बिहटा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ बिहटा। पटना जिले के बिहटा नगर परिषद के वार्ड संख्या-05 में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद बिहटा, मेरा युवा भारत, पटना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (जी.जे. कॉलेज, बिहटा) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता के प्रति आम लोगों में जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में श्रमदान, पौधरोपण, स्वच्छता जागरूकता रैली एवं स्वच्छता शपथ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में पार्षद अनिल कुमार ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी गुरु शरण, सिटी मैनेजर उज्ज्वल कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी पाठक, डॉ. सोनी कुमारी, बबलु कुमार, अजय रंजन सहित कई लोग मौजूद रहे।
बिहटा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ बिहटा। पटना जिले के बिहटा नगर परिषद के वार्ड संख्या-05 में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद बिहटा, मेरा युवा भारत, पटना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (जी.जे. कॉलेज, बिहटा) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता के प्रति आम लोगों में जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में श्रमदान, पौधरोपण, स्वच्छता जागरूकता रैली एवं स्वच्छता शपथ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में पार्षद अनिल कुमार ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी गुरु शरण, सिटी मैनेजर उज्ज्वल कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी पाठक, डॉ. सोनी कुमारी, बबलु कुमार, अजय रंजन सहित कई लोग मौजूद रहे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर बिहार के उद्योग/खेल मंत्री क्या बोली? #viral #modi #modibirthday #Foryou #trendingnow1
- हरमंदिर साहिब पटना साहिब प्रबंधक कमिटी कि ओर से बाढ़ पीड़ितों के बिच पहुंचाई जा रही है राहत सामग्री पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना सिटी क्षेत्र के तख्त हरमंदिर साहिब पटनाk साहिब प्रबंधक कमेटी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के पहुँचाई जा रही है बीच लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है प्रबंधक कमेटी की ओर से रोटी चावल दाल सब्जी अन्य प्रकार के दवाएं पानी कपड़ा एवं अन्य प्रकार के खाने की सामग्री वहां पहुंचाई जा रही है जहां तक अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया है गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लगातार चार दिनों से बाढ़ पीड़ितों के विच सामग्री पहुंचाने की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है लोगों कहना है कि बाढ़ पीड़ितों तक स्वयं सेवी संस्थाएं के द्वारा राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है सरकार के द्वारा जो पहुंचाई जा रही है वह काफी नहीं है तो कमान संभाल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोगों ने गांव-गांव वहां जाते हैं जहां कोई अभी तक नहीं गया है दियारा क्षेत्र जो तमाम बाढ़ से ग्रसित क्षेत्र है वहां गुरुद्वारा प्रबंधक के लोग पहुंच रहे हैं और लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं लोगों में काफी प्रसन्नता है कि हम लोग को कोई देखने वाला नहीं था लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से जो हम लोग की खाने पीने के लिए जो सामग्री दी जा रही है काफी है वाइट गुरविंदर सिंह उपाध्यक्ष प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा वाइट तेजिंदर सिंह बंटी लंगर सेवा अध्यक्ष वाइट त्रिलोक सिंह संस्थापक बिहार सिख फेडरेशन2
- कितना अच्छा होता कि “HAPPY BIRTHDAY MODI JI” वाले इस राहत पैकेज में ही एक दिया, बाती और माचिस भी दे दी जाती सबको और फिर कहा जाता—यह सेवा का दिया है, आप इसे आशीर्वाद का 🪔 दिया समझकर जला ही लीजिएगा! अभाव के आँगन में किसी नेता के नाम पर आशीर्वाद का दिया 🪔 कैसे जल सकता है? बाढ़ के गंदे पानी में डूबे घरों की छतों पर रहने को मजबूर लोगों से “सेवा संकल्प अभियान” की बात करना, उनके हालात का उपहास करना नहीं होगा तो क्या होगा? जिस बिहार के 14 जिलों में 47 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं, वहाँ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर “आशीर्वाद का दिया” जलाने का कार्यक्रम निष्ठुर आचरण जैसा ही लगेगा। शायद यही वजह है कि बिहार कोटे के 8 केंद्रीय मंत्रियों और बिहार NDA के तमाम नेताओं की इंटरनेट पर फजीहत भी हो रही है। सवाल बड़ा सीधा है—जिस बिहार में पिछले दो हफ्तों से बाढ़ की भयंकर त्रासदी लिपटी हुई है, जहाँ राहत देने के नाम पर सरकारी व्यवस्था बेहद सुस्त और पस्त नजर आ रही है, जहाँ हजारों लोग एक वक्त के खाने पर दिन काटने को मजबूर हैं, वहाँ क्या पूरी BJP की मशीनरी बड़े स्तर पर राहत पैकेज बाँटकर अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिन नहीं मना सकती थी? कितना अच्छा होता कि “HAPPY BIRTHDAY MODI JI” वाले इस राहत पैकेज में ही एक दिया, बाती और माचिस भी दे दी जाती सबको और फिर कहा जाता—यह सेवा का दिया है, आप इसे आशीर्वाद का 🪔 दिया समझकर जला ही लीजिएगा!1
