जामताड़ा से उदय किशोर सिंह की रिपोर्ट। कैशबैक और क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर करते थे साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार बड़ी खबर: जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने नारायणपुर और कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस इंस्पेक्टर सह साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, कृष्ण कुमार एवं सब इंस्पेक्टर हीरालाल महतो की टीम ने पहले नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुखियाडीह स्थित क्रेशर के पीछे जोरिया के समीप पलाश के झुरमुट में छापेमारी की। यहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मतदान तालाब के बगल स्थित आम बागान में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम अंसारी (20), पिता मुस्तकीम अंसारी, मनाजिर अंसारी (21), पिता निजाम अंसारी, दोनों निवासी चिरुड़ीह, थाना नारायणपुर; अब्दुल लतीफ (27), पिता इतवारी मियां, निवासी बाकुडीह, थाना नारायणपुर; उस्मान गनी (25), पिता सफाऊल अंसारी, निवासी अलगचूहा तथा जितेंद्र मंडल (43), पिता विशेश्वर मंडल, निवासी मटटांड, दोनों थाना कर्माटांड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फोन-पे पर 999 रुपये कैशबैक मिलने का फर्जी संदेश भेजकर लोगों को लिंक अथवा रिक्वेस्ट स्वीकार करने के लिए कहते थे। जैसे ही ग्राहक इसे स्वीकार करता था, रकम फर्जी खाते में ट्रांसफर हो जाती थी। इसके अलावा आरोपी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी करने का झांसा देकर लोगों से मोबाइल में फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 58/2026, दिनांक 11 सितंबर 2026 दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। 2026 में अब तक 122 साइबर अपराधी गिरफ्तार एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 304 मोबाइल, 370 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, सात पासबुक, तीन लैपटॉप, आठ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, 14 लाख 7 हजार रुपये नकद और 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

- करमाटांड़ में दुकानदार से 65 हजार रुपये की लूट, मोबाइल भी छीना तीन अज्ञात बदमाशों ने सुनसान रास्ते में घेरकर दिया घटना को अंजाम जामताड़ा ब्रेकिंग न्यूज। जामताड़ा जिला के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में घर लौट रहे गेट-ग्रील दुकानदार से तीन अज्ञात बदमाशों ने 65 हजार रुपये नकद और एंड्रॉयड मोबाइल फोन लूट लिया। घटना 8 सितंबर की दोपहर करीब 2:45 बजे की बतायी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर करमाटांड़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बागबेर पंचायत के कालाझरिया निवासी समसुल अंसारी सहजपुर-सितकपुर रोड के समीप गेट-ग्रील का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर को ईदगाह मोड़ निवासी अख्तर अंसारी से गेट-ग्रील का काम करने के एवज में 20 हजार रुपये और रमजानी मोड़ निवासी मुस्तकीम अंसारी से 40 हजार रुपये मिले थे। इसके अलावा उनके पास पहले से पांच हजार रुपये थे। इस तरह उनके पास कुल 65 हजार रुपये थे। रुपये लेकर घर लौटने के दौरान करमाटांड़ के बंड़पर से रेलवे लाइन के अंदर पुलिया होते हुए रेलवे कॉलोनी स्थित शांति निकेतन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी पैंट की दोनों जेबों से क्रमश: 40 हजार और 25 हजार रुपये निकाल लिये। इसके बाद उनका ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार, घटनास्थल से कुछ दूरी पर बांसझुड़ के पास दो मोटरसाइकिलें खड़ी दिखाई दी थीं। इनमें एक लाल रंग की अपाचे बाइक थी, जबकि दूसरी बाइक स्पष्ट नजर नहीं आयी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में छानबीन कर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।1
- छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने सरकार पर साधा निशाना JSSC-JPSC परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा ने दिया धरना जामताड़ा JSSC-JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जामताड़ा समाहरणालय गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में रविंद्र राय ने कहा कि राज्य सरकार अपने दलालों, एजेंटों और चुनिंदा लोगों को बचाने के लिए परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच नहीं कराना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है। जब विद्यार्थियों ने इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई तो उन पर लाठीचार्ज किया गया और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए और उनके खिलाफ हो रहे कथित अत्याचार को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। राय ने छात्रों से आंदोलन से पीछे नहीं हटने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, भाजपा आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, तभी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।1
- JSSC-JPSC परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा ने दिया धरना छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने सरकार पर साधा निशाना जामताड़ा JSSC-JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जामताड़ा समाहरणालय गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में रविंद्र राय ने कहा कि राज्य सरकार अपने दलालों, एजेंटों और चुनिंदा लोगों को बचाने के लिए परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच नहीं कराना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है। जब विद्यार्थियों ने इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई तो उन पर लाठीचार्ज किया गया और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए और उनके खिलाफ हो रहे कथित अत्याचार को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। राय ने छात्रों से आंदोलन से पीछे नहीं हटने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, भाजपा आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, तभी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।1
- मछली पकड़ने निकले 50 वर्षीय व्यक्ति का तालाब में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate मछली पकड़ने निकले 50 वर्षीय व्यक्ति का तालाब में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate1
- पतरो नदी पर बालू माफियाओं का कब्जा! दिन-रात धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रैक्टर, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड की ग्राम पंचायत गेनरो के साव टोला स्थित पतरो नदी से कथित तौर पर अवैध बालू तस्करी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां से दिन-रात ट्रैक्टरों के जरिए बालू का उठाव और परिवहन खुलेआम किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, साव टोला के पास पतरो नदी से प्रतिदिन करीब 100 से 150 ट्रैक्टर बालू निकाले जाने का अनुमान है। यदि यह दावा सही है, तो बड़े पैमाने पर हो रहे बालू उठाव से नदी के प्राकृतिक स्वरूप के साथ-साथ आसपास की निजी जमीन पर भी गंभीर असर पड़ने की आशंका है। वहीं, बालू लदे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार भी स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कई ट्रैक्टर चालक इतनी तेज गति से वाहन चलाते हैं कि कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना हो सकती है। लगातार हो रहे बालू उठाव से जहां पर्यावरण और नदी के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं सरकारी राजस्व को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, बालू के उठाव की वैधता की जांच करने और अवैध परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पतरो नदी में कथित अवैध बालू तस्करी के इस मामले पर प्रशासन कब और कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।3
- मसलिया के काठलिया बारिश में दो मिट्टी के मकान ढहे मुखिया ने किया निरक्षण। कठलिया पंचायत के सीतासाल गांव में बारिश से छत्तीस हेम्ब्रम और मोलिन्द हेम्ब्रम के मिट्टी के मकान ढह गए। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। गुरुवार को मुखिया बिंदूशिला मरांडी ने जायजा लेकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकारी प्रावधान के तहत सहायता व आवास दिलाने के लिए विभाग को सूचना देने की बात कही।1
- रामगढ़ प्रखंड के बालक मवि0 व उच्च विद्यालय रामगढ़ मैदान परिसर में खेलों झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ। रामगढ़/झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के निर्देशानुसार रामगढ़ प्रखंड में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड 2026/27 प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बालक मध्य विद्यालय एंव उच्च विद्यालय रामगढ़ मैदान में किया जा रहा है। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मरशिला सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया ।इस दोरान प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी शंकर मुर्मू विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व छात्र मौजूद थे।1
- आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के डॉ. इरफान, बोले— जरूरत पड़ी तो मध्य प्रदेश जाकर संभालूंगा मोर्चा। जामताड़ा ब्रेकिंग न्यूज “हर बच्चे की जान कीमती”— आदिवासी बच्चों के लिए मध्य प्रदेश जाने को तैयार डॉ. इरफान।1