Shuru
Apke Nagar Ki App…
is barbacoa and I'm here today Dr Delhi jail Dr jail call Cody
Ramadhar Kumar
is barbacoa and I'm here today Dr Delhi jail Dr jail call Cody
- User9686Kanpur Dehat, Uttar Pradesh🙏14 hrs ago
- User9686Kanpur Dehat, Uttar Pradesh💣14 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि सिलहौला गांव निवासी कुलदीप यादव उर्फ सचिन बीते करीब एक वर्ष से उसका रास्ता रोककर लगातार परेशान कर रहा था। किशोरी के मुताबिक आरोपी के पास उसके कुछ निजी फोटो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान आरोपी के भाई अमित और अनूप यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- खम्हैंला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मामले में पति समेत 5 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ धूमधाम और दान-दहेज के साथ की थी। उनका आरोप है कि वर पक्ष की मांग पूरी करने में उन्होंने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। तहरीर के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा था। मृतका को मायके से पैसे लाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बेटी ने यह बात अपने मायके में बताई थी, लेकिन परिजनों ने नई शादी समझकर समय के साथ सब ठीक होने की उम्मीद की। बुधवार सुबह मृतका के देवर अंशुल ने फोन कर रंजना की मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रंजना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ गुरुवार करीब 12 बजे दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। ब्रह्मनगर में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने अपने स्टाफ के साथ पुल के नीचे सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया गया और नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और लोगों को राहत मिली। वहीं निझाई चौकी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने भी अपने स्टाफ के साथ मिलकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता में भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सख्त और सराहनीय कदम की प्रशंसा की है।3
- संदिग्ध हालात में घर के अंदर महिला का मिला शव मचा कोहराम, पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा बाजार में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख कर कोहराम मच गया। मृतका की पहचान उर्मिला देवी (70 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय प्रेमशंकर के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उर्मिला देवी के घर से कोई आवाज या हलचल नहीं हुई, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। मोहल्ले के लोगों ने घर में जाकर देखा तो वह संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी थीं। उनके चेहरे पर नाखून के निशान भी पाए गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। घटना की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतका की कोई संतान नहीं थी और वह अकेले रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- भेवान शराब ठेके की चोरी का खुलासा, कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर, डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ठेके को सेल्समैन जयगोपाल ने बंद किया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब और बीयर की चोरी कर ली। मामले में 4 अप्रैल को ठेके के मैनेजर सुशील कुमार निवासी कुईत खेड़ा की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल की रात थाना शिवली और सर्विलांस टीम ने केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दो कारों में सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ छोटू (सजाबारपुर), नीतू (बिलहा), नूर आलम उर्फ ढुनकू (जोत), समीर खान (सिठऊ) और अभिषेक (जोत) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी में 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 61 हाफ बोतल, 4 फुल बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर शामिल हैं। साथ ही चोरी किया गया डीवीआर और एलईडी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा और होंडा सिटी कार, पांच मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं। शराब की बोतलों पर लगे लेबल को सिटिजन ऐप से सत्यापित करने पर यह शराब भेवान स्थित ठेके की ही पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों शहनवाज, ओमीन और भोलू उर्फ रफीक के साथ मिलकर योजना बनाकर ठेके का शटर तोड़ा और 25 पेटी शराब व 3 पेटी बीयर चोरी कर ली थी। पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगा डीवीआर और एलईडी भी निकालकर नहर में फेंक दिया था। ठेके के गल्ले से मिले 9 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और आबकारी अधिनियम जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* रिपोर्ट - विकास अवस्थी जिला संवाददाता मो - 9634126065 *खेत मे लगे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक* *युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा देख मचा हड़कंप* जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ हुई जमा, पुलिस को दी गई जानकारी। सूचना पर पहुची पुलिस व स्थानीय लोग युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर से समझा-बुझाकर उतारने का कर रहे है प्रयास। बताया जा रहा है कि युवक का उसके बहनोई से पैसे को लेकर चल रहा है विवाद। जिसके चलते युवक ने मानसिक दबाव में आकर उठाया यह कदम। पुलिस युवक को समझा- बुझाकर टावर से नीचे उतारने का कर रही है प्रयास। औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुखुर्द गांव के पास का मामला।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है। ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।1
- स्कूल चलो अभियान में बी ई ओ दाताराम ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान विकास अवस्थी दिबियापुर आज दिबियापुर में खंड शिक्षा अधिकारी भाग्यनगर दाताराम ने आज “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेला रोड दिबियापुर में आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक था। रैली के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क जूते-मोजे, किताबें, ड्रेस और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चे भी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने विशेष रूप से उन अभिभावकों से आग्रह किया, जो आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खर्च नहीं कर पाते, कि वे सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला अवश्य कराएं। इस अवसर पर नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।1