- 🚨 भोजपुर में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार! 📍 भोजपुर | बड़ी कार्रवाई जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के आदेश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से कुल 1,871.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। बताया गया कि शराब उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी। 16 सितंबर 2026 को बक्सर-पटना फोरलेन पर ज्ञानपुर पुल, गीधा थाना के पास एक चार पहिया वाहन के गुप्त तहखाने से 867.600 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं गजराजगंज ओवरब्रिज के पास 12 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1,003.800 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालक चंदन कुमार और वेद प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया। जप्त शराब में Officer's Choice, Royal Stag, Kingfisher Beer और 8 PM Special Whisky शामिल हैं। कुल 7,866 पीस शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है। छापेमारी टीम में निरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप एवं होमगार्ड के जवान शामिल रहे। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। 📢 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 🎤 रिपोर्टर: पंकज सिंह #भोजपुर #आरा #अवैधशराब #शराबबरामद #मद्यनिषेध #बिहार #CrimeNews #AraNews #BhojpurNews1
- Vishwkarma Puja 2026 : विश्वकर्मा पूजा की धूम पूरे बिहार में, देखिए वीडियो Mukhiyajee Reporter | Patna पूरे बिहार में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनायी जा रही है। पटना सहित अन्य जिलों से लेकर पंचायत स्तर तक ज्वेलर्स से लेकर हार्डवेयर तक से जुड़े संस्थानों में विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की आज गुरुवार को पूजा की जा रही है। वीडियो हवेली खड़गपुर के रुचिका ज्वेलर्स की है।2
- PATNA'S ONE OF THE FAMOUS HOSPITAL WITH AYUSHMAN FACILITIES "UNIK HOSPITAL". राजधानी पटना के जीरो माइल स्थित यूनिक हॉस्पिटल में उपलब्ध है अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आयुष्मान कार्ड की सुविधा.....!!!1
- पटना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'नशा मुक्त बिहार' पर प्रभावशाली इन्फ्लुएं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'नशामुक्त भारत' के राष्ट्रव्यापी संकल्प, एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन से प्रेरित होकर, आदरणीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में नशा मुक्ति के आह्वान पर, आज पटना स्थित आईआईबीएम सभागार में एक भव्य एवं प्रभावी "इन्फ्लुएंसर मीट' का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, युवाओं और समाजसेवियों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक नशा विरोधी संदेश पहुँचाना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करना हमारी पहली प्राथमिकता है। श्री टाइगर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने समाज से नशे के समूल उन्मूलन का दृढ़ संकल्प लिया है। कार्यक्रम की विषय प्रस्तावना रखते हुए बिहार विधान परिषद् सदस्य डॉ. संजय मयूख ने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। कार्यक्रम के अंत में आईआईबीएम के निदेशक श्री रोहित कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, इन्फ्लुएंसर्स एवं समाजसेवियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और संस्थान की ओर से सामाजिक सरोकार के ऐसे कार्यों में सदैव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कुंदन कुमार सिंह, अमन राठौर, शेखर कुशवाहा, मनीष सिंह, रजनीश रंजन, सुमित श्रीवास्तव, किसलय, शैलेश महाजन सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बिहार को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।1
- और भी बहुत कुछ है, जो आप सब जानते हैं और समय-समय पर देखते-सुनते रहे हैं। नोटबंदी, लॉकडाउन, ऑपरेशन लोटस, GST, खान मार्केट गैंग, दिमागी नक्सल, बेरोजगारी, महंगाई, खराब अर्थव्यवस्था, क्रोनी कैपिटलिज्म, किसान आंदोलन, पहलवान आंदोलन, NRC-CAA, गलवान घाटी, पेपर लीक, UPI टैक्स, गोल्ड हॉलमार्क चार्ज… और भी बहुत कुछ है, जो आप सब जानते हैं और समय-समय पर देखते-सुनते रहे हैं।1