु, मंदिरों में सजने लगे कान्हा के झूले शेखपुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बनने लगा है। मंदिरों और पूजा स्थलों पर सजावट का काम शुरू हो चुका है। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन, फूलों की सजावट और आकर्षक विद्युत रोशनी लगाने की तैयारी चल रही है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई जाएगी। कई मंदिरों में सुंदर पालने और झूलों को तैयार किया जा रहा है। रात में भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा, आरती, भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इधर, बाजारों में भी जन्माष्टमी की रौनक दिखाई देने लगी है। श्रीकृष्ण की प्रतिमा, मुकुट, बांसुरी और पूजा-सजावट की सामग्री की खरीदारी बढ़ी है। पूजा समितियां श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों में भी जुटी हैं।1
- अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कोरहारी नदी में आया पानी। गौरतलब है कि अरियरी प्रखंड के कोरहरि नदी में आया पानी करीब एक महीने से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र में हुई बारिश और के बाद कोरहारी नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया है, जिससे आसपास के किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी और सूखे जैसे हालात ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी। अब नदी में पानी आने और बारिश होने से किसानों को धान की फसल के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही, तो खेतों में पर्याप्त पानी और नमी बनी रहेगी और धान की फसल को बचाने में मदद मिलेगी। बारिश ने किसानों की उम्मीदों को एक बार फिर जगा दिया है। वहीं गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे किसानों के बीच काफी उत्साह देखा गया।1
- नीमारंग हत्याकांड: श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा जमुई। नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में गुरुवार को बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को शर्मसार किया है। पुलिस घटना के पहले दिन से ही जांच में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और प्रशासन जल्द ही दोषियों तक पहुंचेगा और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पांच दिन बाद पुलिस कार्रवाई तेज मंत्री ने बताया कि घटना के पांच दिन के भीतर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है और पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार एवं स्थानीय लोग संतुष्ट हैं। घटना बीते शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है। नीमारंग निवासी मो. इकबाल की सात वर्षीय बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह परिजन बच्ची के लापता होने की सूचना टाउन थाना में देने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नीमारंग मोहल्ले में एक अधूरे मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस जांच के साथ गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1
- चेवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड 3 में जलजमाव से परेशानी, पानी निकासी की मांग चेवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड 3 में जलजमाव से परेशानी, पानी निकासी की मांग चेवाड़ा। नगर पंचायत चेवाड़ा के वार्ड संख्या 03 स्थित पासवान मोहल्ले में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। बारिश के बाद मोहल्ले की सड़क पर पानी जमा हो जाने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं।होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है। वार्ड पार्षद अमर पासवान के साथ संदीप पासवान, सुधीर पंडित, अंकित पासवान, पप्पू पासवान, दीपक कुमार, बालक पंडित, हिमांशु कुमार, नीतीश कुमार और सुमित पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को भी रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।1
- जमुई : मासूम की हत्या पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस की कार्रवाई पर जताया भरोसा, दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दिया आश्वासन1
- बिहार दिनभर: 10 बड़ी खबरें | छात्राओं से दरिंदगी | गंगा खतरे के निशान से ऊपर | SI की मौत Bihar News Today: बिहार की दिनभर की 10 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें एक ही वीडियो में। शिक्षा, अपराध, बाढ़, बारिश और सड़क हादसों से जुड़ी आज की प्रमुख खबरों का ताजा अपडेट यहां देखें। 🔴 आज की प्रमुख खबरें: ▪️ स्कूली छात्राओं से टीचर्स द्वारा दरिंदगी के गंभीर आरोप ▪️ गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में बढ़ी चिंता ▪️ सड़क हादसे में SI की मौत, पुलिस महकमे में शोक ▪️ बिहार के अलग-अलग जिलों से अपराध और पुलिस कार्रवाई की खबरें ▪️ बारिश और बाढ़ की ताजा स्थिति ▪️ प्रशासन और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट ▪️ राज्य की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी बड़ी खबरें किसी आरोप या घटना की अंतिम पुष्टि संबंधित जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर ही मानी जानी चाहिए। 📍 Bihar News | Bihar Breaking News | Bihar Latest Update City Channel Jamui पर देखिए बिहार और जमुई की ताजा खबरें। 🔔 वीडियो को Like 👍, Share 🔄 करें और City Channel Jamui को Subscribe करना न भूलें।1