Shuru
Apke Nagar Ki App…
Available for Rent - Independent House / Villa Locality : S.A.Jain college road, near sai baba Temple, Hira Nagar Ambala city Area (dimensions) : 700 Monthly Rent (₹) : 7500 Property Type : Independent House / Villa Furnishing : Semi-Furnished Bedrooms (BHK) : 2 BHK Posted By : Owner only vaishno family preferd, Jai Mata di ji 🙏 🙌
Rahul Mittal
Available for Rent - Independent House / Villa Locality : S.A.Jain college road, near sai baba Temple, Hira Nagar Ambala city Area (dimensions) : 700 Monthly Rent (₹) : 7500 Property Type : Independent House / Villa Furnishing : Semi-Furnished Bedrooms (BHK) : 2 BHK Posted By : Owner only vaishno family preferd, Jai Mata di ji 🙏 🙌
More news from हरियाणा and nearby areas
- Available for Rent - Independent House / Villa Locality : S.A.Jain college road, near sai baba Temple, Hira Nagar Ambala city Area (dimensions) : 700 Monthly Rent (₹) : 7500 Property Type : Independent House / Villa Furnishing : Semi-Furnished Bedrooms (BHK) : 2 BHK Posted By : Owner only vaishno family preferd, Jai Mata di ji 🙏 🙌1
- अंबाला पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक (अंबाला मंडल) श्री पंकज नैन के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी 'ऑपरेशन मैदान' के तहत अंबाला शहर की डेहा कालोनी में आज सुबह एक बड़ा सर्च अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है। इस विशेष अभियान में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम ने निरीक्षक ऋषिपाल और प्रबंधक थाना अंबाला शहर सुनीता के नेतृत्व में थाना अंबाला शहर पुलिस, स्वैट (SWAT) टीम, डॉग स्क्वायड, कमांडो और दुर्गा शक्ति टीम के साथ मिलकर डेहा कालोनी में आदतन और संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की सघन तलाशी ली। अभियान के दौरान चार संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक फॉर्चूनर गाड़ी जब्त की गई है। इन सभी वाहनों के कागजात तस्दीक होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीते कल भी थाना महेश नगर क्षेत्र में ऐसा ही सर्च अभियान चलाया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है कि उन्हें अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अंबाला पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए चौतरफा रणनीति पर काम कर रही है, जिसके तहत नशा तस्करी में पकड़े जाने पर आरोपी की चल-अचल संपत्ति की गहन जांच की जाएगी, साथ ही अवैध कमाई को रोकने के लिए बैंक खातों को खंगाला जाएगा और उन्हें तुरंत सील किया जाएगा। आदतन अपराधियों के खिलाफ PIT NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) कानून के तहत सख्त निवारक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। एसपी अंबाला ने यह भी बताया कि यह सर्च अभियान अब जिले में निरंतर जारी रहेगा और नशा तस्करों पर पैनी नजर रखने तथा उनका जाल तोड़ने के लिए पुलिस कर्मचारियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है, जो खुफिया तौर पर इन अपराधियों पर नजर रखेंगे। अंबाला पुलिस ने नशा तस्करों को साफ चेतावनी दी है कि वे या तो अपना काला धंधा छोड़ दें, अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या तस्करी करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।1
- बकरा ईद के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के मामले में एक नया मोड़ आया है। पीड़ित परिवार द्वारा लगातार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के बीच, आरोपी असद के घर पर कार्रवाई संबंधी नोटिस लगाए जाने की खबर सामने आई है। सूर्या चौहान की माता ने सार्वजनिक रूप से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की थी। इस कार्रवाई संबंधी नोटिस के बाद पीड़ित परिवार ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की है। मामले को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा बनी हुई है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई पर पैनी नजर रखे हुए हैं।1
- धार्मिक समागम में शामिल होने जा रही सिख संगत को एक बार फिर चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आरोप लगाया है कि धार्मिक कार्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही बसों को टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। इस घटना के कारण बसों में सवार बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हुई। सिख संगत में इस कार्रवाई को लेकर गहरा रोष व्याप्त है, और इसी संबंध में DC पंचकूला को एक मांग पत्र सौंपा गया है।1
- मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद हरियाणा पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, वे पंजाब से वापसी आते समय अम्बाला की धनुष एंट्री पर रुके।1
- पंचकुला की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस दौरान, पुलिस ने रेड मारकर मौके से 21 युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया। यह कॉल सेंटर विदेश में बैठे लोगों को अपना शिकार बनाता था।1
- हरियाणा के नूंह में गो तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक आरोपी को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोवंश और एक पिकअप गाड़ी बरामद की है।1